Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»पूर्णिया में सनकी पति ने पहली पत्नी की हत्या के बाद दूसरी पत्नी को रास्ते से हटाया
    राज्य

    पूर्णिया में सनकी पति ने पहली पत्नी की हत्या के बाद दूसरी पत्नी को रास्ते से हटाया

    News DeskBy News DeskNovember 30, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    पूर्णिया में सनकी पति ने पहली पत्नी की हत्या के बाद दूसरी पत्नी को रास्ते से हटाया
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    पूर्णिया: बिहार के पूर्णिया से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां नहर किनारे झाड़ियों में एक महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गई. महिला की हत्या का आरोप उसी के पति पर लगा है. घटना के बाद से वह फरार है. आरोपी परदेश में काम करता है. वापस घर आने पर उसने पत्नी की हत्या कर दी. हैरानी की बात यह है कि आरोपी ने तीन शादियां की. मृतिका उसकी दूसरी पत्नी है. पहली पत्नी की भी वह हत्या कर चुका है. उसके जुर्म में उसने जेल में सजा काटी. तीसरी पत्नी मायके चली गई है. पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है. मृतक महिला के भाई ने आरोपी पर मुकदमा दर्ज कराया है. घटना जिले के जलालगढ़ थानाक्षेत्र के एकम्बा वार्ड संख्या 6 स्थित पिपरपांती गांव की है. घटना के खुलासे के लिए पूर्णिया से एफएसएल टीम को भी बुलाया गया. मौके से सबूत इकट्ठा किये गए. इस संबंध में मृतका के भाई खुशरूद्दीन ने पति के ऊपर थाना में मामला दर्ज कराया है.

    मोजफ्फर को फरार घोषित किया
    पुलिस के मुताबिक, किनहर टोल स्थित नहर पर कुछ चरवाहा अपनी मवेशी चरा रहे थे, तभी झाड़ी में एक महिला का शव दिखाई दिया. शव मिलने की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण नहर के पास जुट गए. जिसके बाद ग्रामीणों ने मृतिका की पहचान नहर टोल निवासी मृतका फुगिया खातून पति मोजफ्फर के रूप में की. जब ग्रामीण घटना की खबर परिजन को देने गए तो घर बंद मिला और उसका पति मोजफ्फर फरार बताया जा रहा है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई.

    गला दबाकर की हत्या
    घटना को लेकर मृतका के भाई ने बताया कि उसका बहनोई मोजफ्फर गुरुवार को ही परदेश से आया. उसने प्लान के मुताबिक पहले अपनी बड़ी बेटी नफिया को किसी रिश्तेदार के घर भेज दिया. फिर रात में उसकी बहन फुगिया खातून की गला दबाकर हत्या कर दी गई. उसके शव को घर से करीब 100 फीट की दूरी पर नहर पर फेंक दिया. जलालगढ़ थानाध्यक्ष ने बताया कि 35 वर्षीय महिला की हत्या प्रथम दृष्टया मुंह दबाकर दम घोटने के कारण हुई मालूम पड़ती है.

    तीन शादी, 2 पत्नियों की हत्या
    घटना के सबंध में बताया जा रहा कि आरोपी मोजफ्फर अब तक तीन शादी कर चुका हैं. उसने 10 साल पूर्व पहली पत्नी की हत्या की थी, जिसके आरोप में वह कई महीने जेल में रहा. जेल से निकलने के बाद मृतका फुगिया खातून से दूसरी शादी की थी. जिससे 3 बच्चें भी हैं. दूसरी पत्नी रहते हुए फिर तीसरी शादी 3 साल पहले शबीना खातून से कर ली. शादी के बाद दोनों पत्नियां आपस में झगड़ा करती थी. आरोपी मोजफ्फर पैसा कमाने के लिए परदेश चला गया था. आरोप है कि वह अपनी तीसरी बीबी को खर्चा भेजता था, वहीं दूसरी पत्नी को खर्च नहीं देता था. गुरुवार को आरोपी मोजफ्फर कमाकर परदेश से आया मगर इससे पहले दोनों बीबी के झगड़े में तीसरी बीबी अपने मायके चली गई. अपनी तीसरी बीबी को न देख पति ने आपा खो दिया और गला दबाकर दूसरी बीबी की जान ले ली.

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    रायगढ़ के रामभांठा में 75 लाख रुपये की लागत से बनेगा नया हाई स्कूल भवन, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया भूमिपूजन…..

    October 15, 2026

    शिवरीनारायण को विकास की बड़ी सौगात : महानदी पर 63 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से बनेगा नया पुल….

    October 15, 2026

    माता शबरी की पावन नगरी शिवरीनारायण में चित्रोत्पला गंगा महाआरती में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    October 15, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिवरीनारायण में भगवान नर-नारायण के किए दर्शन, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना…..

    October 15, 2026

    कुपोषण और एनीमिया से मुक्ति के लिए छत्तीसगढ़ में शुरू होगा हर-घर मुनगा, घर-घर मुनगा अभियान: मुख्य सचिव विकासशील….

    October 15, 2026

    स्वास्थ्य सुविधाओं की गुणवत्ता और सहज उपलब्धता सुनिश्चित करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    October 15, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    रायगढ़ के रामभांठा में 75 लाख रुपये की लागत से बनेगा नया हाई स्कूल भवन, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया भूमिपूजन…..

    October 15, 2026

    शिवरीनारायण को विकास की बड़ी सौगात : महानदी पर 63 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से बनेगा नया पुल….

    October 15, 2026

    माता शबरी की पावन नगरी शिवरीनारायण में चित्रोत्पला गंगा महाआरती में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    October 15, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिवरीनारायण में भगवान नर-नारायण के किए दर्शन, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना…..

    October 15, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.