Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»खेल»भारत के खिलाफ पाकिस्तान के दो बल्लेबाजों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहली बार देखने को मिला ऐसा दृश्य
    खेल

    भारत के खिलाफ पाकिस्तान के दो बल्लेबाजों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहली बार देखने को मिला ऐसा दृश्य

    News DeskBy News DeskNovember 30, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    भारत के खिलाफ पाकिस्तान के दो बल्लेबाजों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहली बार देखने को मिला ऐसा दृश्य
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मेन्स अंडर-19 एशिया कप का आगाज 29 नवंबर से UAE में हो चुका है. टूर्नामेंट का तीसरा मैच भारत और पाकिस्तान की टीमों के बीच खेला जा रहा है. दोनों टीमें दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आमने-सामने हैं. इस मुकाबले में पाकिस्तान की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और उनके ओपनर्स ने इसे सही साबित करके दिखाया. पाकिस्तान के ओपनर्स के बीच पहले विकेट के लिए एक बड़ी साझेदारी देखने को मिली, जिसके चलते उन्होंने टीम इंडिया के खिलाफ एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.

    पाकिस्तान के बल्लेबाजों ने रचा इतिहास

    पाकिस्तान की ओर से इस मुकाबले में पारी की शुरुआत उस्मान खान और शाहजेब खान ने की. इन दोनों ही खिलाड़ियों ने शुरुआत से ही संभलकर खेला और क्रीज पर टीकने के बाद जमकर रन बनाए. दोनों खिलाड़ियों ने 23 ओवर में ही 100 रन की साझेदारी पूरी कर दी और इतिहास भी रच दिया. दरअसल, अंडर-19 एशिया कप के इतिहास में ये पहला मौका है जब किसी टीम की सलामी जोड़ी ने टीम इंडिया के खिलाफ 100 रन की साझेदारी की. इसके बाद दोनों खिलाड़ियों ने इस लय को बरकरार रखा और 150 रन भी पूर किए.

    उस्मान खान और शाहजेब खान की इस जोड़ी ने पहले विकेट के लिए कुल 160 रन जोड़े. पाकिस्तान को उस्मान खान के रूप में पहला झटका लगा. उन्होंने 94 गेंदों पर 60 रनों की पारी खेली. इस पारी में उस्मान खान ने 6 चौके लगाए. वहीं, टीम इंडिया को ये सफलता आयुष म्हात्रे ने दिलाई, जिसकी टीम को सबसे ज्यादा जरूरत भी थी.

    अंडर-19 एशिया कप का 11वां एडिशन

    मेंस अंडर-19 एशिया कप 29 नवंबर से 8 दिसंबर तक यूएई में खेला जाना है. इस टूर्नामेंट की शुरुआत 1989 में हुई थी. इस बार टूर्नामेंट का 11वां एडिशन खेला जा रहा है. इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली 8 टीमों को 4-4 के दो ग्रुप में बांटा गया है. ग्रुप ए में भारत, पाकिस्तान, जापान और यूएई को रखा गया है. वहीं ग्रुप बी में श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और नेपाल को रखा गया है. दोनों ग्रुप से दो-दो टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगे और फिर फाइनल मैच खेला जाएगा. बता दें, भारत अंडर-19 एशिया कप के इतिहास में सबसे सफल टीम है, जिसने 10 में से आठ बार टूर्नामेंट जीता है.

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    विराट कोहली के पास सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका, 94 रन दूर

    February 4, 2025

    वरुण चक्रवर्ती को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मिली जगह, T20 सीरीज में किया था शानदार प्रदर्शन

    February 4, 2025

    जसप्रीत बुमराह फिट नहीं, भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज के पहले दो मैचों से बाहर

    February 4, 2025

    भारत-इंग्लैंड पहला वनडे 6 फरवरी को नागपुर में, पिच की कैसी होगी चुनौती?

    February 4, 2025

    RCB के कप्तान के सवाल पर टीम का बड़ा बयान, क्या विराट कोहली वापस करेंगे कमान?

    February 4, 2025

    श्रीलंकाई क्रिकेट स्टार दिमुथ करुणारत्ने ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा, 150वां मैच होगा आखिरी

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    लोकपर्व भोजली तिहार पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी गाड़ा-गाड़ा बधाई….

    August 29, 2026

    बिहान से बहनों को मिला आर्थिक संबल, खीरे की खेती से सुभद्रा मंडल ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी….

    August 29, 2026

    मेहनत, हुनर और सरकारी सहयोग से बदली कमलेश की जिंदगी, बनीं ‘लखपति दीदी’….

    August 29, 2026

    देहरादून में रक्षाबंधन का खास आयोजन, प्रदेशभर से आई बहनों ने सीएम धामी को बांधा रक्षा सूत्र

    August 29, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.