Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»भाजपा संगठन में नहीं चलेगी नातेदारी-रिश्तेदारी
    मध्यप्रदेश

    भाजपा संगठन में नहीं चलेगी नातेदारी-रिश्तेदारी

    News DeskBy News DeskDecember 3, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    भाजपा संगठन में नहीं चलेगी नातेदारी-रिश्तेदारी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल । भाजपा संगठन के लिए सफल प्रयोगों के लिए जाने जाने वाले मध्यप्रदेश में अब एक बार फिर नया प्रयोग होने जा रहा है। अब तक मंडल अध्यक्ष किसी विधायक या किसी बड़े नेता की पसंद के बनते थे, लेकिन राष्ट्रीय सहसंगठन मंत्री शिवप्रकाश और क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल की जोड़ी अब संगठन को मठाधीशों से मुक्त करना चाहती है। इसकी शुरुआत मंडल चुनाव से की जा रही है, जिसमें उन्होंने स्पष्ट कह दिया है कि मंडल अध्यक्ष संगठन और कार्यकर्ताओं की पसंद का होना चाहिए, न कि विधायक का। अगर यह प्रयोग सफल होता है तो इससे संगठन सशक्त होगा और गुटबाजी को बढ़ावा नहीं मिलेगा।

    शिव-अजय की जोड़ी पार्टी को करना चाहती है मठाधीशों से मुक्त
    अक्सर यह होता आया है कि सत्ता में जिनका बोलबाला रहता है, वे लोग अपने क्षेत्र में संगठन में भी अपने खास को तवज्जो देते हैं, ताकि चुनाव में उन्हें फायदा हो सके। ऐसा अधिकांश विधायक और पार्षद करते हैं। हालांकि भाजपा की अपनी लोकतांत्रिक प्रक्रिया है, लेकिन कई मठाधीश इस प्रक्रिया को ही धत्ता बताकर सबकुछ अपनी मनमानी से करवा लेते हैं। इसका परिणाम यह होता है कि किसी विधायक को जब टिकट नहीं मिलता है तो उसके समर्थक काम करने इनकार कर देते हैं या स्वत: ही दूर हो जाते हैं। कुछ बेमन से काम करते हैं, जिसका खामियाजा पार्टी को चुनाव में उठाना पडता है। वहां पार्टी को संगठन खड़ा करने में फिर मुश्किल आ जाती है। विधायक की सीट भी बदली जाती है तो संगठन में काम करने वाले उसके समर्थक दूसरी जगह पहुंच जाते हैं। कुल मिलाकर इससे संगठन को भारी नुकसान होता है। भाजपा संगठन चाह रहा है कि अब पार्टी के प्रमुख पदों पर ऐसे लोगों को ही बिठाया जाए, जो निष्पक्ष हो, किसी गुट के नहीं हो और पार्टी का काम ईमानदारी से करें। इसलिए बार-बार चुनाव से संबंधित बैठक में कहा जा रहा है कि कोई भी मंडल अध्यक्ष विधायक समर्थक नहीं हो। दरअसल पार्टी को मजबूत करने का बीड़ा राष्ट्रीय सहसंगठन मंत्री शिवप्रकाश और क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल ने उठाया है। दोनों ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ तथा उससे जुड़े संगठनों में प्रचारक रहे हैं और लंबे समय से संगठन को समझते हैं। शिवप्रकाश प्रदेश के चुनाव प्रभारी भी हैं। उन्हीं के मार्गदर्शन में पार्टी ने महाराष्ट्र चुनाव में इतनी सीट लाने में सफलता प्राप्त की है। दोनों की जोड़ी इन दिनों प्रदेश में सक्रिय हैं और जामवाल तो हर संभाग में जाकर फीडबैक ले रहे हैं। दोनों का ध्यान सत्ता और संगठन को अलग-अलग रखने पर हैं। जामवाल तो स्पष्ट कह रहे हैं  कि विधायक या अन्य जनप्रतिनिधि के दबाव में आकर संगठन में नियुक्तियां नहीं की जाएं। संगठन के वरिष्ठ नेताओं का मानना है कि जब सत्ता और संगठन एकसाथ ही काम करने लगते हैं तो संगठन को ज्यादा नुकसान होता है। फिलहाल प्रदेश की धरती से इस प्रयोग की शुरुआत की जा रही है और अगर ऐसा रहता है तो पार्टी को एक सशक्त संगठन मिलेगा, जिसका लाभ भाजपा को आने वाले समय में होगा।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    उत्तराखंड में SIR की प्रक्रिया पूरी, अब 3 अक्टूबर को आएगी फाइनल वोटर लिस्ट

    September 29, 2026

    DAV छात्रसंघ चुनाव: मतदान से मतगणना तक हंगामा, ABVP के नवदीप राणा बने अध्यक्ष

    September 29, 2026

    राष्ट्रपति भवन के 620 पौधों का भी रिकॉर्ड, पतंजलि ने संरक्षित किए 27 हजार से ज्यादा पादप नमूने।

    September 29, 2026

    सेवा की कहानी: गांव तक पहुंची बस तो रोजगार और पढ़ाई की राह हुई आसान, सिधमा के ग्रामीणों को मिली आवागमन की सहूलियत……

    September 29, 2026

    रायपुर में संपत्तियों का होगा हाई-टेक ड्रोन सर्वे और GIS मैपिंग, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में सेवाओं के डिजिटलीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम…

    September 29, 2026

    पारस पोर्टल से योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    September 29, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    उत्तराखंड में SIR की प्रक्रिया पूरी, अब 3 अक्टूबर को आएगी फाइनल वोटर लिस्ट

    September 29, 2026

    DAV छात्रसंघ चुनाव: मतदान से मतगणना तक हंगामा, ABVP के नवदीप राणा बने अध्यक्ष

    September 29, 2026

    राष्ट्रपति भवन के 620 पौधों का भी रिकॉर्ड, पतंजलि ने संरक्षित किए 27 हजार से ज्यादा पादप नमूने।

    September 29, 2026

    सेवा की कहानी: गांव तक पहुंची बस तो रोजगार और पढ़ाई की राह हुई आसान, सिधमा के ग्रामीणों को मिली आवागमन की सहूलियत……

    September 29, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.