Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»सिंगर नितिन दुबे और शर्मिला विश्वास का सोशल मैसेज देने वाला नया गीत “चंदा रे 2” हुआ रिलिज
    छत्तीसगढ़

    सिंगर नितिन दुबे और शर्मिला विश्वास का सोशल मैसेज देने वाला नया गीत “चंदा रे 2” हुआ रिलिज

    News DeskBy News DeskDecember 1, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    सिंगर नितिन दुबे और शर्मिला विश्वास का सोशल मैसेज देने वाला नया गीत “चंदा रे 2” हुआ रिलिज
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर

    आज छत्तीसगढ़ी गीत संगीत ना सिर्फ छत्तीसगढ़ में बल्कि दूसरे राज्यों में भी सुना जाने लगा है और इसका एक बहुत बड़ा कारण यहां के गीतों की बढ़ती हुई गुणवत्ता है जो कि न सिर्फ गीत-संगीत बल्कि इन गीतों के वीडियो में भी अब दिखाई देती है. छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्द गायक, संगीतकार और अभिनेता नितिन दुबे अपने सुपरहिट गीत संगीत के लिए जाने जाते हैं. अक्सर वो छत्तीसगढ़ी गीतों में पारंपरिक परिधानों से परिपूर्णता तो कभी आधुनिकता तो कभी जसगीत जैसे लोकगीतों की प्रस्तुति दर्शकों के लिए लेकर आते रहते हैं.

    इस बार नितिन दुबे अपना नया एलबम “चंदा रे 2” लेकर आए हैं जिसमे उनके साथ गायन और अभिनय किया है सुप्रसिद्द गायिका शर्मिला विश्वास ने और इस गीत को सनत ने लिखा है एवं इस गीत के संगीतकार नितिन दुबे हैं. “चंदा रे 2” 30 नवंबर को नितिन दुबे ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर और सभी ऑडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर वर्ल्डवाइड रिलिज़ हुआ है. रिलिज़ होते ही इस गीत को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है.

    सोशल मैसेज देने वाला गीत है “चंदा रे 2”
    “चंदा रे 2” गीत नितिन दुबे के सुपरहिट गीत चँदा रे का सीक्वल है. इस गीत के वीडियो में आज के युवाओं को जागृत करते हुए गुंडागर्दी के खिलाफ एक मैसेज दिया गया है और मेहनत करके अपनी जीविका चलाने के लिए प्रेरित किया गया है. अक्सर नितिन दुबे अपने गीत संगीत में कुछ नया करते हैं जिसके कारण उनके लगभग हर गीत सुपरहिट होते हैं इस बार उन्होंने ‘चँदा रे 2’ में युवा वर्ग को एक मैसेज देने वाला गीत बनाया है.

    नितिन दुबे के निर्देशन में बनी पहली वीडियो एलबम है ‘चँदा रे 2’
    अक्सर गायक गीत गाते हैं, संगीतकार संगीत देते हैं, अभिनेता अभिनय करते हैं,लेखक कहानी और संवाद लिखते हैं और निर्देशक निर्देशन करते हैं लेकिन “चंदा रे 2″ में ये सारे काम नितिन दुबे ने अकेले किया है, इस एल्बम में वो गायक,संगीतकार, अभिनेता,स्टोरी एवं डायलॉग राइटर तो है ही बल्कि उन्होंने इस पूरे वीडियो एलबम का निर्देशन भी स्वयं किया है. नितिन दुबे छत्तीसगढ़ी फिल्म एवं संगीत जगत के एक मल्टिटैलेंटेड कलाकार हैं जिनके यूट्यूब पर 10 लाख से भी ज्यादा सब्सक्राइबर और 475 मिलियन से भी ज्यादा व्यूवरशिप है. वैसे तो वे कई सुपरहिट गीत में गायन,अभिनय,संगीत दे चुके हैं लेकिन बतौर निर्देशक ‘चंदा रे 2”  नितिन दुबे की पहली वीडियो एलबम है.

    ‘चंदा रे 2’ में नजर आया नितिन दुबे का नया अवतार
    नितिन दुबे ने ‘चंदा रे 2’ एलबम में अपने फैन्स और दर्शकों को चौकाते हुए एकदम नया लुक बना लिया है जिसे दर्शक बहुत पसंद कर रहे हैं. इस वीडियो एलबम में एक सोशल मैसेज देने के लिए नितिन दुबे एक गुंडे का रोल करते नजर आते हैं जो धीरे-धीरे बदलता है. इस प्रकार के कहानी को जीवंत फिल्माने के लिए ही नितिन दुबे ने अपना गेटअप चेंज किया. नितिन कहते हैं कि “मैं जानता हूँ कि युवा पीढ़ी मुझे बहुत सुनती है और अक्सर देखा जा रहा है कि आज बहुत से युवा भटक जाते हैं, गुंडागर्दी करने लगते हैं इसलिए मैंने सोचा कि अगर मैं कोई अच्छा मैसेज देने वाला गीत बनाऊंगा तो मेरे फैन्स और युवा वर्ग उसे जरूर देखेंगे एवं प्रेरित होंगे. जीवन में मेहनत करने से कभी पीछे नहीं हटना चाहिए और कोई भी काम पूरी मेहनत से करनी चाहिए.”

    गायिका एवं अभिनेत्री शर्मिला विश्वास ने निभाया “चंदा” का मुख्य किरदार
    ‘चंदा रे 2’ गीत में चंदा का रोल शर्मिला विश्वास ने किया है. शर्मिला ने इस डुएट गीत को न सिर्फ अपनी आवाज दी है बल्कि उन्होंने इस में अभिनय भी किया है. चंदा का किरदार इस गीत में एक सोशल मैसेज देने वाला है. चंदा एक साहसी लड़की का किरदार है, जो निडर होकर सच्ची बात कहती है और शर्मिला ने इसे बखूबी निभाया है. शर्मिला ने बताया कि “चंदा का रोल निभाना मेरे लिए एक सुखद अनुभव रहा अक्सर आज के मनोरंजन और व्यवसायिक जगत में ऐसे सोशल मैसेज देने वाले गीत बहुत कम बनते हैं, मुझे इस गीत में मुख्य किरदार देने के लिए मैं नितिन दुबे जी की बहुत आभारी हूँ और मैंने ये रोल निभाने की पूरी कोशिश की है.”

    इस गीत में राम यादव ने भी अहम भूमिका निभाई है. इस गीत डी ओ पी तामेश्वर देव हैं और इस गीत के गीतकार हैं सनत,इस एल्बम की पूरी स्टोरी कॉन्सेप्ट डायलॉग नितिन दुबे ने लिखा है. ये गीत यूट्यूब के साथ साथ सभी ऑडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर आ चुकी है और दर्शक इस गीत को बहुत पसंद कर रहे हैं.

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    Chardham Yatra: सरकार ने जारी की एसओपी, यात्रा पंजीकरण से दर्शन के लिए मिलेगा टोकन, बन बातों का रखेंं ध्यान

    April 20, 2026

    एक्टर गोविंदा पहुंचे देहरादून: एयरपोर्ट पहुंचते ही प्रशंसकों ने घेरा, नहीं किया निराश, साथ में ली सेल्फी

    April 20, 2026

    Uttarakhand News- सूर्य देवभूमि चैलेंज: पंच केदार मार्ग पर ट्रैकर्स का अद्भुत साहस, CM धामी ने विजेताओं को किया सम्मानित….

    April 20, 2026

    Uttarakhand News: अक्षय तृतीया पर खुले गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट, वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ शुरू हुई चारधाम यात्रा 2026

    April 20, 2026

    Uttarakhand News: CM धामी ने किया अखण्ड परमधाम गंगा घाट का लोकार्पण, बोले—सनातन आस्था का सशक्त प्रतीक बना आयोजन…..

    April 20, 2026

    ‘बिहान’ योजना से बदल रही ग्रामीण महिलाओं की तस्वीर, बिलासो बाई बनीं ‘लखपति दीदी’, किराना व्यवसाय से सालाना 2 लाख रुपये तक की बचत, आत्मनिर्भरता की बनी मिसाल…..

    April 20, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Chardham Yatra: सरकार ने जारी की एसओपी, यात्रा पंजीकरण से दर्शन के लिए मिलेगा टोकन, बन बातों का रखेंं ध्यान

    April 20, 2026

    एक्टर गोविंदा पहुंचे देहरादून: एयरपोर्ट पहुंचते ही प्रशंसकों ने घेरा, नहीं किया निराश, साथ में ली सेल्फी

    April 20, 2026

    Uttarakhand News- सूर्य देवभूमि चैलेंज: पंच केदार मार्ग पर ट्रैकर्स का अद्भुत साहस, CM धामी ने विजेताओं को किया सम्मानित….

    April 20, 2026

    Uttarakhand News: अक्षय तृतीया पर खुले गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट, वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ शुरू हुई चारधाम यात्रा 2026

    April 20, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.