Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»व्यापार»बाजार में तेजी का रुख, 24,200 के ऊपर बंद हुआ; ऑटो, मेटल और आईटी शेयरों में तेजी
    व्यापार

    बाजार में तेजी का रुख, 24,200 के ऊपर बंद हुआ; ऑटो, मेटल और आईटी शेयरों में तेजी

    News DeskBy News DeskDecember 2, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    बाजार में तेजी का रुख, 24,200 के ऊपर बंद हुआ; ऑटो, मेटल और आईटी शेयरों में तेजी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    घरेलू शेयर बाजारों में सोमवार (2 दिसंबर) को सपाट शुरुआत के बावजूद अच्छी बढ़त आई और बाजार शानदार तेजी के साथ दिन की ऊंचाई के पास बंद हुए. निफ्टी 144 अंक चढ़कर 24,276 पर बंद हुआ. सेंसेक्स 445 अंक चढ़कर 80,248 पर बंद हुआ और निफ्टी बैंक 53 अंक चढ़कर 52,109 पर बंद हुआ. आज के कारोबार में मेटल, रियल्टी मीडिया, फार्मा, ऑटो, आईटी जैसे सेक्टरोल इंडेक्स बड़ी बढ़त के साथ बंद हुए. वहीं, पीएसयू बैंक, FMCG सेक्टर में गिरावट आई.

    ओपनिंग में सेंसेक्स 300 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार हो रहा था. निफ्टी 80 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था. बैंक निफ्टी में भी 160 अंकों की गिरावट आई थी. मिडकैप इंडेक्स में भी गिरावट दिख रही थी. सेंसेक्स 79,743 पर खुला. निफ्टी 24,140 पर खुला. बैंक निफ्टी 52,087 पर खुला.

    निफ्टी पर Ultratech Cement, Apollo Hospital, Grasim, Shriram Finance, JSW Steel में ढाई से करीब 4 पर्सेंट की तेजी दर्ज हुई. वहीं, HDFC Life, NTPC, Cipla, SBI Life, HUL टॉप लूजर्स में से रहे.

    एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी नुकसान में रहा जबकि जापान का निक्की, हांगकांग का हैंगसेंग तथा चीन का शंघाई कम्पोजिट फायदे में रहे. अमेरिकी बाजार शुक्रवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे. शुक्रवार को आधे दिन के कारोबार में अमेरिकी बाजारों ने नए रिकॉर्ड बनाए. डाओ करीब 200 अंक चढ़कर लाइफ हाई पर तो S&P का भी नया शिखर बना. नैस्डैक में डेढ़ सौ अंकों की तेजी आई थी. अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.56 प्रतिशत की बढ़त के साथ 72.24 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा. शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुक्रवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 4,383.55 करोड़ रुपये के शेयर बेचे.

    घरेलू शेयर बाजारों के लिए बीते हफ्ते सेंटीमेंट थोड़े सुधरते नजर आए थे. लेकिन सितंबर तिमाही के लिए GDP के आंकड़ों ने थोड़ा निराश किया. सितंबर तिमाही की GDP ग्रोथ करीब 2 साल के निचले स्तर पर लुढ़क गई है. 6.5 परसेंट अनुमान के मुकाबले देश की इकोनॉमी सिर्फ 5.4 परसेंट की रफ्तार से बढ़ी. वैसे GST कलेक्शन में ग्रोथ जारी है. नवंबर में GST कलेक्शन 8.5 परसेंट बढ़कर 1 लाख 82 हजार करोड़ रुपए हो गया है.

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    एक पेड़ मां के नाम अवश्य लगे पर्यावरण बचाएं

    July 2, 2025

    बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

    June 24, 2025

    बड़ी कंपनियों का नया खेला

    June 24, 2025

    गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

    June 19, 2025

    गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

    June 18, 2025

    गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

    June 17, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नोनी सुरक्षा योजना दे रही बेटियों के भविष्य को नई उम्मीद, आर्थिक सुरक्षा से कम हुई चिंता, पढ़ाई और विवाह जैसे महत्वपूर्ण पड़ावों के लिए संबल बनी योजना….

    August 30, 2026

    ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से पर्यावरण संरक्षण का संदेश, मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया वृक्षारोपण….

    August 30, 2026

    अब धमाकों की नहीं, रेडियो की गूंज, दूरस्थ वनांचल छिंदनार के लोगों ने सुनी प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’…

    August 30, 2026

    महत्वपूर्ण एवं रणनीतिक खनिजों की नीलामी के लिए नवा रायपुर में कल होगा रोड शो का आयोजन…..

    August 30, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.