Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»दिल्ली में वायु प्रदूषण में राहत, इंडिया गेट पर AQI 169 दर्ज, ग्रेप के चौथे चरण की पाबंदियां हटने की उम्मीद
    राज्य

    दिल्ली में वायु प्रदूषण में राहत, इंडिया गेट पर AQI 169 दर्ज, ग्रेप के चौथे चरण की पाबंदियां हटने की उम्मीद

    News DeskBy News DeskDecember 4, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    दिल्ली में वायु प्रदूषण में राहत, इंडिया गेट पर AQI 169 दर्ज, ग्रेप के चौथे चरण की पाबंदियां हटने की उम्मीद
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    Delhi Weather: दिसंबर महीने में दिल्ली-NCR वासियों को वायु प्रदूषण से काफी राहत मिली है। लगातार चौथे दिन बुधवार को राजधानी की वायु गुणवत्ता में सुधार देखा गया।

    इंडिया गेट पर AQI 169, आनंद विहार में AQI 250
    केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, इंडिया गेट क्षेत्र में सुबह 7 बजे के आसपास AQI 169 रिकॉर्ड किया गया, जिसे ‘मध्यम’ श्रेणी में रखा गया है। वहीं, न्यूनतम तापमान 13.05 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा दिल्ली के आनंद विहार में AQI 250, अलीपुर में 198, आया नगर में 164, चांदनी चौक में 187, द्वारका सेक्टर-8 में 248, आईटीओ में 169, जहांगीरपुरी में 259 दर्ज किया गया। वहीं, गाजियाबाद के इंदिरापुरम में AQI 'मध्यम' श्रेणी में 125, वसुंधरा में 114 और नोएडा सेक्टर- 62 में 158 रिकॉर्ड किया गया।

    मंगलवार को भी प्रदूषित हवा से राहत रही। मंगलवार को दिल्ली का AQI ‘खराब’ श्रेणी में 268 दर्ज किया गया, जोकि सोमवार को 280 था। यानी 24 घंटे के भीतर इसमें 12 अंकों का और सुधार हुआ। बुधवार सुबह इंडिया गेट के पास मॉर्निंग वॉक करते लोग।

    बुधवार को आसमान साफ रहेगा
    वायु गुणवत्ता प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली के अनुसार मंगलवार को सतही हवा हल्की थी। शाम तक हवा की गति 16 किमी प्रति घंटे से कम थी, जिसके बाद उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवा की गति 10 किमी प्रति घंटे से कम होने की उम्मीद है। बुधवार को मुख्यतः आसमान साफ रहने की उम्मीद है। पूर्वानुमान ह कि सतही हवा उत्तर-पश्चिम दिशा से होगी, जिसकी गति सुबह 10 किमी प्रति घंटे से कम होगी।

    ग्रेप-4 से फिलहाल राहत नहीं
    सोमवार को दिल्ली के वायु प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट ने तल्ख टिप्पणी की। उच्चतम न्यायालय ने ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप) के चरण 4 के तहत वायु प्रदूषण के खिलाफ कड़े प्रतिबंधों में ढील देने से इनकार कर दिया।साथ कहा कि राजधानी क्षेत्र में GRAP-IV का शायद ही कोई क्रियान्वयन हो रहा है। जब तक कि दिल्ली और आसपास के इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) में लगातार गिरावट नहीं आती है तब तक ग्रेप के चौथे चरण से राहत नहीं दी जा सकती। सुप्रीम कोर्ट ने इस दौरान MCD, दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) और वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) को अधिकारियों के बीच समन्वय की कमी के लिए कड़ी फटकार लगाई।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    Uttarakhand News: पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी, सीएम धामी बोले- अन्नदाताओं के सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम…..

    June 20, 2026

    Uttarakhand News: पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी, सीएम धामी बोले- अन्नदाताओं के सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम…..

    June 20, 2026

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भारत माता की प्रतिमा एवं भव्य शहीद स्मारक का किया लोकार्पण….

    June 20, 2026

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: स्वस्थ जीवन और विकसित भारत का आधार बनेगा योग

    June 20, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया ‘जश लर्न’ का जिला स्तरीय शुभारंभ….

    June 20, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सलियाटोली में निर्माणाधीन नालंदा परिसर का किया निरीक्षण…..

    June 20, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand News: पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी, सीएम धामी बोले- अन्नदाताओं के सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम…..

    June 20, 2026

    Uttarakhand News: पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी, सीएम धामी बोले- अन्नदाताओं के सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम…..

    June 20, 2026

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भारत माता की प्रतिमा एवं भव्य शहीद स्मारक का किया लोकार्पण….

    June 20, 2026

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: स्वस्थ जीवन और विकसित भारत का आधार बनेगा योग

    June 20, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.