Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»विदेश»मदद कीजिए, लेकिन BRI के तहत लोन नहीं ले सकते; नेपाल ने चीन को दी साफ चेतावनी…
    विदेश

    मदद कीजिए, लेकिन BRI के तहत लोन नहीं ले सकते; नेपाल ने चीन को दी साफ चेतावनी…

    News DeskBy News DeskDecember 1, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मदद कीजिए, लेकिन BRI के तहत लोन नहीं ले सकते; नेपाल ने चीन को दी साफ चेतावनी…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नेपाल और चीन ने मई 2017 में बीआरआई (बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव) की पहली रूपरेखा पर हस्ताक्षर किए थे, लेकिन इसके तहत एक भी परियोजना अभी तक कार्यान्वित नहीं हुई है।

    पैसों की कमी या भारत का विरोध इसकी कुछ वजहों में से एक माना जा रहा है। इसको लेकर अब नेपाल ने भी अपना रुख स्पष्ट कर दिया है। दरअसल नेपाल ने चीन से कहा है कि वह BRI के लिए लोन नहीं ले सकता।

    नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा ने चीन को स्पष्ट रूप से बताया है कि नेपाल फिलहाल किसी भी प्रकार का ऋण लेने की स्थिति में नहीं है और देश अनुदान (grants) पर ही निर्भर रहेगा।

    देउबा ने शनिवार को यह बयान चीन की तीन दिवसीय यात्रा से लौटने के बाद त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दिया।

    चीन यात्रा का उद्देश्य

    विदेश मंत्री देउबा ने अपने चीनी समकक्ष के साथ चेंगदू में शुक्रवार को हुई वार्ता को द्विपक्षीय संबंधों को सभी स्तरों पर मजबूत करने के प्रयासों का हिस्सा बताया। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की आगामी चीन यात्रा से पहले यह बातचीत बेहद महत्वपूर्ण थी।

    प्रधानमंत्री ओली अपनी यात्रा के दौरान चीन के साथ कनेक्टिविटी, व्यापार और पर्यटन जैसे मुद्दों पर चर्चा करेंगे। विशेष रूप से, 2015 के भूकंप के बाद बंद हुई सीमा चौकियों को फिर से सुचारू रूप से संचालन में लाने पर भी बातचीत होने की उम्मीद है।

    गठबंधन सरकार पर खतरा

    नेपाली कांग्रेस नेता देउबा ने चीन को आगाह किया कि यदि बीआरआई परियोजनाओं पर ऋण आधारित समझौते किए गए तो यह प्रधानमंत्री ओली की गठबंधन सरकार के लिए संकट खड़ा कर सकता है। देउबा प्रधानमंत्री की 44-सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल में एकमात्र मंत्री हैं और उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि उनकी पार्टी घरेलू राजनीति के दायरे से बाहर जाकर कोई भी समझौता स्वीकार नहीं करेगी। प्रधानमंत्री ओली की चीन यात्रा से पहले देउबा का यह स्पष्ट रुख नेपाल-चीन संबंधों में एक महत्वपूर्ण दिशा की ओर इशारा करता है।

    अब देखना होगा कि ओली की यात्रा में नेपाल और चीन के बीच किन मुद्दों पर सहमति बनती है।

    दो दिन पहले नेपाली कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा था कि नेपाल बीआरआई व्यवस्था के तहत चीन से अनुदान और तकनीकी सहायता स्वीकार कर सकता है, लेकिन ऋण नहीं। नेपाली कांग्रेस (एनसी) नेता और पूर्व वित्त मंत्री प्रकाश शरण महत की यह टिप्पणी प्रधानमंत्री के पी ओली की दो दिसंबर से शुरू होने वाली चीन यात्रा से कुछ दिन पहले आई है।

    नेपाली कांग्रेस नेपाल की कम्युनिस्ट पार्टी (यूएमएल) के अध्यक्ष ओली के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ गठबंधन का हिस्सा है।

    कांग्रेस नेता ने कहा कि नेपाल सड़कों और संपर्क के लिए बीआरआई के तहत चीन से सहायता मांग सकता है, लेकिन उसकी प्राथमिकता अनुदान या तकनीकी सहायता होनी चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘हमें किसी भी समझौते पर हस्ताक्षर करने से पहले अपने राष्ट्रीय हित पर विचार करने के साथ-साथ अपनी आवश्यकता का आकलन करने की भी जरूरत है।’’

    भारत बीआरआई का विरोध करता रहा है। बीआरआई चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की एक प्रिय परियोजना है, जिसका उद्देश्य बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के निर्माण में निवेश के साथ चीन के वैश्विक प्रभाव में वृद्धि करना है।

    नई दिल्ली ने 60 अरब अमेरिकी डॉलर की लागत से चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा (सीपीईसी) के निर्माण को लेकर बीजिंग के खिलाफ विरोध जताया है। सीपीईसी बीआरआई की प्रमुख परियोजना है।

    The post मदद कीजिए, लेकिन BRI के तहत लोन नहीं ले सकते; नेपाल ने चीन को दी साफ चेतावनी… appeared first on .

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

    February 4, 2025

    अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

    February 4, 2025

    ब्रिबी द्वीप में शार्क के हमले से महिला की मौत, तैरते समय आई गंभीर चोटें

    February 4, 2025

    अफ्रीका में शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग, हिंदू छात्र का कलावा काटने पर बवाल

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    छत्तीसगढ़ की खेल प्रतिभाओं को तलाशने, तराशने और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…..

    August 29, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 93 करोड़ के कार्यों का किया भूमिपूजन, 4.68 करोड़ के नए विकास कार्यों की घोषणा की….

    August 29, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खेलों पर आधारित फोटो प्रदर्शनी और कॉफी टेबल बुक ‘हमारे खिलाड़ी’ का किया विमोचन…..

    August 29, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने अखिल भारतीय फिडे रेटेड शतरंज प्रतियोगिता का किया शुभारंभ….

    August 29, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.