Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»खेल»Kane Williamson ने टेस्ट क्रिकेट में 9000 रन पूरे किए, बने न्यूज़ीलैंड के पहले खिलाड़ी
    खेल

    Kane Williamson ने टेस्ट क्रिकेट में 9000 रन पूरे किए, बने न्यूज़ीलैंड के पहले खिलाड़ी

    News DeskBy News DeskNovember 30, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Kane Williamson ने टेस्ट क्रिकेट में 9000 रन पूरे किए, बने न्यूज़ीलैंड के पहले खिलाड़ी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    न्यूजीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज और पूर्व कप्तान केन विलियमसन ने इंग्लैंड के खिलाफ क्राइस्टचर्च में इतिहास रच दिया है. वह न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम की ओर से टेस्ट क्रिकेट में 9000 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं. 34 साल के विलियमसन ने ये कारनामा 103 टेस्ट मैच की 182 पारियों में किया है. इस मैच के पहले विलियमसन ने 180 पारियों में 8881 रन बनाए थे. फिर क्राइस्टचर्च टेस्ट पहली पारी में उन्होंने 93 रन बनाए और इसके बाद दूसरी पारी में 26 रन बनाते ही उन्होंने ये अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. इतना ही नहीं विलियमसन ने सबसे तेज 9000 टेस्ट रन बनाने के मामले में जो रूट और विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है.

    इतिहास के पन्नों में दर्ज हुए विलियमसन

    9000 रन बनाने के साथ ही विलियमसन का नाम टेस्ट क्रिकेट के इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है. ऐसा करने वाले वो दुनिया के सिर्फ 19वें बल्लेबाज हैं. इतना ही नहीं उन्होंने इस उपलब्धि के साथ एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया. दरअसल, विलियमसन 9000 रन बनाने वाले संयुक्त रूप से तीसरे सबसे तेज बल्लेबाज भी बन गए हैं. उन्होंने श्रीलंका के कुमार संगाकारा और पाकिस्तान के यूनिस खान जैसे दिग्गज बल्लेबाजों की बराबरी की. इन दोनों ने भी 103 टेस्ट मुकाबलों में ये उपलब्धि हासिल की थी.

    विलियमसन ने सबसे तेज 9000 टेस्ट रन बनाने के मामले में जो रूट और विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है. रूट ने इसके लिए 196 और कोहली ने 197 पारियां खेली थीं. वहीं ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ इस रिकॉर्ड को हासिल करने वाले सबसे तेज बल्लेबाज हैं. उन्होंने 99 टेस्ट की 174 पारियों में ये कारनामा किया था, जबकि ब्रायन लारा ने 100 टेस्ट मैच में ये कारनामा किया था.

    दूसरे नंबर पर ये किवी खिलाड़ी

    न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड विलियमसन के नाम है. वह 103 टेस्ट मैचों में 54 की औसत से 9000 से ज्यादा रन बना चुके हैं. इस दौरान विलियमसन ने 32 शतक लगाने के साथ 35 अर्धशतक भी जड़े. उनके बाद इस फॉर्मेट में न्यूजीलैंड के लिए सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड पूर्व दिग्गज बल्लेबाज रॉस टेलर के नाम दर्ज है. टेलर ने 112 टेस्ट मैचों की 196 पारियों में 44.66 की औसत से 7683 रन बनाए थे.

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    विराट कोहली के पास सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका, 94 रन दूर

    February 4, 2025

    वरुण चक्रवर्ती को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मिली जगह, T20 सीरीज में किया था शानदार प्रदर्शन

    February 4, 2025

    जसप्रीत बुमराह फिट नहीं, भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज के पहले दो मैचों से बाहर

    February 4, 2025

    भारत-इंग्लैंड पहला वनडे 6 फरवरी को नागपुर में, पिच की कैसी होगी चुनौती?

    February 4, 2025

    RCB के कप्तान के सवाल पर टीम का बड़ा बयान, क्या विराट कोहली वापस करेंगे कमान?

    February 4, 2025

    श्रीलंकाई क्रिकेट स्टार दिमुथ करुणारत्ने ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा, 150वां मैच होगा आखिरी

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand News: रक्षाबंधन पर महिलाओं को CM धामी की बड़ी सौगात! 60 की उम्र के बाद फ्री बस यात्रा, पिंक ई-बसों से लेकर लोन तक का तोहफा…..

    August 28, 2026

    Uttarakhand News: रक्षाबंधन पर महिलाओं को CM धामी की बड़ी सौगात! 60 की उम्र के बाद फ्री बस यात्रा, पिंक ई-बसों से लेकर लोन तक का तोहफा…..

    August 28, 2026

    जिनसे कभी संघर्ष था, उन्हीं की कलाई पर बांधी राखी, चौगेल पुनर्वास केंद्र में आत्मसमर्पित माओवादियों ने डी आर जी जवानों को बांधी राखी, कहा—अब बंदूक नहीं, हुनर से संवारेंगे भविष्य….

    August 28, 2026

    छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा का ‘नया सवेरा’, कौशल, अनुसंधान और रोजगार से गढ़ा जा रहा भविष्य…..

    August 28, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.