Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»बिहार में फूड प्रोसेसिंग इन्वेस्टर मीट: 2,181 करोड़ रुपये के निवेश और 4,175 नौकरियों का मार्ग प्रशस्त
    राज्य

    बिहार में फूड प्रोसेसिंग इन्वेस्टर मीट: 2,181 करोड़ रुपये के निवेश और 4,175 नौकरियों का मार्ग प्रशस्त

    News DeskBy News DeskDecember 3, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    बिहार में फूड प्रोसेसिंग इन्वेस्टर मीट: 2,181 करोड़ रुपये के निवेश और 4,175 नौकरियों का मार्ग प्रशस्त
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बिहार: बिहार में फूड प्रोसेसिंग इन्वेस्टर मीट का आयोजन किया गया. इस दौरान बिहार राज्य के कृषि-औद्योगिक क्षेत्र की उभरती तस्वीर प्रस्तुत की गई. कार्यक्रम में केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री चिराग पासवान और राज्य के उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा ने भी भाग लिया. साथ ही, प्रमुख निवेशकों और राज्य के कई अधिकारियों भी कार्यक्रम में मौजूद रहे. वहीं इसपर चिराग पासवान ने कहा कि बिहार में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग में अपार संभावनाएं हैं. यह समय निवेश के लिए सबसे अनुकूल है, क्योंकि यहां कई उत्पाद जैसे लीची और मखाना की हाई-क्वालिटी में उपलब्ध है.

    इस कार्यक्रम के दौरान 2,181 करोड़ रुपए के निवेश के 14 LOIs यानी आशय पत्र पर साइन किए गए, जिससे 4,175 नई नौकरियां उत्पन्न होंगी. इनमें Grus & Grade प्राइवेट लिमिटेड की 905 करोड़ की हाई-टेक पोहा प्लांट और जैव-ईंधन परियोजनाएं, SLMG बेवरेजेज की 700 करोड़ की कोका-कोला बॉटलिंग यूनिट, और बाबा एग्रो फूड की 160 करोड़ की आटा मिल शामिल हैं. इसके अलावा मधुबनी मखाना प्राइवेट लिमिटेड और आनंद डेयरी जैसी परियोजनाएं भी राज्य के विकास में योगदान देंगी. ये निवेश बिहार को खाद्य प्रसंस्करण उद्योग में आगे बढ़ता हुआ राज्य बनाने में काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे.

    उद्योग पर बिहार सरकार की नीतियां
    राज्य के उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा ने बिहार को निवेशकों के लिए एक बढ़िया डेस्टिनेशन बताते हुए कहा कि राज्य ने हाल के महीनों में 5,500 करोड़ के निवेश को मंजूरी दी है. उन्होंने कहा, ‘हम निवेशकों को इंसेंटिव और सब्सिडी के प्रोसेस को सरल बना रहे हैं’ साथ ही उन्होंने बताया कि बिहार की रणनीतिक स्थिति निवेशकों को पड़ोसी देशों के बाजारों तक पहुंच हो जाएगी.

    स्थानीय रोजगार और निर्यात को बढ़ावा
    राज्य के मुख्य सचिव अमृत लाल मीना ने बिहार की कृषि उपजाऊ भूमि और उन्नत कृषि प्रणाली को निवेशकों के लिए एक बड़ा अवसर बताया. इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार नीतिगत सुधारों और इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास पर विशेष ध्यान दे रही है. साथ ही उन्होंने कहा कि इन पहलों से स्थानीय रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और बिहार से निर्यात को भी प्रोत्साहन मिलेगा. मौजूदा समय में, बिहार से करीब 50 हजार करोड़ का निर्यात होता है, जो राज्य की आर्थिक ताकत को दर्शाता है.

    भविष्य की संभावनाओं की ओर बढ़ता बिहार
    फूड प्रोसेसिंग इन्वेस्टर मीट ने निवेशकों को बिहार के बदलते औद्योगिक माहौल और अवसरों से परिचित कराया. इन संवाद सत्रों में निवेशकों ने एक-दूसरे के साथ सहयोग के अवसरों का पता लगाया. वहीं कार्यक्रम के आखिरी में चिराग पासवान और नीतीश मिश्रा ने मीडिया से बातचीत करते हुए राज्य में निवेशकों के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया. यह मीट बिहार की एग्रो-इंडस्ट्री को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी.

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    नोनी सुरक्षा योजना दे रही बेटियों के भविष्य को नई उम्मीद, आर्थिक सुरक्षा से कम हुई चिंता, पढ़ाई और विवाह जैसे महत्वपूर्ण पड़ावों के लिए संबल बनी योजना….

    August 30, 2026

    ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से पर्यावरण संरक्षण का संदेश, मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया वृक्षारोपण….

    August 30, 2026

    अब धमाकों की नहीं, रेडियो की गूंज, दूरस्थ वनांचल छिंदनार के लोगों ने सुनी प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’…

    August 30, 2026

    महत्वपूर्ण एवं रणनीतिक खनिजों की नीलामी के लिए नवा रायपुर में कल होगा रोड शो का आयोजन…..

    August 30, 2026

    बेमेतरा में 26वीं राज्य स्तरीय शालेय भारोत्तोलन प्रतियोगिता का आगाज 31 अगस्त से

    August 30, 2026

    विष्णु भैया की पहल से तालाब बना महिलाओं की तरक्की का आधार, मछली पालन से सशक्त हुईं मनोरा और दुलदुला की महिलाएं, लाखों की आय से बदली जीवन की तस्वीर…..

    August 30, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नोनी सुरक्षा योजना दे रही बेटियों के भविष्य को नई उम्मीद, आर्थिक सुरक्षा से कम हुई चिंता, पढ़ाई और विवाह जैसे महत्वपूर्ण पड़ावों के लिए संबल बनी योजना….

    August 30, 2026

    ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से पर्यावरण संरक्षण का संदेश, मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया वृक्षारोपण….

    August 30, 2026

    अब धमाकों की नहीं, रेडियो की गूंज, दूरस्थ वनांचल छिंदनार के लोगों ने सुनी प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’…

    August 30, 2026

    महत्वपूर्ण एवं रणनीतिक खनिजों की नीलामी के लिए नवा रायपुर में कल होगा रोड शो का आयोजन…..

    August 30, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.