Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»विदेश»पृथ्वी के मुकाबले चांद पर समय ज्यादा तेजी से चलता है, लेकिन कितना? वैज्ञानिकों ने किया खुलासा…
    विदेश

    पृथ्वी के मुकाबले चांद पर समय ज्यादा तेजी से चलता है, लेकिन कितना? वैज्ञानिकों ने किया खुलासा…

    News DeskBy News DeskDecember 3, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    पृथ्वी के मुकाबले चांद पर समय ज्यादा तेजी से चलता है, लेकिन कितना? वैज्ञानिकों ने किया खुलासा…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    चांद पर इंसान ने पहला कदम 1969 में रखा था। इन 55 सालों में दुनिया भर की अंतरिक्ष एजेंसियों ने कई बार इंसानों को और अनेकों बार अपने यान चांद पर उतारे।

    इतने मिशनों के बाद भी चांद पर कई पहेलियां अभी भी इंसानों के लिए समझना बहुत मुश्किल है, जिसमें समय भी है।

    सोचिए अगर आप अंतरिक्ष यात्री के तौर पर चांद पर कदम रखते हैं और आपके हाथ में घड़ी है तो आपको जानकर हैरानी होगी कि चांद पर धरती के मुकाबले समय ज्यादा तेज गति से चलता है।

    यह बात कई वर्षों तक वैज्ञानिकों के लिए भी पहेली बनी हुई थी, लेकिन अब इस पहेली को सुलझा लिया गया है। वैज्ञानिकों ने पता लगा लिया कि समय चांद पर धरती से कितना तेजी से चलता है और इसके पीछे की वजह क्या है?

    एस्ट्रोनॉमिकल जर्नल में प्रकाशित एक नई रिसर्च से पता चला है कि चंद्रमा पर समय पृथ्वी की तुलना में अधिक तेजी से चलता है।

    अध्ययन से जुड़े नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ़ स्टैंडर्ड्स एंड टेक्नोलॉजी (NIST) के सैद्धांतिक भौतिक विज्ञानी बिजुनाथ पटला ने कहा, “अगर हम चंद्रमा पर हैं, तो घड़ियां { पृथ्वी की तुलना में } अलग तरह से चलेंगी।”

    पटला और उनके सहयोगी नील एशबी ने इसकी गणना के लिए मशहूर भौतिक वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन के कुछ पुराने सिद्धांतों के उपयोग से इसका पता लगाया। रिसर्च से पता लगता है कि घड़ी की गति उसके स्थान पर गुरुत्वाकर्षण क्षमता और उसकी सापेक्ष गति से प्रभावित होती है।

    कितना तेज और वजह क्या है

    वैज्ञानिकों का कहना है कि चूंकि चंद्रमा का गुरुत्वाकर्षण बल पृथ्वी की तुलना में कमज़ोर है, इसलिए चंद्रमा पर घड़ियां पृथ्वी के दिन के हिसाब से लगभग 56 माइक्रोसेकंड या 0.000056 सेकंड के अंतर के साथ तेज़ी से चलती हैं।

    नेविगेशन की बात करें तो चंद्रमा पर एक घड़ी और पृथ्वी पर एक घड़ी के बीच एक दिन में 56 माइक्रोसेकंड का अंतर एक बड़ा अंतर है।

    नासा भेजने वाला है नया मिशन

    पहली बार चांद पर उतरने के 55 साल बाद नासा अब आर्टेमिस मिशन के तहत इंसानों को वापस चांद पर भेजने की तैयारी कर रहा है।

    पृथ्वी के प्राकृतिक उपग्रह चांद के बारे में और पता लगाने के लिए यह मिशन नासा के लिए बेहद महत्वपूर्ण बताया जा रहा है।

    आर्टेमिस मिशन के तहत नासा चंद्रमा की सतह पर उन स्थानों का अध्ययन करने की योजना बना रहा है जहां आधार स्थापित किए जा सकते हैं और जिनका उपयोग बाद में ब्रह्मांड के विशाल शून्य में गहराई तक जाने के लिए किया जा सकता है। वैज्ञानिक चंद्रमा पर रेल की पटरियां स्थापित करने की भी योजना बना रहे हैं।

    The post पृथ्वी के मुकाबले चांद पर समय ज्यादा तेजी से चलता है, लेकिन कितना? वैज्ञानिकों ने किया खुलासा… appeared first on .

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

    February 4, 2025

    अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

    February 4, 2025

    ब्रिबी द्वीप में शार्क के हमले से महिला की मौत, तैरते समय आई गंभीर चोटें

    February 4, 2025

    अफ्रीका में शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग, हिंदू छात्र का कलावा काटने पर बवाल

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिला मालिकाना हक : बालोद में अधिकार अभिलेख वितरण तेज…..

    April 13, 2026

    विकसित भारत 2047 के स्वप्न को साकार करने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका-केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया….

    April 13, 2026

    डीएमएफ से होगा कोरबा जिला का अतिरिक्त विकास : मंत्री लखनलाल देवांगन…..

    April 13, 2026

    Uttarakhand News- PM मोदी का 28वां उत्तराखंड दौरा: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे समेत देश के पहले वेरिएबल स्पीड पंप स्टोरेज प्लांट का करेंगे लोकार्पण….

    April 13, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.