Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»खेल»न्यूजीलैंड की टीम पहले टेस्ट में हार के साथ ही डब्लयूटीसी की रेस से बाहर हुई
    खेल

    न्यूजीलैंड की टीम पहले टेस्ट में हार के साथ ही डब्लयूटीसी की रेस से बाहर हुई

    News DeskBy News DeskDecember 1, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    न्यूजीलैंड की टीम पहले टेस्ट में हार के साथ ही डब्लयूटीसी की रेस से बाहर हुई
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मुम्बई । न्यूजीलैंड की टीम इंग्लैंड के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट मैच में मिली हार के साथ ही आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्लयूटीसी) की रेस से बाहर हो गयी है। न्यूजीलैंड टीम के बाहर होने के साथ ही भारतीय क्रिकेट टीम की संभावनाएं बढ़ गयी हैं। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज के बाद स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट हो पाएगी। पांच मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला जीतकर भारत ने फाइनल की अपनी दावेदारी और बेहतर की है। वहीं इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही सीरीज पर सबकी नजर थी जहां न्यूजीलैंड की करारी हार से भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों को लाभ हुआ है।
    टूर्नामेंट में अभी भारत, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका रेस में शामिल है। न्यूजीलैंड की टीम को इंग्लैंड से मिली पहले टेस्ट मैच की हार ने फाइनल की दौड़ से बाहर कर दिया है। 3 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच इंग्लिश टीम ने 8 विकेट से जीतकर न्यूजीलैंड की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।
    फाइनल में जगह बनाने के लिए न्यूजीलैंड की टीम को इंग्लैंड के खिलाफ तीनों ही टेस्ट मैच में जीत हासिल करना था। पहला मुकाबला हारने के बाद अब वह आखिरी दो मैच जीतकर भी उसके लिए फाइनल में जगह बनान संभव नहीं है। इस समय भारतीय टीम अंक तालिका में शीर्ष पर कायम है। उसे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बचे हुए 4 मैच में से कम से कम तीन में जीत चाहिए। वहीं ऑस्ट्रेलिया को भारत के अलावा श्रीलंका के खिलाफ भी सीरीज में खेलना है। उसे अपने बचे हुए 6 मैच में से 4 में जीत चाहिए।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    विराट कोहली के पास सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका, 94 रन दूर

    February 4, 2025

    वरुण चक्रवर्ती को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मिली जगह, T20 सीरीज में किया था शानदार प्रदर्शन

    February 4, 2025

    जसप्रीत बुमराह फिट नहीं, भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज के पहले दो मैचों से बाहर

    February 4, 2025

    भारत-इंग्लैंड पहला वनडे 6 फरवरी को नागपुर में, पिच की कैसी होगी चुनौती?

    February 4, 2025

    RCB के कप्तान के सवाल पर टीम का बड़ा बयान, क्या विराट कोहली वापस करेंगे कमान?

    February 4, 2025

    श्रीलंकाई क्रिकेट स्टार दिमुथ करुणारत्ने ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा, 150वां मैच होगा आखिरी

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand: प्रदेश की विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति जारी; आत्मनिर्भर उत्तराखंड को मिलेगा नया आधार

    June 10, 2026

    Uttarakhand News: उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 जारी, स्थानीय समस्याओं के समाधान और टेक्नोलॉजी आधारित विकास को मिलेगी नई रफ्तार….

    June 10, 2026

    Uttarakhand News: उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 जारी, स्थानीय समस्याओं के समाधान और टेक्नोलॉजी आधारित विकास को मिलेगी नई रफ्तार….

    June 10, 2026

    Uttarakhand News- PM मोदी के 12 साल पूरे: CM धामी ने दी बधाई, कहा- विकास, सुशासन और वैश्विक प्रतिष्ठा में भारत ने रचा नया इतिहास…..

    June 10, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.