Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»इज्तिमा से मुसलमानों के लिए उलेमा ने जारी की बड़ी एडवाइजरी, कहा- अब हर मुसलमान को जरूर करना चाहिए ये काम
    मध्यप्रदेश

    इज्तिमा से मुसलमानों के लिए उलेमा ने जारी की बड़ी एडवाइजरी, कहा- अब हर मुसलमान को जरूर करना चाहिए ये काम

    News DeskBy News DeskDecember 2, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    इज्तिमा से मुसलमानों के लिए उलेमा ने जारी की बड़ी एडवाइजरी, कहा- अब हर मुसलमान को जरूर करना चाहिए ये काम
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल: भोपाल में आलमी तब्लीगी इज्तिमा शुरू हो गया है। 77वें आलमी तब्लीगी इज्तिमा के तीसरे दिन सुबह से रात तक उलेमाओं की तकरीरों का सिलसिला जारी है। इन तकरीरों में तब्लीगी जमात के लोगों और मुसलमानों से खास तौर पर तालीम, भाईचारा, सामाजिक सौहार्द और अल्लाह (ईश्वर) की इबादत और फरमाबरदारी की अपील की गई। रविवार सुबह तक इस आयोजन में करीब 7 लाख लोगों ने हिस्सा लिया, जिसमें देशभर की जमातों के अलावा 24 विदेशी मुल्कों से आए मेहमान भी शामिल हुए। सोमवार सुबह होने वाली दुआ ए खास में करीब 12 लाख लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।

    आलमी तब्लीगी इज्तिमा सिर्फ एक धार्मिक आयोजन नहीं है, बल्कि यह इंसानी जिंदगी को बेहतर बनाने, समाज में भाईचारा कायम करने और सभी को धर्म के प्रति जागरूक करने का जरिया है। इसमें दुनियाभर के मुसलमान अपने अनुभव साझा करते हैं, जिससे उन्हें इस्लामी शिक्षा और सामाजिक जिम्मेदारी को समझने का मौका मिलता है।

    धर्म और सामाजिक सौहार्द की अपील

    इज्तिमा में उलेमा ने इस्लामी शिक्षा और सामाजिक सुधार का संदेश दिया। मौलाना जमशेद साहब ने ईमान की ताकत, इस्लामी शिष्टाचार और धर्म के प्रचार-प्रसार के महत्व पर जोर दिया। मौलाना सईद साहब ने मुसलमानों से सामाजिक सुधार और इस्लामी नैतिकता अपनाने की अपील की। ​​मौलाना साद साहब कांधलवी ने सामाजिक सौहार्द और इस्लामी एकता को मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि मुसलमानों को अपनी कमियों को दूर कर आपसी एकता को बढ़ावा देना चाहिए।

    खिदमत करने वालों की प्रेरणादायक कहानियां

    इज्तिमा आयोजन के दौरान भोपाल के लोग मेहमानों की खिदमत में जुटे नजर आए। 93 वर्षीय मोहम्मद शम्मू, जो इज्तिमा की शुरुआत से लेकर आज तक खिदमत कर रहे हैं। वहीं, 77 वर्षीय मोहम्मद अख्तर पिछले 50 सालों से अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इन सेवाओं का उद्देश्य मेहमानों की सुविधा सुनिश्चित करना और उनकी इबादत में कोई खलल न पड़ने देना है।

    जीवन में बदलाव का जरिया बनी तब्लीग

    इस आयोजन में कई ऐसे लोग भी पहुंचे हैं, जिन्होंने अपना पूरा जीवन धर्म की सेवा में समर्पित कर दिया है। 90 वर्षीय शमसुद्दीन ने 55 वर्षों तक जमातियों का हिस्सा बनकर अपना जीवन बिताया। हाजी अनवर उल्लाह खान, जो चिकित्सा विभाग से सेवानिवृत्त होकर तब्लीगी कार्य में लगे हुए हैं। और 8 वर्षीय मेहरान, जिसने पहली बार तीन दिवसीय जमात के साथ इज्तिमा का अनुभव किया।

    समापन में होगी दुआ-ए-खास

    सोमवार सुबह दुआ-ए-खास के साथ इज्तिमा का समापन होगा। दुआ का समय सुबह 9 बजे तय किया गया है। इसके बाद देशभर में करीब 2 हजार जमातें निकलेंगी, जो इस्लामी शिक्षा का संदेश लेकर अपने-अपने इलाकों में जाएंगी।

    आयोजन की मुख्य बातें

    इज्तिमा में भाग लेने वाले विदेशी समूहों को द्विभाषी और सांकेतिक भाषा के माध्यम से व्याख्यान का सार समझाया जा रहा है। भोपाल टॉकीज से इज्तिमागाह तक यातायात को नियंत्रित करने के लिए स्वयंसेवकों ने अपनी शिफ्टों का प्रबंधन किया। आयोजन से राजनीतिक गतिविधियों को पूरी तरह से दूर रखा गया, जिसके कारण इसे धार्मिक और सामाजिक आयोजन के रूप में देखा गया।

    इज्तिमा के बाद शुरू होगा व्यापार मेला

    समापन के बाद ताजुल मस्जिद परिसर में गर्म कपड़ों और सस्ते सामानों का एक बड़ा व्यापार मेला लगेगा। यह मेला सोमवार शाम से शुरू होगा और करीब दो महीने तक चलेगा। यह बाजार "रास्ते का माल सस्ते में" की तर्ज पर जाना जाता है और हर साल बड़ी संख्या में लोग यहां खरीदारी के लिए पहुंचते हैं।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    नोनी सुरक्षा योजना दे रही बेटियों के भविष्य को नई उम्मीद, आर्थिक सुरक्षा से कम हुई चिंता, पढ़ाई और विवाह जैसे महत्वपूर्ण पड़ावों के लिए संबल बनी योजना….

    August 30, 2026

    ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से पर्यावरण संरक्षण का संदेश, मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया वृक्षारोपण….

    August 30, 2026

    अब धमाकों की नहीं, रेडियो की गूंज, दूरस्थ वनांचल छिंदनार के लोगों ने सुनी प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’…

    August 30, 2026

    महत्वपूर्ण एवं रणनीतिक खनिजों की नीलामी के लिए नवा रायपुर में कल होगा रोड शो का आयोजन…..

    August 30, 2026

    बेमेतरा में 26वीं राज्य स्तरीय शालेय भारोत्तोलन प्रतियोगिता का आगाज 31 अगस्त से

    August 30, 2026

    विष्णु भैया की पहल से तालाब बना महिलाओं की तरक्की का आधार, मछली पालन से सशक्त हुईं मनोरा और दुलदुला की महिलाएं, लाखों की आय से बदली जीवन की तस्वीर…..

    August 30, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नोनी सुरक्षा योजना दे रही बेटियों के भविष्य को नई उम्मीद, आर्थिक सुरक्षा से कम हुई चिंता, पढ़ाई और विवाह जैसे महत्वपूर्ण पड़ावों के लिए संबल बनी योजना….

    August 30, 2026

    ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से पर्यावरण संरक्षण का संदेश, मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया वृक्षारोपण….

    August 30, 2026

    अब धमाकों की नहीं, रेडियो की गूंज, दूरस्थ वनांचल छिंदनार के लोगों ने सुनी प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’…

    August 30, 2026

    महत्वपूर्ण एवं रणनीतिक खनिजों की नीलामी के लिए नवा रायपुर में कल होगा रोड शो का आयोजन…..

    August 30, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.