Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राजनीती»महाराष्ट्र में बारात है लेकिन दूल्हा नहीं, कोई फूफा की तरह नाराज है
    राजनीती

    महाराष्ट्र में बारात है लेकिन दूल्हा नहीं, कोई फूफा की तरह नाराज है

    News DeskBy News DeskDecember 3, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    महाराष्ट्र में बारात है लेकिन दूल्हा नहीं, कोई फूफा की तरह नाराज है
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    सरकार के गठन को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी व संजय राउत ने कसा तंज

    नई दिल्ली। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव परिणाम के कई दिन बाद भी सरकार बनाने को लेकर सस्पेंस अभी भी बरकरार है। इस मुद्दे पर शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी और संजय राउत ने महायुति गठबंधन पर तंज कसा है। प्रियंका चतुर्वेदी ने महाराष्ट्र की वर्तमान स्थिति को हास्यास्पद बताया। उन्होंने कहा कि बारात है लेकिन दूल्हा नहीं। कोई नाराज फूफा की तरह गुस्सा है। महायुति जनादेश का अनादर कर रही है।

    महाराष्ट्र में दिल्ली का खेल चल रहा 
    शिवसेना (यूबीटी) के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने दावा किया कि महाराष्ट्र में दिल्ली का खेल चल रहा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली से डमरू बज रहा है और महाराष्ट्र के नेता नाच रहे हैं। बहुमत के बावजूद मुख्यमंत्री का नाम घोषित नहीं हो रहा। बीजेपी नेता गिरीश महाजन ने जानकारी दी कि महायुति नेताओं की बैठक मुंबई के वर्षा बंगले पर होगी। वहीं, बीजेपी केंद्रीय नेतृत्व ने महाराष्ट्र में पर्यवेक्षकों के रूप में निर्मला सीतारमण और विजय रूपाणी को नियुक्त किया है। बीजेपी विधायक दल की बैठक बुधवार सुबह 10 बजे होगी, जिसमें सीएम पद के चेहरे का ऐलान किया जाएगा।

    एकनाथ शिंदे की वजह से सरकार नहीं बन रही
    शिवसेना नेता दीपक केसरकर ने साफ कहा कि सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 5 दिसंबर को होगा। उन्होंने अफवाहों का खंडन करते हुए कहा कि एकनाथ शिंदे की वजह से सरकार नहीं बन रही, यह गलत है। सीएम का नाम जल्द घोषित होगा। विपक्ष और शिवसेना (यूबीटी) का दावा है कि दिल्ली से बीजेपी नेतृत्व के हस्तक्षेप के चलते मुख्यमंत्री पद पर फैसला अटका है। महाराष्ट्र में सरकार गठन की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ने की उम्मीद है। सभी की निगाहें कल होने वाली बीजेपी विधायक दल की बैठक और 5 दिसंबर के शपथ ग्रहण समारोह पर टिकी हुई हैं।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    महाकुंभ भगदड़ में आ रही षड्यंत्र की बू, जांच के बाद जिम्मेदार होंगे शर्मिंदा

    February 4, 2025

    वोटिंग से पहले आप को सता रहा ये डर, झुग्गी बस्तियों में लगाईं टीमें

    February 4, 2025

    …जब लोकसभा में अखिलेश ने कहा- अगर यह बात गलत है तो मैं दे दूंगा इस्तीफा

    February 4, 2025

    आचार संहिता के उल्लंघन का मुझ पर केस दर्ज पर बिधूड़ी पर एक्शन ही नहीं: आतिशी 

    February 4, 2025

    कुंभ का पानी सबसे दूषित वाले बयान को लेकर जया बच्चन को गिरफ्तार करने की मांग

    February 4, 2025

    संसद में महाकुंभ पर रार…

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand News: देवभूमि में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, प्रसिद्ध डाट काली मंदिर में की पूजा-अर्चना, उत्तराखंड की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना…..

    April 14, 2026

    Uttarakhand News- विकास के पथ पर उत्तराखंड: PM मोदी ने किया दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन, बोले—‘नई रफ्तार मिलेगी’…

    April 14, 2026

    Uttarakhand News- 4 वर्षों में उत्तराखण्ड को विकास की नई रफ्तार: 2 लाख करोड़ की परियोजनाओं पर तेज काम, कनेक्टिविटी को मिला नया आयाम…..

    April 14, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे 515 नई पैक्स समितियों का कल करेंगें वर्चुअल शुभारंभ…

    April 14, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.