Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राजनीती»फडणवीस के मनाने से क्‍या मान गए शिंदे? सस्‍पेंस से आज उठेगा पर्दा, जब CM फेस पर लगेगी मुहर
    राजनीती

    फडणवीस के मनाने से क्‍या मान गए शिंदे? सस्‍पेंस से आज उठेगा पर्दा, जब CM फेस पर लगेगी मुहर

    News DeskBy News DeskDecember 4, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    फडणवीस के मनाने से क्‍या मान गए शिंदे? सस्‍पेंस से आज उठेगा पर्दा, जब CM फेस पर लगेगी मुहर
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    महाराष्‍ट्र के नए मुख्‍यमंत्री को लेकर सस्‍पेंस बरकरार है. बीजेपी सूत्रों के मुताबिक, देवेंद्र फडणवीस ही सीएम होंगे, बुधवार को विधायक दल की बैठक में उनके नाम का ऐलान कर द‍िया जाएगा. माना जा रहा था क‍ि श‍िवसेना नेता एकनाथ शिंदे नाराज हैं, लेकिन देवेंद्र फडणवीस ने उनके घर पहुंचकर, उनसे आधे घंटे बात कर वो नाराजगी भी दूर कर दी है. सूत्रों के मुताबिक, श‍िवसेना भी सरकार में शामिल होगी और उनके नेता भी 5 दिसंबर को शपथ लेंगे. लेकिन दोनों नेताओं के बीच क्‍या डील हुई है, इसे लेकर कई तरह के दावे क‍िए जा रहे हैं. उधर, अज‍ित पवार अभी भी द‍िल्‍ली में हैं और गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात करने की कोश‍िश में हैं.सबसे बड़ी लड़ाई मंत्रालयों को लेकर है. श‍िवसेना और एनसीपी दोनों ही चाहते हैं क‍ि उनके पास सबसे ज्‍यादा और महत्‍वपूर्ण विभाग रहें. दोनों पार्टियों के दिग्गज नेताओं ने मंत्री पद के लिए लॉबिंग भी शुरू कर दी है. लेकिन बीजेपी नेताओं का दावा है क‍ि बात बन गई है. श‍िवसेना के एक नेता ने भी कहा, फडणवीस और एकनाथ शिंदे के बीच बैठक में कुछ महत्‍वपूर्ण मंत्रालयों को लेकर चर्चा हुई है.

    तो फ‍िर सस्‍पेंस क्‍यों
    श‍िवसेना नेता ने कहा, श‍िवसेना के कुछ नेता भी सीएम के साथ शपथ लेंगे. उनके नाम का ऐलान पार्टी शपथग्रहण से पहले कर देगी. क‍िसे कौन सा मंत्रालय मिलेगा, इसके बारे में बाद में चर्चा की जाएगी. शिवसेना नेता उदय सावंत से पूछा गया क‍ि क्‍या एकनाथ शिंदे नई सरकार में शामिल होंगे. इस पर उन्‍होंने कहा, कुछ तो सस्‍पेंस रहने दीजिए. जब शपथग्रहण होगा तो पता चल जाएगा क‍ि कौन सीएम है और कौन डिप्‍टी सीएम होगा.

    तो डील क्‍या हुई?

    जब सीएम पद को लेकर चर्चा शुरू हुई और बीजेपी ने साफ कर द‍िया क‍ि सीएम तो उनका ही होगा, तो सूत्रों के मुताबिक, एकनाथ शिंदे ने अपने बेटे का नाम आगे बढ़ाया. हालांक‍ि बाद में उनके बेटे श्रीकांत शिंदे ने स्‍पष्‍ट कर द‍िया क‍ि वे डिप्‍टी सीएम नहीं बनेंगे. अब कहा जा रहा है क‍ि बीजेपी श्रीकांत शिंदे को केंद्र सरकार में बड़ा मंत्रालय दे सकती है.
    एनडीए के नेता रामदास अठावले ने कहा,  एकनाथ शिंदे को महायुत‍ि का चेयरमैन बनाया जा सकता है. साथ में डिप्‍टी सीएम का पद भी दिया जा सकता है. लेकिन न तो उन्‍हें गृहमंत्रालय मिलेगा और न ही विधानसभा अध्‍यक्ष का पद देने को बीजेपी राजी है.
    बीजेपी के सूत्रों का ये भी कहना है क‍ि अगर शिंदे तैयार हों, तो उन्‍हें केंद्र में बड़ी ज‍िम्‍मेदारी दी जा सकती है. हालांकि, शिंदे गुट के नेताओं का मानना है क‍ि इसके ल‍िए एकनाथ शिंदे तैयार नहीं होंगे. क्‍योंक‍ि वे महाराष्‍ट्र में रहकर महाराष्‍ट्र की राजनीत‍ि करना चाहते हैं.

    बीजेपी नेता के बयान ने चौंकाया
    बीजेपी के बड़े नेता सुधीर मुनगंटीवार ने एक ऐसा बयान द‍िया है, जिससे सस्‍पेंस बढ़ गया है. उन्‍होंने कहा, विधायक दल का नेता चुनने के ल‍िए बैठक होगी, लेकिन पर्यवेक्षक नाम के साथ आते हैं. उनके सामने विधायक नेता का नाम तय करेंगे और घोषणा कर दी जाएगी. उनके इस बयान के बाद राजनीतिक विश्लेषकों ने मुनगंटीवार के इस बयान की ओर इशारा किया है कि विधायक दल के नेता के नाम का प्रस्ताव दिल्ली से आएगा. इसीलिए दिल्ली में चौंकाने वाली रणनीति की चर्चा शुरू हो गई है.

    क्‍या है आज का प्‍लान
    बीजेपी के दोनों पर्यवेक्षक वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण और विजय रुपाणी महाराष्‍ट्र पहुंच रहे हैं. दोनों नेता पहले एकनाथ शिंदे और अज‍ित पवार से बात करेंगे फ‍िर बीजेपी विधायक दल की बैठक में शामिल होंगे. कहा जा रहा है क‍ि यह बैठक 10 बजे विधान भवन के सेंट्रल हॉल में होगी, जहां नेता के नाम का ऐलान क‍िया जाएगा. इसके बाद महायु‍त‍ि के तीनों दलों के नेता गर्वनर के पास जाएंगे और सरकार बनाने का दाव पेश करेंगे.

    क‍िसे मिला न्‍योता
    महाराष्‍ट्र में शपथग्रहण के ल‍िए नेताओं और संतों को न्‍योता भेजा जा चुका है. बीजेपी नेताओं के मुताबिक, मुख्य स्टेज पर प्रधानमंत्री के अलावा मुख्यमंत्री और दो उपमुख्यमंत्री बैठेंगे. इसके अलावा बीजेपी के सभी राज्यों के सीएम और डिप्‍टी सीएम के साथ एनडीए के अन्‍य दलों के नेता भी बैठेंगे. आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्राबाबू नायडू और पवन कल्याण को भी न्योता दिया गया है.मुख्य स्टेज के पास में और एक स्टेज होगा, जिस पर साधु संत महात्मा बैठेंगे.
     

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    महाकुंभ भगदड़ में आ रही षड्यंत्र की बू, जांच के बाद जिम्मेदार होंगे शर्मिंदा

    February 4, 2025

    वोटिंग से पहले आप को सता रहा ये डर, झुग्गी बस्तियों में लगाईं टीमें

    February 4, 2025

    …जब लोकसभा में अखिलेश ने कहा- अगर यह बात गलत है तो मैं दे दूंगा इस्तीफा

    February 4, 2025

    आचार संहिता के उल्लंघन का मुझ पर केस दर्ज पर बिधूड़ी पर एक्शन ही नहीं: आतिशी 

    February 4, 2025

    कुंभ का पानी सबसे दूषित वाले बयान को लेकर जया बच्चन को गिरफ्तार करने की मांग

    February 4, 2025

    संसद में महाकुंभ पर रार…

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    आयकर कानून में बदलावों पर मिलेगी अहम जानकारी, 23 जुलाई को स्पेशल कार्यक्रम

    July 22, 2026

    युवा आंदोलन पर सरकार और पुलिस की कड़ी निगरानी, खुफिया एजेंसियां अलर्ट

    July 22, 2026

    1575 ग्राम पंचायतों में विकसित होंगी पंचवटी वाटिकाएं, हरियाली को मिलेगा बढ़ावा

    July 22, 2026

    उत्तराखंड में संस्कृत आयोग गठन की तैयारी, सरकार ने आमंत्रित किए सुझाव

    July 22, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.