Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»बांग्लादेश के खिलाफ लाखों हिन्दू सड़कों पर उतरे, बड़े पैमाने पर हुआ प्रदर्शन
    मध्यप्रदेश

    बांग्लादेश के खिलाफ लाखों हिन्दू सड़कों पर उतरे, बड़े पैमाने पर हुआ प्रदर्शन

    News DeskBy News DeskDecember 4, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    बांग्लादेश के खिलाफ लाखों हिन्दू सड़कों पर उतरे, बड़े पैमाने पर हुआ प्रदर्शन
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में इंदौर में लाखों लोग सड़कों पर उतर आए। आरएसएस और भाजपा ने इसे इंदौर का सबसे बड़ा आंदोलन बताया। आंदोलन में लाखों लोगों ने एक सुर में कहा कि इस प्रदर्शन की आवाज दुनिया के कोने-कोने तक पहुंचना चाहिए ताकि हिंदुओं पर अत्याचार बंद हो सके। इस विरोध प्रदर्शन में इतनी अधिक भीड़ थी कि उसका एक कोना लाल बाग पर था तो दूसरा कोना कलेक्टर कार्यालय तक पहुंच गया था। शहर के व्यापारिक संगठन, संस्थाएं और हजारों संस्थाओं ने इसमें हिस्सा लिया। सुबह 7 बजे से ही इंदौर की सड़कों पर लाखों की संख्या में लोग नजर आने लगे। कोने कोने से आए इन लोगों ने इंदौर के कलेक्टर कार्यालय पर धरना दिया और ज्ञापन दिया। लोगों ने मांग की है कि इंदौर में बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार जल्द से जल्द बंद होना चाहिए। इसमें साधु संत, व्यापारिक संगठन, रहवासी संघ विभिन्न संस्थाएं सामाजिक संगठन सभी शामिल हुए।

    इस प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए आरएसएस, बीजेपी, बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद और सभी हिंदू संगठनों ने पूरी ताकत झोंक दी। इससे पहले कांग्रेस ने भी बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में प्रदर्शन किया था। लगभग एक हफ्ते तक इंदौर में 5000 से अधिक बैठक गली मोहल्ले और कॉलोनी में की गई और उसका परिणाम यह रहा कि यह इंदौर का सबसे बड़ा विरोध प्रदर्शन बन गया। लाखों की संख्या में लोग एक दिन पहले ही इस प्रदर्शन में शामिल होने के लिए तैयार हो चुके थे।

    आंदोलन में सबसे चौंकाने वाली बात यह थी कि इसमें बड़ी संख्या में कॉलेज के स्टूडेंट, डॉक्टर, वकील, फल सब्जी विक्रेता, छोटे-मोटे व्यापारी और हर उम्र और हर वर्ग के लोगों ने भाग लिया। हजारों की संख्या में महिलाएं और बच्चियों भी इस आंदोलन में शामिल हुई। कई महिलाएं तो अपने साथ में अबोध बच्चों को गोद में लेकर आई और उन्होंने भी बांग्लादेश के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और वहां पर हिंदुओं की रक्षा करने के लिए दबाव डाला।

    आज इंदौर में सभी बाजार सुबह से ही बंद रहे और सभी व्यापारिक संगठनों ने यह कहा है कि वह आधे दिन तक इंदौर में अपनी सभी दुकानों को बंद रखेंगे। सबसे बड़ी बात यह भी रही की सभी ने स्वेच्छा से अपनी दुकानों को बंद रखा। किसी के ऊपर दबाव नहीं डाला गया और किसी ने इसके लिए कोई मांग भी नहीं की। इंदौर में किसी भी सड़क से गुजरने पर यह दृश्य साफ तरह से देखा गया कि लोगों ने स्वेच्छा से अपनी दुकानों को अपने व्यापार को बंद रखा और बांग्लादेश के ऊपर दबाव डालने में इस विरोध प्रदर्शन का समर्थन किया।

    अलग-अलग सामाजिक संगठन और संस्थाएं अपने बैनर और पोस्टर के साथ इस आंदोलन में शामिल हुए ताकि यह बताया जा सके कि वह खुलकर इस आंदोलन का समर्थन कर रहे हैं और बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में सड़कों पर उतरे हैं।

    बड़ी संख्या में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी सुबह से ही सड़कों पर नजर आए। देर रात ही पुलिस और प्रशासन में व्यवस्था कर ली थी कि लाखों लोगों के सड़कों पर उतरने पर किसी भी तरह की कोई घटना ना हो इसकी पुख्ता व्यवस्था कर ली जाए। इंदौर पुलिस कमिश्नर और कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए थे कि किसी भी स्थिति में कोई भी घटना नहीं होना चाहिए। इंदौर के चप्पे चप्पे पर कल रात से ही पुलिस वालों की तैनाती कर दी गई थी। सुबह 6 बजे से ही लाखों लोग सड़कों पर उतरने लगे और पुलिस और प्रशासन ने हर कॉलोनी मोहल्ले में लोगों की सुरक्षा का पूरा ध्यान दिया।

    भाजपा नेताओं ने सभी को जिम्मेदारी बांट दी थी और विधायक मालिनी गौड़, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, विधायक रमेश मेंदोला समेत इंदौर में भाजपा के सभी बड़े नेता अपने-अपने स्तर पर हजारों की संख्या में लोगों को लेकर आए। इसके लिए बड़ी संख्या में स्कूलों की बसों का अधिग्रहण किया गया और प्राइवेट ट्रांसपोर्ट की गाड़ियों को भी लोगों के आने-जाने में लगाया गया।

    प्रदर्शन में शामिल हुए सभी संगठनों ने एक सुर में कहा कि यदि जल्द से जल्द बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार बंद नहीं हुआ तो इससे भी बड़ा विरोध प्रदर्शन किया जाएगा और भारत सरकार पर दबाव डाला जाएगा कि वह तुरंत बांग्लादेश के ऊपर सख्त कार्रवाई करे। लोगों ने कहा कि इस आंदोलन को दुनिया के हर कोने तक पहुंचाया जाए क्योंकि यह बात सिर्फ हिंदुओं की नहीं मानवता की रक्षा की है। बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ-साथ जैन धर्म, ईसाई धर्म, बौद्ध धर्म समेत सभी धर्म पर अत्याचार हो रहा है और यदि इसी तरह मानवता पर अत्याचार होता रहा तो दुनिया खतरे में पड़ जाएगी। मानवता की रक्षा के लिए सभी को एकजुट होना होगा और एक साथ आवाज उठाना होगी।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    प्रगति-50 पहल में देहरादून और हरिद्वार शामिल, ठोस कचरे से लेकर वेस्ट वाटर मैनेजमेंट पर जोर

    September 30, 2026

    उत्तराखंड में SIR की प्रक्रिया पूरी, अब 3 अक्टूबर को आएगी फाइनल वोटर लिस्ट

    September 29, 2026

    DAV छात्रसंघ चुनाव: मतदान से मतगणना तक हंगामा, ABVP के नवदीप राणा बने अध्यक्ष

    September 29, 2026

    राष्ट्रपति भवन के 620 पौधों का भी रिकॉर्ड, पतंजलि ने संरक्षित किए 27 हजार से ज्यादा पादप नमूने।

    September 29, 2026

    सेवा की कहानी: गांव तक पहुंची बस तो रोजगार और पढ़ाई की राह हुई आसान, सिधमा के ग्रामीणों को मिली आवागमन की सहूलियत……

    September 29, 2026

    रायपुर में संपत्तियों का होगा हाई-टेक ड्रोन सर्वे और GIS मैपिंग, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में सेवाओं के डिजिटलीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम…

    September 29, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    प्रगति-50 पहल में देहरादून और हरिद्वार शामिल, ठोस कचरे से लेकर वेस्ट वाटर मैनेजमेंट पर जोर

    September 30, 2026

    उत्तराखंड में SIR की प्रक्रिया पूरी, अब 3 अक्टूबर को आएगी फाइनल वोटर लिस्ट

    September 29, 2026

    DAV छात्रसंघ चुनाव: मतदान से मतगणना तक हंगामा, ABVP के नवदीप राणा बने अध्यक्ष

    September 29, 2026

    राष्ट्रपति भवन के 620 पौधों का भी रिकॉर्ड, पतंजलि ने संरक्षित किए 27 हजार से ज्यादा पादप नमूने।

    September 29, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.