Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»खेल»IND vs AUS 2nd Test: रोहित शर्मा की बल्लेबाजी पोजीशन पर उठ रहे सवाल
    खेल

    IND vs AUS 2nd Test: रोहित शर्मा की बल्लेबाजी पोजीशन पर उठ रहे सवाल

    News DeskBy News DeskDecember 4, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    IND vs AUS 2nd Test: रोहित शर्मा की बल्लेबाजी पोजीशन पर उठ रहे सवाल
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    Rohit Sharma Batting Position In Adelaide Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का दूसरा टेस्ट 06 दिसंबर से एडिलेड ओवल में खेला जाएगा. यह पिंक बॉल डे-नाइट टेस्ट होगा. मुकाबले के लिए भारत के नियमित कप्तान रोहित शर्मा जमकर मेहनत कर रहे हैं. कथित तौर पर भारतीय कप्तान ने बीते मंगलवार करीब चार घंटे तक पिंक बॉल से नेट में अभ्यास किया. इसी बीच एक सवाल खड़ा हो रहा है कि एडिलेड टेस्ट में रोहित शर्मा किस पोजीशन पर बैटिंग करेंगे? तो आइए आंकड़ों के जरिए समझते हैं कि उनके लिए क्या बेस्ट है.

    बता दें कि पर्थ में खेले गए सीरीज के पहले टेस्ट में रोहित शर्मा टीम इंडिया का हिस्सा नहीं थे. रोहित की गैरमौजूदगी में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने ओपनिंग का दारोमदार संभाला था. जायसवाल और राहुल ने ओपनिंग पर शानदार बल्लेबाजी का मुजाहिरा पेश किया था. ऐसे में रोहित शर्मा ओपनिंग स्लॉट दोनों बल्लेबाजों के लिए छोड़ सकते हैं. 

    टेस्ट में अलग-अलग पोजीशन पर रोहित शर्मा का रिकॉर्ड 

    रोहित ने अब तक टेस्ट में सबसे ज्यादा बैटिंग ओपनिंग पर ही की है. ओपनिंग पर वह 66 पारियों में बैटिंग कर चुके हैं, जिसमें 44 की औसत से 2685 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 9 शतक निकले हैं. 

    वहीं नंबर तीन पर खेलते हुए रोहित शर्मा ने 4 मैचों की 5 पारियों में 21.40 की औसत से सिर्फ 107 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से सिर्फ 1 अर्धशतक निकला. इसके बाद नंबर चार पर हिटमैन ने सिर्फ एक पारी में बैटिंग की, जिसमें 04 रन बनाए. 

    आगे बढ़ते हुए नंबर पांच पर अगर देखा जाए तो उन्होंने इस नंबर पर 9 मैच खेले, जिनकी 16 पारियों में बैटिंग करते हुए 29.13 की औसत से 437 रन बनाए, जिसमें 3 अर्धशतक शामिल रहे. 

    नंबर 6 पर शानदार है रिकॉर्ड 

    इसके बाद नंबर 6 बैटिंग पोजीशन की बात की जाए, तो उसमें रोहित शर्मा का रिकॉर्ड काफी शानदार नजर आता है. छठे नंबर पर उन्होंने 16 मैचों की 25 पारियों में 54.57 की औसत से 1037 रन बनाए लिए हैं. इस दौरान उन्होंने 3 शतक और 6 अर्धशतक लगाए हैं. नंबर पर रोहित का बैटिंग औसत सबसे ज्यादा है. 

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    विराट कोहली के पास सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका, 94 रन दूर

    February 4, 2025

    वरुण चक्रवर्ती को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मिली जगह, T20 सीरीज में किया था शानदार प्रदर्शन

    February 4, 2025

    जसप्रीत बुमराह फिट नहीं, भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज के पहले दो मैचों से बाहर

    February 4, 2025

    भारत-इंग्लैंड पहला वनडे 6 फरवरी को नागपुर में, पिच की कैसी होगी चुनौती?

    February 4, 2025

    RCB के कप्तान के सवाल पर टीम का बड़ा बयान, क्या विराट कोहली वापस करेंगे कमान?

    February 4, 2025

    श्रीलंकाई क्रिकेट स्टार दिमुथ करुणारत्ने ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा, 150वां मैच होगा आखिरी

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand News- नितिन नवीन को भाया धामी मॉडल: UCC और चारधाम यात्रा प्रबंधन की सराहना, बोले- बूथ मजबूत तो 2027 में जीत तय….

    May 30, 2026

    Uttarakhand News- नितिन नवीन को भाया धामी मॉडल: UCC और चारधाम यात्रा प्रबंधन की सराहना, बोले- बूथ मजबूत तो 2027 में जीत तय….

    May 30, 2026

    Uttarakhand News- नितिन नवीन का बड़ा दावा: धामी के नेतृत्व में 2027 में उत्तराखंड में लगातार तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार, UCC को बताया ऐतिहासिक कदम….

    May 30, 2026

    Uttarakhand News- नितिन नवीन का बड़ा दावा: धामी के नेतृत्व में 2027 में उत्तराखंड में लगातार तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार, UCC को बताया ऐतिहासिक कदम….

    May 30, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.