Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»500 बाइक चुराने वाले गैंग का बुराड़ी पुलिस ने किया पर्दाफाश, 20 बाइकों और पुर्जे बरामद
    राज्य

    500 बाइक चुराने वाले गैंग का बुराड़ी पुलिस ने किया पर्दाफाश, 20 बाइकों और पुर्जे बरामद

    News DeskBy News DeskDecember 3, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    500 बाइक चुराने वाले गैंग का बुराड़ी पुलिस ने किया पर्दाफाश, 20 बाइकों और पुर्जे बरामद
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    दिल्ली: 25 नवंबर को एक बुलेट बाइक चोरी से इंटर स्टेट रैकेट का पर्दाफाश हो गया। जी हां, पिछले साल नवंबर से अब तक 500 से अधिक चोरी हो चुकी बाइकों को एक अलग ही मॉडस ऑपरेंडी से ठिकाने लगा चुके इंटर स्टेट गैंग को बुराड़ी पुलिस ने पकड़ा है। आप जानकार हैरान होंगे कि चोरी हुई इन गाड़ियों में अधिकतर एनफील्ड बाइक्स हैं।

    पुलिस का दावा है कि अगर औसतन प्रति बाइक की कीमत 80 हजार रुपये भी आंक ली जाए तो अब तक 4 करोड़ से अधिक कीमत की बाइक को यह गैंग पुर्जों में तब्दील कर चुका है। पिछले छह महीने में 350 (अधिकतर बुलेट) गाड़ियों को चोरी कर ठिकाने लगा चुके हैं। इनका गोदाम गाजियाबाद के लोनी इलाके में था जहां बुलेट और अन्य गाड़ियों को खोलकर पुर्जों में तब्दील कर देते थे। इसके बाद ऑन डिमांड देश के अलग-अलग हिस्सों में कूरियर-पार्सल के जरिए भेज देते थे। यह गैंग गाड़ी चोरियों के लिए नाबालिगों को हायर करता था। पुलिस ने गैंग के तीन नाबालिग समेत मास्टरमाइंड और रिसीवर को पकड़ा है।

    20 बुलेट बाइक और कई पुर्जों की बरामदगी
    DCP राजा बांठिया ने बताया कि आरोपियों की पहचान शाहनवाज उर्फ हसन खान, रिसीवर मोहम्मद फारुख के तौर पर हुई है, जबकि तीन नाबालिग शामिल हैं। यह गिरोह पिछले नवंबर महीने से टूवीलर गाड़ियों को चोरी कर ठिकाने लगा रहा था। पुलिस ने इनके पास से चोरी की 20 गाड़ियां (बुलेट बाइक), 51 नंबर प्लेट, 10 चेसिस और बाइकों के अनेकों टूटे हुए हिस्से बरामद किए हैं। DCP ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ चोरी हुई गाड़ी के कुल 58 मामले सुलझा लिए गए हैं।

    250 CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा
    दरअसल, 25 नवंबर को बुराड़ी निवासी आनंद सिंह ने अपनी बुलेट बाइक चोरी होने की सूचना दी थी। उन्होंने रात में बाइक घर के बाहर खड़ी की थी। हेड कॉन्स्टेबल धर्म सिंह मामले की जांच कर रहे थे जिसमें पता चला कि 24-25 नवंबर की रात दो और बुलेट बाइक चोरी हुई हैं। आरोपियों को पकड़ने के लिए ACP तिमारपुर नीरव पटेल की देखरेख में SHO बुराड़ी जसपाल सिंह, SI नवीन, ASI मेजर हुसैन, हेड कॉन्स्टेबल धर्म, रहीश पूनिया, कॉन्स्टेबल सतेंद्र की टीम को लगाया गया। टीम ने घटनास्थलों के आसपास करीब 250 से अधिक CCTV फुटेज खंगाले। तीनों वारदात में छह लोगों के शामिल होने का पता चला। पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस की मदद से सबसे पहले खजूरी से एक नाबालिग को पकड़ा।

    उसने बताया कि वह शाहनावाज उर्फ हसन खान के लिए दो अन्य नाबा‌लिगों के साथ मिलकर गाड़ी चोरी करने का काम करता है। वह एक गाड़ी चुराने पर एक हजार रुपये देता है। चोरी की गाड़ियों को लोनी, गाजियाबाद सौ फुटा रोड पर मोहम्मद फारूक के गोदाम पर बेच देता है। शाहनवाज के कहने पर ही उन्होंने बुराड़ी से तीनों बुलेट बाइक चोरी की थीं। इस खुलासे के बाद पुलिस ने हसन खान और अन्य दो नाबालिगों को भी पकड़ लिया। इसके बाद टीम लोनी, गाजियाबाद फारुख के गोदाम पर पहुंची। आरोपी फारुख गोदाम पर ही बैठा मिला। यहां पुलिस को 11 बाइक खड़ी मिलीं और बाइकों के पुर्जे गोदाम में हर जगह बिखरे पड़े थे।

    350 गाड़ियों को ठिकाने लगाया था
    DCP के मुताबिक आरोपियों को पकड़ने से पहले टीम के कई सदस्य दिन रात निगरानी करते रहे। फारुख ने पुलिस को बताया कि वह नवंबर महीने से चोरी की गाड़ियों का सिंडिकेट चला रहा है। चोरी की बाइक को काट देने के बाद पकड़े जाने का रिस्क कम हो जाता है। उसके गोदाम में गाड़ी काटने के बाद सभी पुर्जे अलग कर दिए जाते थे। फिर उन पुर्जों को सूरत, पुणे, बैंगलुरु और अन्य राज्यों में ऑन डिमांड भेज दिया जाता था। वह पिछले 5-6 महीनों में करीब 350 चोरी की गाड़ियों को ठिकाने लगा चुका है। पुलिस ने मुख्य आरोपी फारूक और शाहनवाज को रिमांड पर लिया है जिसके बाद इनकी निशानदेही पर चोरी के और वाहन बरामद किए गए। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर और जानकारी जुटा रही है।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    Uttarakhand: प्रदेश में लोकायुक्त की नियुक्ति को लेकर धामी सरकार की बड़ी कार्यवाही शुरू, सर्च कमेटी गठित

    June 13, 2026

    IMA Passing Out Parade 2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ली सलामी, 515 अधिकारी कैडेट भारतीय सेना में हुए शामिल….

    June 13, 2026

    IMA Passing Out Parade 2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ली सलामी, 515 अधिकारी कैडेट भारतीय सेना में हुए शामिल….

    June 13, 2026

    Uttarakhand: हर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की कोर कमेटी, सांसद, विधायकों की अगुवाई में बनेंगी समितियां

    June 13, 2026

    मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया जनसंपर्क, ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश…..

    June 13, 2026

    वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने महक नरवासे को वर्चुअल कॉल पर दी बधाई….

    June 13, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand: प्रदेश में लोकायुक्त की नियुक्ति को लेकर धामी सरकार की बड़ी कार्यवाही शुरू, सर्च कमेटी गठित

    June 13, 2026

    IMA Passing Out Parade 2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ली सलामी, 515 अधिकारी कैडेट भारतीय सेना में हुए शामिल….

    June 13, 2026

    IMA Passing Out Parade 2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ली सलामी, 515 अधिकारी कैडेट भारतीय सेना में हुए शामिल….

    June 13, 2026

    Uttarakhand: हर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की कोर कमेटी, सांसद, विधायकों की अगुवाई में बनेंगी समितियां

    June 13, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.