Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»एएसआई ने पत्नि और साली की चाकूओ से गोदकर की हत्या, हुआ फरार
    मध्यप्रदेश

    एएसआई ने पत्नि और साली की चाकूओ से गोदकर की हत्या, हुआ फरार

    News DeskBy News DeskDecember 3, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    एएसआई ने पत्नि और साली की चाकूओ से गोदकर की हत्या, हुआ फरार
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल। राजधनी भोपाल के ऐशबाग थाना इलाके में दोहरे हत्याकांड की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। आरोपी पुलिस विभाग में एएसआई के पद पर पदस्थ है, जिसने अपनी पत्नी और साली को चाकूओ से गोदकर बेरहमी से उन्हें मौत के घाट उतार दिया और फरार हो गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक आरोपी योगेश मरावी पुलिस विभाग मे है, और फिलहाल मंडला जिले में एएसआई के पद पर पदस्थ है। योगेश का अपनी पत्नि विनीता मरावी के साथ बीते करीब पांच-छह साल से पारिवारिक विवाद चल रहा है, अनबन के कारण पत्नि विनिता अपनी बहन के साथ ऐशबाग क्षेत्र में प्रभात चौराहे के पास किराए के फ्लैट में रहती थी। बताया गया है कि विनिता के यहॉ काम करने वाली महिला मंगलवार को करीब 10 बजे के बाद फ्लैट पर पहुंची और बेल बजाई। दरवाजा विनिता ने खोला तभी पीछे से हाथ में थैला लेकर आया उसका पति योगोश तेजी से आया और नौकरानी को पीछे धक्का देते हुए फ्लैट के भीतर जा घुसा और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। नौकरानी ने पुलिस को बताया कि इसके चंद मिनटो बाद ही फ्लैट के भीतर से चीखने और जोर-जोर से बचाओ-बचाओ की आवाजे आने लगी। कुछ देर बाद ही योगेश फ्लैट का दरवाजा खोलकर बाहर आया और उसने दरवाजे को लॉक कर उसकी चाबी नौकरानी को दी और तेजी से भाग गया। अनहोनी की आशंका के चलते नौकरानी ने फौरन ही इसकी सूचना विनिता के परिजनो को दी, इसके बाद पुलिस तक खबर पहुंची। खबर मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस जब अंदर दाखिल हुई तो उसे फ्लैट में 30 से 35 साल की दो महिलाओ के शव रक्तरजिंत हालत में पड़े नजर आये वहीं फर्श पर चारो और खून फैला हुआ था। दोहरे हत्याकांड की सूचना मिलते ही मौके पर आला अफसर सहित एफएसएल टीम और डॉग स्क्वॉड टीम भी मौके पर पहुंच गई। डीसीपी जोन-1 प्रियंका शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि शुरुआती जॉच में सामने आया है, कि पत्नि और साली की हत्या करने के बाद आरोपी एएसआई योगेश वहॉ से भाग निकला। उसके सीसीटीवी फुटेज पुलिस को मिले हैं, जिसमें वह हाथ में थैला लेकर आते हुए नजर आया है, पुलिस का अनुमान है की इस थेले में योगेश हत्या के इरादे से ही चाकू छिपाकर लाया होगा, पुलिस ने घटनास्थल से चाकू बरामद किया है। बताया जा रहा है कि योगेश जब फ्लैट के अंदर घुसा उस समय विनिता की बहन सो रही थी, पहले आरेापी ने विनिता के पेट सहित अन्य हिस्सो पर चाकूओ से करीब आधा दर्जन से अधिक वार किये। अनुमान है की उसकी चीखे सुनकर सो रही बहन की नींद खुल गई होगी और उसके सामने आने पर योगेश ने उसके पर भी आधा दर्जन से अधिक वार कर डाले। या पत्नि पर वार करने के बाद वह साली के पास पहुंचा और उसके शरीर को चाकू से कई वार कर गोद डाला। घटना स्थल की बारीकी से छानबीन के साथ ही पुलिस ने दोनो महिलाओ के शवो को पीएम के लिये भेजते हुए फिलहाल सरगर्मी से आरोपी योगेश मरावी की तलाश में जुटी है। जॉच टीम का कहना है, की आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उससे पूछताछ और परिजनो के बयान दर्ज किये जाने के बाद ही हत्या का सही कारण साफ हो सकेगा।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ की खेल प्रतिभाओं को तलाशने, तराशने और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…..

    August 29, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खेलों पर आधारित फोटो प्रदर्शनी और कॉफी टेबल बुक ‘हमारे खिलाड़ी’ का किया विमोचन…..

    August 29, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 93 करोड़ के कार्यों का किया भूमिपूजन, 4.68 करोड़ के नए विकास कार्यों की घोषणा की….

    August 29, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने अखिल भारतीय फिडे रेटेड शतरंज प्रतियोगिता का किया शुभारंभ….

    August 29, 2026

    विभिन्न विकास योजनाओं के लिए मुख्यमंत्री ने दी ₹ 53.72 करोड़ की स्वीकृति 

    August 29, 2026

    सुवाखोली में प्रस्तावित बिजली घर के चयनित भूमि का स्थलीय निरीक्षण करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

    August 29, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    छत्तीसगढ़ की खेल प्रतिभाओं को तलाशने, तराशने और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…..

    August 29, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 93 करोड़ के कार्यों का किया भूमिपूजन, 4.68 करोड़ के नए विकास कार्यों की घोषणा की….

    August 29, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खेलों पर आधारित फोटो प्रदर्शनी और कॉफी टेबल बुक ‘हमारे खिलाड़ी’ का किया विमोचन…..

    August 29, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने अखिल भारतीय फिडे रेटेड शतरंज प्रतियोगिता का किया शुभारंभ….

    August 29, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.