Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»संविदा चिकित्सा सेवा की बाध्यता से अनेक प्रतिभाशाली डॉक्टर पीजी करने दूसरे राज्यों का रुख करने को मजबूर
    छत्तीसगढ़

    संविदा चिकित्सा सेवा की बाध्यता से अनेक प्रतिभाशाली डॉक्टर पीजी करने दूसरे राज्यों का रुख करने को मजबूर

    News DeskBy News DeskNovember 30, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    संविदा चिकित्सा सेवा की बाध्यता से अनेक प्रतिभाशाली डॉक्टर पीजी करने दूसरे राज्यों का रुख करने को मजबूर
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर
     छत्तीसगढ़ में प्रतिभा पालयन तेजी हो रहा, खासकर मेडिकल क्षेत्र में। राज्य में एक तरफ विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी हैं, वहीं दूसरी ओर सरकारी बाध्यतायें ऐसी हैं कि प्रतिभाशाली युवा चिकित्सक उच्च शिक्षा प्राप्त करने दीगर राज्यों का रुख कर रहे हैं।

             स्वास्थ्य मंत्रालय के निर्देश के बाद प्रदेश और देशभर की मेडिकल कॉलेजों में ऑल इंडिया कोटा और राज्य कोटा के पीजी काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस निर्देश के बाद राज्य  मंत्रालय के स्वास्थ्य विभाग ने भी MBBS के बाद स्पेशलिस्ट डॉक्टर बनने के लिए पीजी में चयनित डॉक्टर की मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। 
    लेकिन आलम ये है कि डॉक्टर चाहते हुए भी, राज्य के मेडिकल कॉलेजों  में पीजी  में एडमिशन नहीं ले रहे हैं। यही वजह है कि अनेक छात्र अच्छी पोजीशन लाने के बाद भी अन्य राज्यों का रुख कर रहे हैं।

    प्रदेश की मेरिट लिस्ट में, दूसरा स्थान बनाने वाले, डॉक्टर विनय अग्रवाल, इंदौर की एमजेएम मेडिकल में "मेडिसिन" ब्रांच में आल इंडिया कोटे से एडमिशन ले रहे हैं। वे  इसका कारण बताते है, प्रदेश में शासकीय कॉलेजों से पीजी करने के बाद 2 साल की शासकीय संविदा सेवा करने की अनिवार्यता। डॉ विनय ने शासन से मांग है की  इस अनिवार्यता को समाप्त किया जाना चाहिए,  ताकि  जो इस प्रदेश में चिकित्सा सेवा देना चाहते हैं, मजबूरी में पलायन ना करना पड़े । डॉक्टर विनय कहते हैं कि जब आंध्र प्रदेश में, तेलंगाना में, गुजरात में और भी अन्य प्रदेशों में , इस तरह का बंधन नहीं है  तो फिर छत्तीसगढ में ऐसी बाध्यता क्यों?  वे  इसे अप्रासंगिक बताते हुए कहते हैं कि सन 1997 में कि जब नियम बना था, तब देश में और प्रदेश में डॉक्टरों की कमी थी। आज माननीय प्रधानमंत्री जी हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज खोलने जा रहे हैं, आयुष्मान भारत हेल्थ कार्ड से  बङे से बङे अस्पतालों में, इलाज करने की सुविधा गरीब नागरिकों को भी प्राप्त है । ऐसे में छत्तीसगढ़ को इस बंधुआ मजदूरी से डॉक्टर को मुक्त करना चाहिए, इससे राज्य में प्रतिभान डाक्टरो का पलायन रूकेगा ।"

         उल्लेखनीय है कि देशभर की मेडिकल कॉलेजों  से  MBBS कर चुके डॉक्टरों को  उच्च शिक्षा  अर्थात पीजी सीटों (स्पेशलिस्ट डॉक्टर ) के लिए देश की सबसे कठिन प्रवेश परीक्षा  NEET PG   देनी होती है .ये परीक्षा NBE  ( नेशनल बोर्ड ऑफ़ एग्जामनेशंस ) द्वारा आयोजित की जाती है . वर्ष 2024 की NEET  PG के चयन में 6 माह की देरी  हुई हैं . पीजी की सीटे कम होने के कारण , मेरिट लिस्ट में रेडियोलॉजी , स्किन  और मेडिसिन में मेरिट लिस्ट बहुत हाई जाती है.

             प्रदेश के एक छोटे से गांव खम्हारपाली ( सरायपाली ) जिला महासमुंद के डॉ विनय अग्रवाल  ने, अपने पहले ही प्रयास में  सफल हुईं , अपितु नीट पीजी 2024 की,  छत्तीसगढ़ राज्य की मेरिट लिस्ट में  दूसरा स्थान हासिल किया है .   डाॅ विनय ने  एमबीबीएस की पढाई अक्टूबर 2023 में  से पूरी की . वो नीट पीजी -2024 की परीक्षा में शामिल हुए . डॉक्टर विनय ने कई मुश्किलों के बीच अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की । छोटे से गांव खमारपाली पायमरी तक स्कूल से पढाई  कर, हाई स्कूल के लिए , उसे 10 किलोमीटर दूर सरायपाली टैक्सी या अन्य व्हीकल से रोज आना जाना पड़ता था।  यही नही, गांव में हमेशा बिजली कट के बीच, उसे लालटेन से पढाई करनी पड़ती थी  . स्कूली पढाई के बाद वो एक साल कोचिंग के लिए कोटा गए। वर्ष 2017 में पहले पहले एटीएम में 12वीं के बाद वह एमबीबीएस में सिलेक्ट हो गए और वह रायपुर मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई कर अब इंदौर में मेडिसिन में विशेषज्ञ डॉक्टर बनेंगे।

          3 साल की मेडिकल की पीजी की पढाई के बाद डाक्टर विनय छत्तीसगढ़ में ही गरीब और गांव के लोगो को अपनी सेवाये देने की इच्छा रखते है। डाक्टर विनय को, इस बात का बेहद अफ़सोस है कि चाहते हुए भी, वो छत्तीसगढ़ से मेडिकल पीजी नहीं कर पाये । क्योंकि यहाँ 3साल पीजी की पढाई के बाद , 2 साल संविदा चिकित्सा के नाम पर , कैरियर बर्बाद करना पड़ता है .

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    Uttarakhand: प्रदेश में लोकायुक्त की नियुक्ति को लेकर धामी सरकार की बड़ी कार्यवाही शुरू, सर्च कमेटी गठित

    June 13, 2026

    IMA Passing Out Parade 2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ली सलामी, 515 अधिकारी कैडेट भारतीय सेना में हुए शामिल….

    June 13, 2026

    IMA Passing Out Parade 2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ली सलामी, 515 अधिकारी कैडेट भारतीय सेना में हुए शामिल….

    June 13, 2026

    Uttarakhand: हर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की कोर कमेटी, सांसद, विधायकों की अगुवाई में बनेंगी समितियां

    June 13, 2026

    मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया जनसंपर्क, ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश…..

    June 13, 2026

    वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने महक नरवासे को वर्चुअल कॉल पर दी बधाई….

    June 13, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand: प्रदेश में लोकायुक्त की नियुक्ति को लेकर धामी सरकार की बड़ी कार्यवाही शुरू, सर्च कमेटी गठित

    June 13, 2026

    IMA Passing Out Parade 2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ली सलामी, 515 अधिकारी कैडेट भारतीय सेना में हुए शामिल….

    June 13, 2026

    IMA Passing Out Parade 2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ली सलामी, 515 अधिकारी कैडेट भारतीय सेना में हुए शामिल….

    June 13, 2026

    Uttarakhand: हर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की कोर कमेटी, सांसद, विधायकों की अगुवाई में बनेंगी समितियां

    June 13, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.