Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»खेल»Shikhar Dhawan ने नेपाल प्रीमियर लीग में धमाल मचाया, जितनी गेंदें खेलीं उतने रन, बाबर का हुआ बुरा हाल
    खेल

    Shikhar Dhawan ने नेपाल प्रीमियर लीग में धमाल मचाया, जितनी गेंदें खेलीं उतने रन, बाबर का हुआ बुरा हाल

    News DeskBy News DeskDecember 2, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Shikhar Dhawan ने नेपाल प्रीमियर लीग में धमाल मचाया, जितनी गेंदें खेलीं उतने रन, बाबर का हुआ बुरा हाल
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नेपाल प्रीमियर लीग का आगाज 30 नवंबर से हो चुका है. लेकिन, उसमें शिखर धवन ने अपना पहला मैच 2 दिसंबर को खेला. शिखर धवन नेपाल की T20 लीग में करनाली याक्स का हिस्सा हैं. 2 दिसंबर को जनकपुर बोल्ट्स के खिलाफ मैच में करनाली याक्स ने पहले बैटिंग की. टीम के लिए इनिंग की शुरुआत भारत के लिए ओपनिंग कर चुके शिखर धवन ने ही की. हालांकि, नेपाली बल्लेबाज देव खानाल के साथ उनकी ओपनिंग जोड़ी कुछ खास जमी नहीं.

    21 रन के स्कोर पर शिखर धवन आउट

    करनाल याक्स का पहला विकेट सिर्फ 8 रन पर गिर गया. देव 1 रन बनाकर आउट हुए. उनके आउट होने के बाद चाडविक वॉल्टन धवन का साथ देने आए. लेकिन, इन दोनों के बीच भी दूसरे विकेट के लिए सिर्फ 13 रन की ही साझेदारी हो सकी. 21 रन के स्कोर पर करनाल याक्स को दूसरा झटका लगा. और, इस बार आउट होने वाले बल्लेबाज शिखर धवन रहे.

    14 गेंदों में धवन ने बनाए 14 रन

    बाएं हाथ के भारतीय ओपनर ने नेपाल प्रीमियर लीग में खेली अपनी पहली पारी में 14 गेंदों का सामना करते हुए 14 रन बनाए. मतलब उनका स्ट्राइक रेट 100 का रहा. शिखर धवन इस नेपाल प्रीमियर लीग में खेल रहे क्रिकेट के सबसे बड़े नाम हैं. ऐसे में सभी की निगाहें उन पर थीं. मगर वो उतना अच्छा प्रदर्शन कर नहीं पाए.

    बाबर का बल्ला नाकाम

    नेपाल प्रीमियर लीग में बाबर आजम तो नहीं खेल रहे मगर उनके नाम वाले बल्लेबाज बाबर हयात जरूर खेल रहे हैं. हालांकि, जैसे बाबर आजम के साथ T20 में स्ट्राइक रेट का इश्यू रहता है. ठीक वैसी ही प्रॉब्लम नेपाल प्रीमियर लीग में बाबर हयात की बल्लेबाजी में भी दिखाई दी. उन्होंने बस 48 की स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 25 गेंदों पर 12 रन बनाए.

    धवन की टीम ने बनाए 20 ओवर में 141 रन

    करनाल याक्स की ओवरऑल बल्लेबाजी की बात करें तो पहले खेलते हुए उसने 20 ओनवर में 141 रन बनाए और जनकपुर बोल्ट्स के सामने 142 रन का लक्ष्य रखा. करनाल याक्स को यहां तक पहुंचाने में गुलशन झा के 27 गेंदों पर 36 रन और कप्तान सोमपाल कामी के 13 गेंदों में 29 रन का बड़ा योगदान रहा.

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    विराट कोहली के पास सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका, 94 रन दूर

    February 4, 2025

    वरुण चक्रवर्ती को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मिली जगह, T20 सीरीज में किया था शानदार प्रदर्शन

    February 4, 2025

    जसप्रीत बुमराह फिट नहीं, भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज के पहले दो मैचों से बाहर

    February 4, 2025

    भारत-इंग्लैंड पहला वनडे 6 फरवरी को नागपुर में, पिच की कैसी होगी चुनौती?

    February 4, 2025

    RCB के कप्तान के सवाल पर टीम का बड़ा बयान, क्या विराट कोहली वापस करेंगे कमान?

    February 4, 2025

    श्रीलंकाई क्रिकेट स्टार दिमुथ करुणारत्ने ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा, 150वां मैच होगा आखिरी

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में अंतिम व्यक्ति तक पहुंची सरकार….

    April 21, 2026

    सुशासन तिहार-2026 : 1 मई से 10 जून तक जिले में “जन समस्या निवारण शिविरों” का होगा आयोजन….

    April 21, 2026

    मनरेगा की ‘डबरी’ और ‘बिहान’ के सहयोग से सविता बनीं आत्मनिर्भर…..

    April 21, 2026

    Mussoorie: सीएम धामी ने किया शिव मंदिर के निर्माणाधीन पुल का स्थलीय निरीक्षण, काम जल्द पूरा करने के निर्देश

    April 21, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.