Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»मध्य प्रदेश में सर्द हवाओं का असर, इंदौर, भोपाल समेत कई जिलों में लुढ़का पारा 
    मध्यप्रदेश

    मध्य प्रदेश में सर्द हवाओं का असर, इंदौर, भोपाल समेत कई जिलों में लुढ़का पारा 

    News DeskBy News DeskNovember 30, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मध्य प्रदेश में सर्द हवाओं का असर, इंदौर, भोपाल समेत कई जिलों में लुढ़का पारा 
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मध्य प्रदेश में आ रही बर्फीली हवाओं के चलते तापमान गिरता ही जा रहा है. प्रदेश का न्यूनतम तापमान गिरकर 6.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है. जिसके चलते प्रदेश के कई हिस्सों में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है. राजधानी भोपाल समेत कई शहरों में पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है. वहीं, आज सुबह से ही कई जिलों में घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे विजिबिलिटी कम हो गई है. मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश में अब बहुत जल्द कड़ाके की सर्दी शुरू हो जाएगी. 

    मध्य के मौसम का हाल 
    अगर बात करें मध्य प्रदेश के मौसम के ताजा अपडेट की तो यहां रात के साथ-साथ अब दिन में भी सर्दी का एहसास होने लगा है. सुबह से ही कई जिलों में घने कोहरे का असर देखने को मिल रहा है. कोहरे के चलते विजिबिलिटी कम हो गई है. जिससे सड़क से गुजर रहे लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. मौसम विभाग की मानें तो आज यानी 29 नवंबर से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है. इससे आने वाले दिनों में ठंड और कोहरे के साथ शीतलहर की स्थिति देखने को मिल सकती है.

    इन जिलों में तेजी से लुढ़का पारा
    पिछले 24 घंटे के दौरान मध्य प्रदेश के 16 जिलों के तापमान में 2.2 डिग्री तक गिरावट दर्ज किया गया है. सबसे कम तापमान हिल स्टेशन पचमढ़ी में दर्ज किया गया है. यहां न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ. इसके बाद मंडला में सबसे कम 6.5 डिग्री रात का पारा दर्ज हुआ. वहीं, राजधानी भोपाल में 10.2, इंदौर में 13.2 और उज्जैन में 12.2 तापमान दर्ज हुआ है. इसके अलावा बात करें अन्य शहरों की तो 24 घंटे के दौरान उमरिया 7.5, जबलपुर 9, नवगांव 8.6, रीवा 9.6, सतना 10.6, टीकमगढ़ 10.7, ग्वालियर 10.9, बैतूल 10.5 और राजगढ़ में रात का पारा 10.2 डिग्री रिकॉर्ड हुआ है. 

    गर्भगृह में लगाया गया हीटर
    मध्य प्रदेश के मंदसौर में भी सर्दी का असर देखने को मिल रहा है. सर्द मौसम के चलते लोग गर्म कपड़ों से लिपटे नजर आ रहे हैं ,सर्दी के चलते भगवान के लिए भी गर्म कपड़ों और हीटर का इंतजाम किया गया है ,मंदसौर के विश्व प्रसिद्ध भगवान पशुपतिनाथ मंदिर में भगवान पशुपतिनाथ को रात्री कालीन शयन आरती के बाद कंबल ओड़ाया जा रहा है साथ ही गर्भगृह में हीटर भी लगाए गए हैं, वर्षों से यह परंपरा यहां चली आ रही है. भक्तों का कहना है कि भगवान को कंबल ओढ़ा कर और गर्भ गृह में हीटर लगाकर यह प्रार्थना की जा रही है कि है प्रभु सर्दी के इस मौसम में प्राणी मात्र के साथ-साथ फसलों की भी रक्षा करें.

    छत्तीसगढ़ के मौसम का हाल  
    मौसम विभाग के मुताबिक, अगर बात करें छत्तीसगढ़ के मौसम की तो यहां भी सर्दी ने दस्तक दे दी है. यहां उत्तरी छोर से आने वाली बर्फीली हवाओं से तापमान में गिरावट देखने को मिल रहा है. सरगुजा संभाग समेत छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में कोहरे और शीतलहर का असर देखने को मिल रहा है.  वर्तमान में छत्तीसगढ़ का औसत तापमान 8 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच है. फिलहाल यहां के तापमान में कोई बड़ा परिवर्तन नहीं होगा. दिसंबर माह के पहले सप्ताह से यहां के तापमान में तेजी से गिरावट देखने को मिल सकता है. जिससे साथ कड़ाके की सर्दी का असर दिखने लगेगा.
     

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    रायगढ़ के रामभांठा में 75 लाख रुपये की लागत से बनेगा नया हाई स्कूल भवन, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया भूमिपूजन…..

    October 15, 2026

    शिवरीनारायण को विकास की बड़ी सौगात : महानदी पर 63 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से बनेगा नया पुल….

    October 15, 2026

    माता शबरी की पावन नगरी शिवरीनारायण में चित्रोत्पला गंगा महाआरती में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    October 15, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिवरीनारायण में भगवान नर-नारायण के किए दर्शन, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना…..

    October 15, 2026

    कुपोषण और एनीमिया से मुक्ति के लिए छत्तीसगढ़ में शुरू होगा हर-घर मुनगा, घर-घर मुनगा अभियान: मुख्य सचिव विकासशील….

    October 15, 2026

    स्वास्थ्य सुविधाओं की गुणवत्ता और सहज उपलब्धता सुनिश्चित करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    October 15, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    रायगढ़ के रामभांठा में 75 लाख रुपये की लागत से बनेगा नया हाई स्कूल भवन, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया भूमिपूजन…..

    October 15, 2026

    शिवरीनारायण को विकास की बड़ी सौगात : महानदी पर 63 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से बनेगा नया पुल….

    October 15, 2026

    माता शबरी की पावन नगरी शिवरीनारायण में चित्रोत्पला गंगा महाआरती में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    October 15, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिवरीनारायण में भगवान नर-नारायण के किए दर्शन, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना…..

    October 15, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.