Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 से पहले भाजपा को बड़ा झटका, प्रवेश रतन ने आम आदमी पार्टी जॉइन की
    राज्य

    दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 से पहले भाजपा को बड़ा झटका, प्रवेश रतन ने आम आदमी पार्टी जॉइन की

    News DeskBy News DeskDecember 4, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 से पहले भाजपा को बड़ा झटका, प्रवेश रतन ने आम आदमी पार्टी जॉइन की
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले प्रमुख दलों द्वारा नेताओं को अपने पाले में शामिल करने का सिलसिला जारी है। ताजा मामले में आम आदमी पार्टी (AAP) ने भारतीय जनता पार्टी का एक और विकेट गिरा दिया है। पटेल नगर विधानसभा सीट पर जाटव समाज के बड़े चेहरे प्रवेश रतन बुधवार को आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए।

    दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने प्रवेश रतन पार्टी ज्वाइन कराई। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रवेश रतन ने अरविंद केजरीवाल के कामों से प्रभावित होकर आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है।

    केजरीवाल सरकार बाबा साहेब के सपनों
    आम आदमी पार्टी ज्वाइन करने के बाद प्रवेश रतन ने कहा, "दिल्ली में AAP सरकार शिक्षा समेत तमाम चीजों को लेकर शानदार काम कर रही है। मैं अरविंद केजरीवाल के कामों से प्रभावित होकर आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहा हूं। केजरीवाल की 6 रेवड़ियों से जाटव और गरीब समाज की जीवनशैली में बड़ा बदलाव आया है। इसे और आगे बढ़ाने को लेकर हम मिलकर काम करेंगे।"

    इस दौरान दुर्गेश पाठक ने कहा, "अरविंद केजरीवाल के दिशानिर्देशों में आम आदमी पार्टी सरकार बाबा साहेब के सपनों को साकार कर रही है। हमारी सरकार के कामों से गरीब और जाटव समाज को काफी लाभ पहुंचा है। हमारी सरकार के समाज हितैषी कामों और केजरीवाल की विचारधारा से प्रभावित होकर आज जाटव समाज के बड़े चेहरे और बीजेपी नेता प्रवेश रतन आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं।"

    प्रवेश रतन और BJP के राजकुमार आनंद के बीच मुकाबला
    प्रवेश रतन लगभग 20 साल से भारतीय जनता पार्टी में थे। वह पटेल नगर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव भी लड़ चुके हैं। आम आदमी पार्टी आगामी चुनाव में प्रवेश रतन को इसी सीट पर विधानसभा चुनाव में उतार सकती है। उल्लेखनीय है कि इसी सीट से विधायक रहे और दिल्ली सरकार में मंत्री रहे राजकुमार आनंद भी जाटव समाज से आते हैं। वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो चुके हैं। वह भारतीय जनता पार्टी से पटेल नगर सीट पर चुनाव लड़ सकते हैं। इससे AAP के प्रवेश रतन और भाजपा के राजकुमार आनंद के बीच मुकाबला दिलचस्प हो सकता है।

    इससे पहले, 4 नवंबर को भाजपा को बड़ा झटका देते हुए लक्ष्मी नगर सीट से बीजेपी नेता बीबी त्यागी आम आदमी पार्टी (AAP) में शामिल हुए थे। वह भारतीय जनता पार्टी से निगम पार्षद रह चुके हैं और लक्ष्मी नगर विधानसभा सीट से विधायक का चुनाव भी लड़ चुके हैं।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिला मालिकाना हक : बालोद में अधिकार अभिलेख वितरण तेज…..

    April 13, 2026

    विकसित भारत 2047 के स्वप्न को साकार करने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका-केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया….

    April 13, 2026

    डीएमएफ से होगा कोरबा जिला का अतिरिक्त विकास : मंत्री लखनलाल देवांगन…..

    April 13, 2026

    Uttarakhand News- PM मोदी का 28वां उत्तराखंड दौरा: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे समेत देश के पहले वेरिएबल स्पीड पंप स्टोरेज प्लांट का करेंगे लोकार्पण….

    April 13, 2026

    Uttarakhand News: स्वेच्छा से स्वच्छता अभियान में शामिल हुए CM धामी, कहा—हर नागरिक की भागीदारी जरूरी…..

    April 13, 2026

    Uttarakhand News- पर्यटन को बढ़ावा: चारधाम यात्रा में नहीं होगी यात्रियों की सीमा, CM धामी के फैसले पर पुरोहितों और संगठनों ने जताया आभार….

    April 13, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिला मालिकाना हक : बालोद में अधिकार अभिलेख वितरण तेज…..

    April 13, 2026

    विकसित भारत 2047 के स्वप्न को साकार करने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका-केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया….

    April 13, 2026

    डीएमएफ से होगा कोरबा जिला का अतिरिक्त विकास : मंत्री लखनलाल देवांगन…..

    April 13, 2026

    Uttarakhand News- PM मोदी का 28वां उत्तराखंड दौरा: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे समेत देश के पहले वेरिएबल स्पीड पंप स्टोरेज प्लांट का करेंगे लोकार्पण….

    April 13, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.