Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»बिलासपुर में आनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का लालच देकर 46 लाख की ठगी
    छत्तीसगढ़

    बिलासपुर में आनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का लालच देकर 46 लाख की ठगी

    News DeskBy News DeskNovember 30, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    बिलासपुर में आनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का लालच देकर 46 लाख की ठगी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बिलासपुर

     कोतवाली क्षेत्र के टिकरापारा में रहने वाले प्राइवेट कंपनी के सेवानिवृत्त कर्मचारी से 46 लाख की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है।

    कोतवाली क्षेत्र के टिकरापारा निवासी गुरमीत सिंह (64), एक सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं। गुरमीत सिंह ने पुलिस को बताया कि उन्हें 14 अक्टूबर 2024 से 24 अक्टूबर 2024 के बीच व्हाट्सएप पर अमन मलिक और प्रियंका गर्ग ने संपर्क किया। दोनों ने स्टाक मार्केट में निवेश के जरिए मुनाफा कमाने का लालच दिया।

    गुरमीत ने उनके बताए बैंक खातों में अलग-अलग तिथियों पर कुल 46.2 लाख रुपये ट्रांसफर किए। जालसाजों ने बार-बार पैसे जमा करने का दबाव बनाया और कहा कि जमा की गई रकम पर मुनाफा जोड़कर उन्हें वापस किया जाएगा।

    जमा की गई राशि वापस मांगी
    गुरमीत सिंह ने 13 अक्टूबर से 24 अक्टूबर 2024 तक बैंक आफ महाराष्ट्र, यूको बैंक, और येस बैंक समेत विभिन्न खातों में कई बार रकम ट्रांसफर की। जब उन्होंने अपनी जमा की गई राशि वापस मांगी, तो आरोपियों ने उनका फोन बंद कर दिया और ट्रेडिंग अकाउंट भी ब्लाक कर दिया। शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
     
    पचपेड़ी क्षेत्र के केंवटाडीह और सोनसरी के बीच अंधेरे में खड़े ट्रक से बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। एक युवक की स्थिति गंभीर है। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने ट्रक जब्त कर लिया है। जांजगीर-चांपा जिले से मर्ग डायरी मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    बाइक पर लौट रहे थे अपने गांव
    पचपेड़ी क्षेत्र के ग्राम जोंधरा में रहने वाले लालाराम प्रजापति अपने दोस्तों विष्णु केंवट और छोटन केंवट के साथ गुरुवार को पामगढ़ क्षेत्र के ग्राम ससहा गए थे। रात करीब आठ बजे वे बाइक पर अपने गांव लौट रहे थे। केंवटाडीह और सोनसरी के बीच अंधेरे में खड़े ट्रक से उनकी बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक सवार तीनों युवकों को गंभीर चोटें आईं।

    डाक्टरों ने विष्णु केंवट और छोटन केंवट को मृत घोषित कर दिया
    आसपास के लोगों ने हादसे की सूचना संजीवनी 108 पर दी। घायल युवकों को एंबुलेंस से जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ स्थित स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। वहां पर डाक्टरों ने विष्णु केंवट और छोटन केंवट को मृत घोषित कर दिया।
    घायल लालाराम प्रजापति की स्थिति देखते हुए बिलासपुर रेफर किया गया। यहां पर निजी अस्पताल में भर्ती कर घायल का उपचार किया जा रहा है। इधर पुलिस ने दुर्घटनाकारित ट्रक को जब्त कर लिया है। जांजगीर-चांपा जिले से मर्ग डायरी और पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    ढाबों के सामने लगती है वाहनों की कतार
    केवटाडीह के पास हुए हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। इससे पहले भी इस तरह के हादसे सामने आए हैं। हाईवे पर ढाबों के आसपास भारी वाहनों को चालक बेतरतीब और लापरवाही पूर्वक खड़े कर देते हैं। इसके कारण गंभीर हादसे होते हैं। इधर पुलिस और हाईवे पेट्रोलिंग ऐसे वाहन चालकों पर कार्रवाई नहीं करती। इसके कारण ड्राइवर भी बेपरवाह रहते हैं।

    ये है नियम
        अगर हाईवे पर वाहन खराब हो जाए तो सुरक्षित दूरी पर संकेतक लगाए जाएं।
        वाहन के बैक लाइट आन रखें। साथ ही सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए जाए।
        खराब वाहन को जल्द से जल्द सुरक्षित जगह पर ले जाने का प्रबंध किया जाए।
        इन मामलों में अक्सर वाहन चालकों की लापरवाही सामने आती है।

    सकरी में गई थी तीन लोगों की जान
    सिविल लाइन क्षेत्र के शुभम विहार में रहने वाले शर्मा परिवार के लोग 15 अगस्त की रात भोजन करने गए थे। देर रात जब वे लौट रहे थे तो सकरी में सड़क किनारे खड़े वाहन से उनकी कार टकराई गई। हादसे में प्रीति शर्मा (48) पति बरदानी लाल, बेटी श्रेया शर्मा (24) पति शुभम और छोटी बेटी श्रुति शर्मा (19) पिता बरदानी की मौत हो गई थी।

     

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    देहरादून में रक्षाबंधन का खास आयोजन, प्रदेशभर से आई बहनों ने सीएम धामी को बांधा रक्षा सूत्र

    August 29, 2026

    देहरादून में रक्षाबंधन का खास आयोजन, प्रदेशभर से आई बहनों ने सीएम धामी को बांधा रक्षा सूत्र

    August 29, 2026

    देहरादून में रक्षाबंधन का खास आयोजन, प्रदेशभर से आई बहनों ने सीएम धामी को बांधा रक्षा सूत्र

    August 29, 2026

    देहरादून में रक्षाबंधन का खास आयोजन, प्रदेशभर से आई बहनों ने सीएम धामी को बांधा रक्षा सूत्र

    August 29, 2026

    देहरादून में रक्षाबंधन का खास आयोजन, प्रदेशभर से आई बहनों ने सीएम धामी को बांधा रक्षा सूत्र

    August 29, 2026

    देहरादून में रक्षाबंधन का खास आयोजन, प्रदेशभर से आई बहनों ने सीएम धामी को बांधा रक्षा सूत्र

    August 29, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    देहरादून में रक्षाबंधन का खास आयोजन, प्रदेशभर से आई बहनों ने सीएम धामी को बांधा रक्षा सूत्र

    August 29, 2026

    देहरादून में रक्षाबंधन का खास आयोजन, प्रदेशभर से आई बहनों ने सीएम धामी को बांधा रक्षा सूत्र

    August 29, 2026

    देहरादून में रक्षाबंधन का खास आयोजन, प्रदेशभर से आई बहनों ने सीएम धामी को बांधा रक्षा सूत्र

    August 29, 2026

    देहरादून में रक्षाबंधन का खास आयोजन, प्रदेशभर से आई बहनों ने सीएम धामी को बांधा रक्षा सूत्र

    August 29, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.