Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»पत्नि के चरित्र पर शक करता था पत्नि और साली का डबल मर्डर करने वाला एएसआई
    मध्यप्रदेश

    पत्नि के चरित्र पर शक करता था पत्नि और साली का डबल मर्डर करने वाला एएसआई

    News DeskBy News DeskDecember 5, 2024No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    पत्नि के चरित्र पर शक करता था पत्नि और साली का डबल मर्डर करने वाला एएसआई
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बाद में समझौता करना चाहता था, लेकिन साली समझाने का मौका नहीं देती थी
    पकड़ा नहीं जाता तो था एक एसआई की हत्या के बाद सुसाइड का इरादा

    भोपाल। राजधानी के ऐशबाग थाना इलाके के सुभाष नगर स्थित एक बिल्डिंग के फ्लैट में रहने वाली पत्नी विनीता और साली मेघा की चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या करने वाले आरोपी एएसआई योगेश मरावी ने पुलिस की शुरुआती पूछताछ में चौकांने वाले खुलासे किए हैं। हालांकि आला अधिकारियो ने आरोपी से पूछताछ के बारे में स्पष्ट जानकारी देने से हाथ पीछे खींच रखे है, लेकिन पुलिस सूत्रो की मानी जाये तो आरोपी योगेश ने ने पुलिस को बताया कि उसे शक था की उसकी पत्नी और ग्वालियर में पदस्थ एक एसआई के बीच नजदीकियां हैं। और फरारी के दौरान वह उस एसआई की हत्या के बाद आत्महत्या करना चाहता था। लेकिन उसकी उम्मीद के खिलाफ पुलिस ने उसे काफी जल्दी पकड़ लिया। सूत्रो का यहॉ तक कहना है की उसकी तलाशी के दौरान ऐसे सुराग मिले है जिसमें उसने पत्नी की नजदीकियो के साथ ही साली द्वारा पति-पत्नी के बीच समझौता न होने देने के साथ ही साली द्वारा लगातार पत्नि को भड़काते हुए उससे दूर रखने की बातें है। हालांकि अफसरो की उसकी बात पूरी तरह गले नहीं उतर रही है, क्योंकि पुलिस विभाग में होने के बाद भी उसने यह कैसै सोच लिया था, कि खुलेआम आकर दो लोगो की हत्या के बाद भी वह आसानी से फरार होकर ग्वालियर जाकर एक और हत्या कर देगा और पुलिस उसे पकड़गी नहीं। जबकि उसे यह अच्छे से पता है कि आरोपी को पकड़ने के लिये पुलिस द्वारा कौन-कौन से प्रयास किये जाते है। गौरतलब है की डबल मर्डर के चार घंटे के अंदर ही पुलिस ने उसे दबोचा लिया था। पुलिस मामले में अन्य बिंदुओ की पड़ताल करने के साथ ही उसके बयानों की तस्दीक करते हुए आगे की जांच कर रही है।

    ऐसा था मारी गई दोनो बहनो का जीवन
    बालाघाट निवासी गुड़िया उर्फ विनीता मरावी पत्नि योगेश मरावी (40) और उसकी बहन मेघा उइके पिता जयपाल सिंह (35) के पिता सरकारी स्कूल से प्रिंसिपल के पद से रिटायर्ड है, उनका कोई बेटा नहीं था। अपनी दोनो बेटियों की उन्होनें बड़े प्यार से परवरिश कर अच्छी शिक्षा दिलाई थी। छोटी बेटी मेघा खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग में वित्त लेखाधिकारी थी। जिसके चलते वह फिलहाल भोपाल के पदमनाभ नगर के पास सिमी अपार्टमेंट फेज-2 की दूसरी मजिंल पर बने फ्लैट में किराये से रहती थी। विनीता की शादी योगेश से हुई थी, योगेश मरावी पुलिस विभाग मे है, और फिलहाल मंडला के मंडला मवई थाने में एएसआई के पद पर पदस्थ है। लेकिन कई सालो बाद भी उनकी कोई संतान नहीं थी। 

    पत्नी के चरित्र पर शक के बाद जिंदगी में घुल गया था जहर, रिश्ता खत्म होने की कगार पर था
    बाद में योगेश पत्नि विनीता के चरित्र पर शक करने लगा था, उसे संदेह था की पत्नि की ग्वालियर में पदस्थ एक एसआई से काफी नजदीकियां है। इस शक के कारण उनके बीच करीब 5 साल से मनमुटाव चलता रहा। योगेश के लगातार शक करने के चलते बीते 4 महीनों में उनका झगड़ा काफी बढ़ गया। रोजाना के झगड़ो और पति के शक के कारण मानसिक रुप से परेशान विनीता बीते 4 महीनो से अपने मायके आकर रहने लगी थी। कुछ दिन पहले उन दोनों के परिवारों के बीच बातचीत हुई थी, जिसमें दोनों का तलाक करवाने की बात हुई थी। और मंगलवार को ही तलाक के पेपर तैयार होने थे।

    विनीता के भोपाल में रहने को लेकर जताता था ऐतराज, साली समझाने का मौका नहीं देती थी 
    माता-पिता के पास रह रहीं विनीता को भोपाल में रहने वाली छोटी बहन मेघा ने उसे कुछ दिन रहने के लिये अपने पास बुला लिया था। लेकिन योगेश को शक था की विनीता का भोपाल में किसी से मिलना-जुलना होता है, शक के कारण योगेश विनीता से ससुराल या मायके में रहने की बात कह चुका था। पुलिस जांच में सामने आया है कि योगेश विनीता को घर ले जाना चाहता था, लेकिन उसकी साली मेघा उसे विनीता से बात नहीं करने देती थी। कुछ दिन पहले वह विनीता को समझाइश देने के लिये उससे मिलने भोपाल आया था, उस समय मेघा ने पुलिस को फोन कर दिया था। योगेश को लगता था की मेघा ही उसकी पत्नि विनीता को लगातार भड़काती रहती है, और उससे मिलने से भी रोकती है। योगेश पत्नि को समझाइश देते हुए अपने खराब हुए रिश्ते को लेकर समझौता करने का प्रयास भी कर रहा था। परिवार वाले भी योगेश और उसकी पत्नी के बीच काउंसिलिंग का प्रयास कर रहे थे। लेकिन साली का व्यवहार देख योगेश पत्नि से ज्यादा जलन साली से रखने लगा और उसने दोनो को ही सबक ठिकाने की ठानते हुए भयानक योजना बना डाली।

    तलाक के पेपर तैयार होने से पहले की कर दी दोनो की हत्या
    दोनो बहनो विनीता और मेघा की हत्याकांड वाले दिन यानि मंगलवार को योगेश और विनीता के तलाक के पेपर तैयार होने थे। लेकिन इससे पहले योगेश सिक लीव लेकर पत्नी और साली की हत्या करने कि नियत से किराए की कार से भोपाल आया था। लोकेशन ट्रेस न हो इसलिए वह मोबाइल मंडला में छोड़ आया था। योगेश को पता था की उसकी आवाज पर विनीता और मेघा दरवाजा नहीं खोलेगी। इसलिए मंगलवार को वह कामवाली बाई के पीछे-पीछे पत्नी-साली के घर पहुंचा और दरवाजा खुलते ही बाई को धक्का देकर अंदर घुस गया। भीतर जाकर उसने पत्नी और साली के शरीर पर चाकू से इतने वार किये कि उनके शरीर से निकला खून फ्लैट में चारो और फर्श पर फैल गया। पुलिस को शव कपड़े में लपेट कर ले जाने पड़े थे, इस दौरान भी उनके शरीर से निकल रहा खून सीढ़ियो पर गिरा था।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    देहरादून में पार्षद के घर बड़ी वारदात, नौकर ने परिवार को नशीला पदार्थ खिलाया, चार साथियों संग गहने लेकर फरार

    September 30, 2026

    प्रगति-50 पहल में देहरादून और हरिद्वार शामिल, ठोस कचरे से लेकर वेस्ट वाटर मैनेजमेंट पर जोर

    September 30, 2026

    उत्तराखंड में SIR की प्रक्रिया पूरी, अब 3 अक्टूबर को आएगी फाइनल वोटर लिस्ट

    September 29, 2026

    DAV छात्रसंघ चुनाव: मतदान से मतगणना तक हंगामा, ABVP के नवदीप राणा बने अध्यक्ष

    September 29, 2026

    राष्ट्रपति भवन के 620 पौधों का भी रिकॉर्ड, पतंजलि ने संरक्षित किए 27 हजार से ज्यादा पादप नमूने।

    September 29, 2026

    सेवा की कहानी: गांव तक पहुंची बस तो रोजगार और पढ़ाई की राह हुई आसान, सिधमा के ग्रामीणों को मिली आवागमन की सहूलियत……

    September 29, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    देहरादून में पार्षद के घर बड़ी वारदात, नौकर ने परिवार को नशीला पदार्थ खिलाया, चार साथियों संग गहने लेकर फरार

    September 30, 2026

    प्रगति-50 पहल में देहरादून और हरिद्वार शामिल, ठोस कचरे से लेकर वेस्ट वाटर मैनेजमेंट पर जोर

    September 30, 2026

    उत्तराखंड में SIR की प्रक्रिया पूरी, अब 3 अक्टूबर को आएगी फाइनल वोटर लिस्ट

    September 29, 2026

    DAV छात्रसंघ चुनाव: मतदान से मतगणना तक हंगामा, ABVP के नवदीप राणा बने अध्यक्ष

    September 29, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.