Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»दिल्ली मेट्रो ने गोल्डन लाइन की सबसे लंबी 2.65 किमी टनल की खुदाई की पूरी
    राज्य

    दिल्ली मेट्रो ने गोल्डन लाइन की सबसे लंबी 2.65 किमी टनल की खुदाई की पूरी

    News DeskBy News DeskDecember 5, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    दिल्ली मेट्रो ने गोल्डन लाइन की सबसे लंबी 2.65 किमी टनल की खुदाई की पूरी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    DMRC: मेट्रो के फेज-4 के काम के दौरान DMRC ने एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। फेज-4 में तुगलकाबाद से एरोसिटी के बीच बन रही मेट्रो की नई गोल्डन लाइन पर सबसे लंबी मेट्रो टनल की खुदाई का काम DMRC ने पूरा कर लिया है। तुगलकाबाद एयरफोर्स स्टेशन के पास स्थित लॉन्चिंग शाफ्ट से मां आनंदमयी मार्ग के बीच यह टनल बनाई गई है। बुधवार सुबह मां आनंदमयी मार्ग के पास स्थित मेट्रो की कंस्ट्रक्शन साइट पर टनल की खुदाई कर रही टनल बोरिंग मशीन 'अमृत' दीवार तोड़कर बाहर निकली। इस दौरान DMRC के डायरेक्टर समेत दिल्ली मेट्रो के कई अन्य सीनियर अधिकारी भी मौजूद रहे।

    तुगलकाबाद एयरफोर्स स्टेशन से मां आनंदमयी मार्ग तक की टनल
    DMRC के प्रधान कार्यकारी निदेशक ने बताया कि तुगलकाबाद एयरफोर्स स्टेशन के पास बने लॉन्चिंग शाफ्ट से मां आनंदमयी मार्ग के बीच 2.65 किमी लंबी टनल की खुदाई का काम पूरा करने के बाद बुधवार को टनल बोरिंग मशीन (TBM) का ब्रेक थ्रू हासिल किया गया। इतनी लंबी टनल की खुदाई के लिए 105 मीटर लंबी TBM का इस्तेमाल किया गया था। UP और DOWN, दोनों लाइनों पर एक दूसरे के समानांतर गोलाकार सुरंगों का निर्माण किया जा रहा है। इनमें से एक टनल बनकर तैयार हो गई है जबकि दूसरी जनवरी तक बनकर तैयार होने की उम्मीद है। टनल के निर्माण का जिम्मा मेसर्स एफकॉन्स लिमिटेड को सौंपा गया है।

    16 मीटर गहरी सुरंग, 1894 रिंग्स से होगा तैयार
    यह टनल जमीन से औसतन 16 मीटर की गहराई पर बनाई गई है। इसके अंदरूनी हिस्से में पहले से बनकर तैयार हुए 1894 रिंग्स लगाए जाएंगे। टनल का अंदरूनी व्यास 5.8 मीटर होगा। इस टनल के निर्माण के दौरान DMRC को कई बड़ी चुनौतियों का सामना भी करना पड़ा। इसमें सीवर लाइन को रीलोकट करने और कठोर चट्टानी परतों से होकर गुजरने जैसी चुनौतियां भी शामिल थीं। सुरंग का निर्माण अर्थ प्रेशर बैलेंसिंग मेथड जैसी बेहद उन्नत और स्थापित तकनीक के जरिए किया गया, जिसमें प्री कास्ट टनल रिंग से बनी कंक्रीट की लाइनिंग का इस्तेमाल भी शामिल है। ये टनल रिंग्स मुंडका में स्थापित पूरी तरह से मशीनीकृत कास्टिंग यार्ड में तैयार किए गए थे। कंक्रीट के इन सेगमेंट्स को जल्दी मजबूती प्रदान करने के लिए स्टीम क्योरिंग सिस्टम का भी उपयोग किया गया था।

    फेज-4 में सावधानी से टनल निर्माण
    मौजूदा बिल्डिंगों के नीचे से टनल बनाते वक्त पूरी सावधानी के साथ सभी आवश्यक सुरक्षा मानकों को अपनाते हुए निर्माण कार्य किया गया। आस-पास की बिल्डिंगों पर लगाए गए अत्यधिक संवेदनशील उपकरणों की मदद से हर जमीनी गतिविधि पर बारीक नजर रखी गई, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि TBM के चलने से हो रहे वाइब्रेशन की वजह से किसी भी स्ट्रक्चर को कोई नुकसान न पहुंचे। फेज-4 में अब तक मंजूर किए गए कॉरिडोर्स का 40.109 किमी लंबा हिस्सा भूमिगत होगा। जहां तक एरोसिटी-तुगलकाबाद कॉरिडोर का सवाल है, तो इसका 19.343 किमी लंबा हिस्सा अंडरग्राउंड होगा।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिला मालिकाना हक : बालोद में अधिकार अभिलेख वितरण तेज…..

    April 13, 2026

    विकसित भारत 2047 के स्वप्न को साकार करने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका-केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया….

    April 13, 2026

    डीएमएफ से होगा कोरबा जिला का अतिरिक्त विकास : मंत्री लखनलाल देवांगन…..

    April 13, 2026

    Uttarakhand News- PM मोदी का 28वां उत्तराखंड दौरा: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे समेत देश के पहले वेरिएबल स्पीड पंप स्टोरेज प्लांट का करेंगे लोकार्पण….

    April 13, 2026

    Uttarakhand News: स्वेच्छा से स्वच्छता अभियान में शामिल हुए CM धामी, कहा—हर नागरिक की भागीदारी जरूरी…..

    April 13, 2026

    Uttarakhand News- पर्यटन को बढ़ावा: चारधाम यात्रा में नहीं होगी यात्रियों की सीमा, CM धामी के फैसले पर पुरोहितों और संगठनों ने जताया आभार….

    April 13, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिला मालिकाना हक : बालोद में अधिकार अभिलेख वितरण तेज…..

    April 13, 2026

    विकसित भारत 2047 के स्वप्न को साकार करने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका-केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया….

    April 13, 2026

    डीएमएफ से होगा कोरबा जिला का अतिरिक्त विकास : मंत्री लखनलाल देवांगन…..

    April 13, 2026

    Uttarakhand News- PM मोदी का 28वां उत्तराखंड दौरा: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे समेत देश के पहले वेरिएबल स्पीड पंप स्टोरेज प्लांट का करेंगे लोकार्पण….

    April 13, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.