Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»4 लेन होगा सिंहस्थ बायपास,मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की कैबिनेट ने लिया फैसला
    मध्यप्रदेश

    4 लेन होगा सिंहस्थ बायपास,मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की कैबिनेट ने लिया फैसला

    News DeskBy News DeskDecember 4, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    4 लेन होगा सिंहस्थ बायपास,मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की कैबिनेट ने लिया फैसला
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की कैबिनेट बैठक में बुधवार को उज्जैन सिंहस्थ बायपास को टू लेन से 4 लेन करने पर मुहर लग गई है। इसकी लागत 701 करोड़ होगी और 20 किमी रोड बनाई जाएगी। उज्जैन-इंदौर के बीच 48 किमी का फोर लेन ग्रीन फील्ड रोड बनेगा। 1370 करोड़ की लागत वाली इस सडक़ की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। यह सडक़ पीथमपुर के औद्योगिक क्षेत्र को भी जोड़ेगी। हिंगोरिया देपालपुर के बीच टू लेन रोड बनेगी। 32 किमी सडक़ के निर्माण की लागत 239.38 करोड़ की लागत आएगी। इसके साथ ही एक हफ्ते की विदेश यात्रा से लौटने के बाद सीएम डॉ. मोहन यादव ने कैबिनेट बैठक में जर्मनी और लंदन से मिले 78 हजार करोड़ रुपए के प्रस्तावों पर चर्चा की। वहीं उद्योग विभाग से संबंधित रियायतों और विधानसभा के शीत कालीन सत्र में पेश होने वाले विधेयकों पर भी मंत्रियों से विचार-विमर्श किया गया।

    रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में 884 एकड़ जमीन आवंटन की तैयारी
    प्रदेश में इसी माह सात दिसम्बर को नर्मदापुरम में होने वाली रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव के दौरान नवकरणीय ऊर्जा के मैन्युफैक्चरिंग पाट्र्स बनाने 884 एकड़ जमीन निवेशकों को दी जाएगी। पहले 442 एकड़ जमीन चिह्नित की गई थी। अब 442 एकड़ जमीन और आरक्षित कर दी गई है। इसके साथ ही प्रदेश में किसान, महिला, युवा और गरीब के कल्याण के लिए सभी जिलों में 11 से 26 दिसम्बर तक जन कल्याण पर्व भी मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से इसके लिए बैठक लेंगे और जनप्रतिनिधियों से शामिल होने को कहेंगे। कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि देश भर में 500 गीगावॉट सोलर एनर्जी के लिए काम हो रहा है। इसको लेकर एमपी भी तेजी से काम कर रहा है। इसके लिए नवीकरणीय ऊर्जा में लगने वाली सामग्री के लिए मैन्युफैक्चरिंग पार्क बनाने के लिए एमपी का चयन हुआ है। नर्मदापुरम जिले के बाबई मोहासा में इसके लिए 442 एकड़ जमीन चिह्नित थी। यहीं पर442 एकड़ जमीन और दी जाएगी। इस तरह कुल 884 एकड़ जमीन मैन्युफैक्चरिंग का काम करने वाले निवेशकों को दी जाएगी। इसमें केंद्र सरकार भी सहयोग करेगी।

    यूके और जर्मनी होंगे जीआईएस पार्टनर
    मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि सीएम ने पिछले दिनों लंदन और जर्मनी की यात्रा के दौरान इन्वेस्टमेंट को आकर्षित किया है। यूके और जर्मनी फरवरी 2025 में होने वाली जीआईएस में पार्टनर होंगे। निवेशकों के साथ संवाद के दौरान 78 हजार करोड़ के निवेश के प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। विजयवर्गीय ने कहा कि लंदन प्रवास के दौरान सीएम यादव ने संविधान दिवस पर बाबा साहब को सीएम ने श्रद्धांजलि अर्पित की है। जहां भी सीएम गए वहां भारतीय मूल के लोगों ने स्वागत किया। जर्मनी में नई फ्रेंड्स आफ एमपी टीम का गठन किया गया है। वारविक यूनिवर्सिटी के रिसर्च ग्रुप का दौरा भी सीएम ने किया है। 2025 प्रदेश में उद्योग और रोजगार वर्ष के रूप में मनाया जाएगा। विज्ञान, उद्योग, एमएसएमई, टेक्नोलॉजी, माइनिंग, नवीनीकरण, उर्जा, उद्यानिकी आदि विभागों की साल भर तक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

    सोयाबीन और धान खरीदी की समीक्षा करेंगे मंत्री
    विजयवर्गीय ने कहा कि सीएम यादव ने मंत्रियों को निर्देश दिए हैं कि सोयाबीन और धान के उपार्जन की समीक्षा मंत्री अपने प्रभार के जिलों में करें। 25 अक्टूबर से 31 दिसम्बर तक खरीदी की जाना है। इसके अंतर्गत अब तक 77 हजार से अधिक किसानों से 2 लाख 4 हजार मीट्रिक टन की खरीदी हो चुकी है। रोज 20 हजार मीट्रिक टन की खरीदी औसतन हो रही है।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    चेकडैम बना ग्रामीण आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार, जल संरक्षण से बदली खेती की तस्वीर….

    April 22, 2026

    लेमनग्रास -किसानों के लिए कम पानी में ज्यादा कमाई का साधन, ‘अब्दुल कलाम’ किस्म बनी उम्मीद की नई किरण….

    April 22, 2026

    सुशासन तिहार की तैयारी: ग्राम पंचायतों में आवेदन संग्रहण प्रारंभ, कलेक्टर के निर्देशानुसार 22 से 29 अप्रैल तक जिले की समस्त ग्राम पंचायतों में लिए जा रहे आवेदन, 01 मई से होगा सुशासन तिहार का शुभारंभ…

    April 22, 2026

    जल जीवन मिशन से बदली तस्वीर, हर घर तक पहुंचा शुद्ध पानी….

    April 22, 2026

    कलेक्टर एस. जयवर्धन ने ली खाद्य विभाग की समीक्षा बैठक, विभागीय योजनाओं की प्रगति का लिया जायजा…

    April 22, 2026

    पोलमपल्ली से अरलमपल्ली सड़क बनने से खुश है ग्रामीण, नक्सल गढ़ में विकास की नई जीत….

    April 22, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    चेकडैम बना ग्रामीण आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार, जल संरक्षण से बदली खेती की तस्वीर….

    April 22, 2026

    लेमनग्रास -किसानों के लिए कम पानी में ज्यादा कमाई का साधन, ‘अब्दुल कलाम’ किस्म बनी उम्मीद की नई किरण….

    April 22, 2026

    सुशासन तिहार की तैयारी: ग्राम पंचायतों में आवेदन संग्रहण प्रारंभ, कलेक्टर के निर्देशानुसार 22 से 29 अप्रैल तक जिले की समस्त ग्राम पंचायतों में लिए जा रहे आवेदन, 01 मई से होगा सुशासन तिहार का शुभारंभ…

    April 22, 2026

    जल जीवन मिशन से बदली तस्वीर, हर घर तक पहुंचा शुद्ध पानी….

    April 22, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.