Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राजनीती»महायुति में असली लड़ाई: शिंदे और अजित पवार में किसकी पावर ज्यादा? 
    राजनीती

    महायुति में असली लड़ाई: शिंदे और अजित पवार में किसकी पावर ज्यादा? 

    News DeskBy News DeskDecember 4, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    महायुति में असली लड़ाई: शिंदे और अजित पवार में किसकी पावर ज्यादा? 
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मुंबई। महाराष्ट्र में सीएम कौन होगा कौन नहीं होगा इससे भी बड़ा सवाल महायुति में पावर किसकी ज्यादा होगी इसको लेकर जंग छिड़ती नजर आ रही है। भले ही सीएम और डिप्टी सीएम की खींचतान खत्म हो गई, मगर असल लड़ाई तो अब शिंदे की शिवसेना और अजित पवार की एनसीपी के बीच है। यह लड़ाई है आखिर महायुति में मझला भाई कौन। यानी महायुति में दूसरे नंबर की पार्टी कौन, किसे अधिक कैबिनेट बर्थ मिलेगा? दरअसल, महाराष्ट्र चुनाव में भाजपा के खाते में 132 सीटें गईं। इस तरह न वह केवल महाराष्ट्र की सिंगल लार्जेस्ट पार्टी है, बल्कि महायुति में बड़ा भाई भी है। भाजपा बड़ा भाई है, यह क्लियर है। मगर मझले भाई यानी सेकेंड नंबर की पार्टी को लेकर अब शिंदे की शिवसेना और अजित गुट की एनसीपी में खींचतान हो रही है। सीएम-डिप्टी सीएम की लड़ाई भले ही खत्म हो गई। पर महायुति में नंबर 2 की लड़ाई जारी है। अजित गुट की एनसीपी ने शिंदे की शिवसेना को नंबर 3 पार्टी बताया है। एनसीपी नेता छगन भुजबल का कहना है कि एनसीपी का स्ट्राइक रेट अच्छा है। इसलिए शिंदे की शिवसेना नंबर तीन और एनसीपी नंबर 2 पार्टी हुई। यह दलील देकर एनसीपी ने शिंदे की जितनी या उससे अधिक पोर्टफोलियो की मांग की है।
    दिलचस्प है कि महायुति में सबसे कम सीटें आने के बावजूद अजित पवार की एनसीपी एनकनाथ शिंदे की शिवसेना के बराबर मंत्री पदों पर अड़ी हुई है। हाल ही में हुए महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 132, शिवसेना को 57 और एनसीपी को 41 सीटें मिली थीं। इस तरह 230 सीटों के साथ महायुती ने सरकार बनाई है। 132 सीट लेकर भाजपा बड़ा भाई बनी हुई है। नंबर 2 के लिए एनसीपी और शिवेसना में खींचतान है।सूत्रों का दावा है कि महायुति सरकार में अजित पवार की एनसीपी को एकनाथ शिंदे की शिवसेना से कम ही मंत्रिमंडल मिलेंगे। सूत्रों के मुताबिक भाजपा अपने पास 20 से 22 पोर्टफोलियो रखेगी। एनकाथ शिंदे कैंप वाली शिवसेना को 10 से 12 पोर्टफोलियो मिल सकते है। वहीं, अजित पवार वाली एनसीपी को 8 से 10 पोर्टफोलियो मिल सकते हैं। अजित पवार गुट भी उतने ही पोर्टफोलियो मांग रहा है, जितने शिंदे कैंप को मिले हैं। 
    मगर बीजेपी और शिंदे कैंप उस पर राजी नहीं है। सूत्रों का दावा है कि एकनाथ शिंदे ने साफ कह दिया है कि महायुति में शिवसेना ही दूसरे नंबर की पार्टी है। जी हां, सीएम पद की रेस में अजित पवार की एनसीपी कहीं नहीं है। वह डिप्टी सीएम पद पाकर ही खुश है। मगर उसकी असल लड़ाई अब शिंदे की शिवसेना से है। यही वजह है कि अजित पवार की एनसीपी भाजपा पर शिंदे की शिवसेना से अधिक पोर्टफोलियो दिए जाने का दबाव बना रही है। एनसीपी के सीनियर नेता अधिक से अधिक कैबिनेट मंत्री पदों के लिए दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं। एनसीपी प्रमुख अजित पवार, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे और दूसरे वरिष्ठ नेता पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में हैं। ये नेता कैबिनेट गठन पर चर्चा करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलना चाहते हैं। एनसीपी शिवसेना के बराबर मंत्री पद चाहती है। महाराष्ट्र में दूसरी बार महायुती की सरकार बनी है।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    महाकुंभ भगदड़ में आ रही षड्यंत्र की बू, जांच के बाद जिम्मेदार होंगे शर्मिंदा

    February 4, 2025

    वोटिंग से पहले आप को सता रहा ये डर, झुग्गी बस्तियों में लगाईं टीमें

    February 4, 2025

    …जब लोकसभा में अखिलेश ने कहा- अगर यह बात गलत है तो मैं दे दूंगा इस्तीफा

    February 4, 2025

    आचार संहिता के उल्लंघन का मुझ पर केस दर्ज पर बिधूड़ी पर एक्शन ही नहीं: आतिशी 

    February 4, 2025

    कुंभ का पानी सबसे दूषित वाले बयान को लेकर जया बच्चन को गिरफ्तार करने की मांग

    February 4, 2025

    संसद में महाकुंभ पर रार…

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    आयकर कानून में बदलावों पर मिलेगी अहम जानकारी, 23 जुलाई को स्पेशल कार्यक्रम

    July 22, 2026

    युवा आंदोलन पर सरकार और पुलिस की कड़ी निगरानी, खुफिया एजेंसियां अलर्ट

    July 22, 2026

    1575 ग्राम पंचायतों में विकसित होंगी पंचवटी वाटिकाएं, हरियाली को मिलेगा बढ़ावा

    July 22, 2026

    उत्तराखंड में संस्कृत आयोग गठन की तैयारी, सरकार ने आमंत्रित किए सुझाव

    July 22, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.