Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»विदेश»नामीबिया में पहली बार महिला राष्ट्रपति बनीं नेटुम्बो नंदी-नदैतवाह, रचा इतिहास
    विदेश

    नामीबिया में पहली बार महिला राष्ट्रपति बनीं नेटुम्बो नंदी-नदैतवाह, रचा इतिहास

    News DeskBy News DeskDecember 4, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    छोटे से अफ्रीकी देश नामीबिया में बड़ा बदलाव हुआ है. नेटुम्बो नंदी-नदैतवाह ने देश की पहली महिला राष्ट्रपति बनने का गौरव हासिल किया है. आज़ादी की लड़ाई में अहम भूमिका निभाने वाली नंदी-नदैतवाह अब नामीबिया की पाँचवीं राष्ट्रपति होंगी.

    वे सत्ताधारी SWAPO पार्टी से हैं, जिसने राष्ट्रपति चुनाव में 57% से अधिक वोट हासिल किए, जो जीत के लिए जरूरी 50% से काफी अधिक है. दूसरी ओर, उनके प्रतिद्वंद्वी, पैट्रियट्स फॉर चेंज (IPC) के पांडुलेनी इतुला, 26% वोटों के साथ पीछे रह गए.

    नामीबिया को साउथ अफ्रीका के शासन से 1990 में आजादी मिली थी. नामीबिया की स्वतंत्रता के बाद से ही नंदी नैदतवाह सांसद हैं. अभी फिलहाल वो उपराष्ट्रपति हैं. अपने राजनीतिक करियर में उन्होंने कई अहम मंत्रलयों को संभाला है. उनकी पार्टी SWAPO यानी साउथ वेस्ट अफ्रीका पीपुल्स ऑर्गेनाइजेशन उसी समय से सत्तारूढ़ है. नंदी-नदैतवाह के आजादी के आंदोलन में सक्रिय होने की वजह से हिरासत में भी लिया गया.

    जिसके बाद कुछ सालों के लिए उन्होंने जाम्बिया और तंजानिया में SWAPO के साथ काम करना जारी रखा. नवंबर में हुए चुनाव SWAPO की सत्ता पर 34 वर्षों की पकड़ की परीक्षा थी क्योंकि IPC को युवा पीढ़ी से ज्यादा समर्थन मिल रहा था. युवाएं आईपीसी पार्टी का समर्थन इसलिए कर रहे थे क्योंकि बेरोजगारी और असमानता को लेकर IPC पार्टी SWAPO के मुकाबले अधिक चिंतित थी.
    मतपत्रों की कमी सहित तकनीकी समस्याओं के कारण मतदान 30 नवंबर तक बढ़ा दिया गया था. कुछ मतदाताओं ने 12 घंटे तक इंतजार करने के बाद मतदान के पहले दिन ही हार मान ली. पांडुलेनी इतुला ने नदैतवाह की पार्टी पर चुनावी प्रक्रिया में धांधली का आरोप लगाते हुए चुनावी नतीजों को मनाने से इंकार किया है. द नामीबियन अखबार के मुताबिक, मंगलवार शाम को नामीबिया की राजधानी विंडहोक में अधिकांश विपक्षी दलों ने चुनावी नतीजों का बहिष्कार किया है.

    इस चुनाव में बेरोजगारी, असमानता और भ्रष्टाचार प्रमुख मुद्दे बने हुए हैं. हाल के वर्षों में नामीबिया ने तेल, गैस और ग्रीन हाइड्रोजन में निवेश के कारण अपेक्षाकृत मजबूत आर्थिक विकास देखा है. हालांकि, विश्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, आय असमानता के मामले में यह देश दुनिया में दूसरे स्थान पर है. चुनाव में इन मुद्दों को मुखरता से सत्तारूढ़ पार्टी की उम्मीदवार नंडी-नदैतवाह ने उठाया था. उनका कहना था कि हमारे सामने सबसे बड़ी चुनौती बेरोजगारी है. यदि हमें जीत मिलती है, तो हम सबसे पहले रोजगार बढ़ाने पर काम करेंगे.

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    News Desk

    Related Posts

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

    February 4, 2025

    अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

    February 4, 2025

    ब्रिबी द्वीप में शार्क के हमले से महिला की मौत, तैरते समय आई गंभीर चोटें

    February 4, 2025

    अफ्रीका में शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग, हिंदू छात्र का कलावा काटने पर बवाल

    February 4, 2025
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    राज्यपाल रमेन डेका ने खैरागढ़ विश्वविद्यालय में निर्मित असम के प्रसिद्ध साहित्यकार के कांस्य प्रतिमा का किया अनावरण…..

    November 18, 2025

    रायपुर : किसान छबीलाल बारी ने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी नीति की सराहना

    November 18, 2025

    क्या अब गांव का कचरा भी हम देखें? सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

    November 18, 2025

    उत्तर बस्तर कांकेर : समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 2025-26 : सहकारी समिति प्रबंधक, खरीदी केन्द्र प्रभारी एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ एफआईआर दर्ज

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.