Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»नए साइबर भवन का सीएम साय करेंगे शुभारंभ
    छत्तीसगढ़

    नए साइबर भवन का सीएम साय करेंगे शुभारंभ

    News DeskBy News DeskDecember 4, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    नए साइबर भवन का सीएम साय करेंगे शुभारंभ
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर

    आज नया रायपुर में साइबर भवन का उद्घाटन होने जा रहा है. यह PHQ कार्यालय परिसर नवा रायपुर में स्थित है, जिसका उद्घाटन सीएम साय करेंगे. इसके साथ ही पुलिस सैलरी पैकेज को लेकर MOU भी किया जाएगा. राज्य की साय सरकार ने इस भवन को साइबर अपराधों पर लगाम कसने के लिए तैयार किया है. यह एक हाईटेक साइबर लैब है, जहां जटिल साइबर अपराधों की विवेचना की जाएगी. इसके साथ-साथ साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 की भी शुरुआत होगी, जिससे नागरिक किसी भी साइबर अपराध की शिकायत तुरंत कर सकेंगे.

    बता दें, प्रदेश में हर घंटे 3 साइबर अपराध दर्ज होते हैं. इस तरह बढ़ते साइबर अपराध को देखते हुए सरकार ने इस पर लगाम लगाने के लिए यह हाईटेक साइबर लैब तैयार किया है.

    साइबर अपराध मामलों का आंकड़ा

    वर्ष

    साइबर अपराध के मामले

    मामलों में वृद्धि (%)

    2020

    2,295

    –

    2021

    7,134

    210%

    2022

    12,295

    72%

    2023

    22,296

    81%

    दो सालों में यह आंकड़ा 10 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है, जो साइबर अपराधों पर तत्काल रोकथाम की जरूरत को रेखांकित करता है. साइबर भवन  और साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर के शुभारंभ होने के बाद प्रदेश में साइबर अपराधों की रोकथाम और जांच में तेजी आएगी, जिससे नागरिकों की डिजिटल सुरक्षा सुनिश्चित होगी.

    साइबर ठग ऐसे बनाते हैं शिकार:
    साइबर ठग लोगों को फंसाने के लिए लगातार नए-नए तरीके अपना रहे हैं. उनके द्वारा अपनाए जाने वाले सामान्य हथकंडे इस प्रकार हैं:

    1. फिशिंग स्कैम
    ईमेल, मैसेज या फर्जी लिंक भेजकर संवेदनशील जानकारी जैसे बैंक खातों, पासवर्ड और ओटीपी को चुराना.
    उदाहरण: “आपका खाता ब्लॉक हो गया है” जैसे संदेश भेजकर लोग लिंक पर क्लिक कर देते हैं.

    2. जॉब स्कैम
    नौकरी दिलाने का झांसा देकर पहले रजिस्ट्रेशन शुल्क या अन्य शुल्क मांगना.
    उदाहरण: “वर्क फ्रॉम होम जॉब” के नाम पर ठगी करना.

    3. डिजिटल अरेस्ट:
    खुद को पुलिस या सरकारी अधिकारी बताकर जुर्माना या अन्य शुल्क के नाम पर पैसे वसूलना.

    4. लॉटरी/लकी ड्रा:
    लोगों को फर्जी लॉटरी या नकद इनाम के नाम पर ठगना.
    उदाहरण: “आपने 10 लाख की लॉटरी जीती है, लेकिन इनाम पाने के लिए शुल्क जमा करें.”

    5. पार्सल और कैश ऑन डिलीवरी फ्रॉड:
    फर्जी पार्सल या नकली सामान भेजकर पैसा वसूलना.
    उदाहरण: “आपका पार्सल तैयार है, लेकिन पहले भुगतान करें.”

    6. सेक्सटॉर्शन
    वीडियो कॉल या चैट के जरिए अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करना.
    उदाहरण: “आपका वीडियो सोशल मीडिया पर डाल देंगे अगर पैसे नहीं दिए.”

    7. फर्जी ई-कॉमर्स साइट्स:
    फर्जी शॉपिंग वेबसाइट बनाकर लोगों से सामान के पैसे लेकर डिलीवरी न करना.

    8. क्रेडिट कार्ड स्कैम:
    क्रेडिट कार्ड की जानकारी चोरी कर ट्रांजैक्शन करना.

    बचने के उपाय:

        अनजान लिंक पर क्लिक न करें.
        किसी भी ईमेल या कॉल पर व्यक्तिगत जानकारी न दें.
        हमेशा मजबूत पासवर्ड का उपयोग करें.
        ऑनलाइन भुगतान करते समय केवल सुरक्षित और आधिकारिक प्लेटफॉर्म का उपयोग करें.
        ठगी की स्थिति में तुरंत 1930 हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत करें.

     

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    बहनों की खुशहाली का उपहार, विष्णु भैया का साथ—महतारी वंदन से प्रतिभा की रक्षाबंधन की खुशियां हुईं दोगुनी…..

    August 28, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 82 खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों को देंगे राज्य खेल अलंकरण…..

    August 28, 2026

    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    August 28, 2026

    Uttarakhand News: रक्षाबंधन पर CM धामी ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं, बोले- भाई-बहन के प्रेम के साथ नारी सम्मान और सामाजिक सद्भाव का पर्व….

    August 28, 2026

    Uttarakhand News: रक्षाबंधन पर CM धामी ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं, बोले- भाई-बहन के प्रेम के साथ नारी सम्मान और सामाजिक सद्भाव का पर्व….

    August 28, 2026

    रक्षाबंधन पर राज्यपाल रमेन डेका ने भगवान जगन्नाथ के दर्शन कर बांधा रक्षासूत्र…..

    August 28, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 82 खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों को देंगे राज्य खेल अलंकरण…..

    August 28, 2026

    बहनों की खुशहाली का उपहार, विष्णु भैया का साथ—महतारी वंदन से प्रतिभा की रक्षाबंधन की खुशियां हुईं दोगुनी…..

    August 28, 2026

    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    August 28, 2026

    Uttarakhand News: रक्षाबंधन पर CM धामी ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं, बोले- भाई-बहन के प्रेम के साथ नारी सम्मान और सामाजिक सद्भाव का पर्व….

    August 28, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.