Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»धर्म»मार्गशीर्ष दर्श अमावस्या कल, शनि पूजा से ढैय्या-साढ़ेसाती में होगा लाभ, देखें मुहूर्त, राहुकाल, दिशाशूल
    धर्म

    मार्गशीर्ष दर्श अमावस्या कल, शनि पूजा से ढैय्या-साढ़ेसाती में होगा लाभ, देखें मुहूर्त, राहुकाल, दिशाशूल

    News DeskBy News DeskNovember 30, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मार्गशीर्ष दर्श अमावस्या कल, शनि पूजा से ढैय्या-साढ़ेसाती में होगा लाभ, देखें मुहूर्त, राहुकाल, दिशाशूल
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मार्गशीर्ष की दर्श अमावस्या शनिवार को है. इस दिन मार्गशीर्ष कृष्ण चतुर्दशी तिथि, विशाखा नक्षत्र, अतिगण्ड योग, शकुनि करण, पूर्व का दिशाशूल और वृश्चिक राशि में चंद्रमा है. सुबह 10:29 बजे से अमावस्या तिथि प्रारंभ होगी. ऐसे में मार्गशीर्ष या अगहन की दर्श अमावस्या 30 नवंबर को है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, दर्श अमावस्या के दिन पितर पितृ लोक से धरती पर आते हैं. इस वजह से उनके लिए तर्पण, दान, श्राद्ध, पिंडदान आदि करते हैं. इससे खुश होकर पितर आशीर्वाद देते हैं, जिससे घर में सुख समृद्धि बढ़ती है. परिवार के लोग उन्नति करते हैं.

    दर्श अमावस्या के दिन शनिवार व्रत भी है. जो लोग उपवास रखते हैं या जिन पर साढ़ेसाती या ढैय्या का प्रभाव है, वे लोग शनि महाराज की पूजा करें. शनि देव के समक्ष बैठकर शनि चालीसा, शनि स्तोत्र आदि का पाठ करें. शनि पूजा के लिए काले तिल, सरसों के तेल, काले या नीले रंग के वस्त्र, नीले फूल, शमी के फूल आदि का उपयोग करें. पूजा के दौरान शनिवार व्रत कथा सुनें. फिर शमी के पेड़ की पूजा करें. शाम को शमी के पेड़ के नीचे तिल या सरसों के तेल का दीपक जलाएं. ऐसा करने से शनि महाराज आप पर प्रसन्न होंगे. साढ़ेसाती, ढैय्या या शनि दोष के दुष्प्रभाव दूर होंगे.

    शनिवार को काला कंबल, काले रंग का छाता, जूते, चप्पल, लोहे या स्टील के बर्तन, सरसों का तेल, काला तिल, काली उड़द आदि का दान करना चाहिए. गरीबों और असहाय लोगों की मदद करें. इससे शनि देव खुश होते हैं. आज के पंचांग से जानते हैं शुभ मुहूर्त, राहुकाल, दिशाशूल, सूर्योदय, चंद्रोदय आदि.

    आज का पंचांग, 30 नवंबर 2024
    आज की तिथि- चतुर्दशी – 10:29 ए एम तक, उसके बाद अमावस्या
    आज का नक्षत्र- विशाखा – 12:35 पी एम तक, फिर अनुराधा
    आज का करण- शकुनि – 10:29 ए एम तक, चतुष्पाद – 11:14 पी एम तक, फिर नाग
    आज का योग- अतिगण्ड – 04:45 पी एम तक, उसके बाद सुकर्मा
    आज का पक्ष- कृष्ण
    आज का दिन- शनिवार
    चंद्र राशि- वृश्चिक

    सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
    सूर्योदय- 06:56 ए एम
    सूर्यास्त- 05:24 पी एम
    चन्द्रोदय- चन्द्रोदय नहीं
    चन्द्रास्त- 04:31 पी एम

    दर्श अमावस्या के शुभ मुहूर्त
    ब्रह्म मुहूर्त: 05:08 ए एम से 06:02 ए एम
    अभिजीत मुहूर्त: 11:49 ए एम से 12:31 पी एम
    विजय मुहूर्त: 01:54 पी एम से 02:36 पी एम
    गोधूलि मुहूर्त: 05:21 पी एम से 05:48 पी एम
    अमृत काल: 03:12 ए एम, दिसम्बर 01 से 04:56 ए एम, दिसम्बर 01

    दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त
    शुभ-उत्तम: 08:14 ए एम से 09:33 ए एम
    चर-सामान्य: 12:10 पी एम से 01:28 पी एम
    लाभ-उन्नति: 01:28 पी एम से 02:47 पी एम
    अमृत-सर्वोत्तम: 02:47 पी एम से 04:05 पी एम

    रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त
    लाभ-उन्नति: 05:24 पी एम से 07:05 पी एम
    शुभ-उत्तम: 08:47 पी एम से 10:29 पी एम
    अमृत-सर्वोत्तम: 10:29 पी एम से 12:10 ए एम, दिसम्बर 01
    चर-सामान्य: 12:10 ए एम से 01:52 ए एम, दिसम्बर 01
    लाभ-उन्नति: 05:15 ए एम से 06:57 ए एम, दिसम्बर 01

    अशुभ समय
    राहुकाल- 09:33 ए एम से 10:51 ए एम
    गुलिक काल- 06:56 ए एम से 08:14 ए एम
    यमगण्ड- 01:28 पी एम से 02:47 पी एम
    दुर्मुहूर्त- 06:56 ए एम से 07:38 ए एम, 07:38 ए एम से 08:20 ए एम
    विंछुड़ो- पूरे दिन
    दिशाशूल- पूर्व

    रुद्राभिषेक के लिए शिववास
    श्मशान में – 10:29 ए एम तक, उसके बाद गौरी के साथ.

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    आज का राशिफल 2 जुलाई 2025

    July 2, 2025

    आज का राशिफल 1 जुलाई 2025

    July 1, 2025

    आज का राशिफल 28 जून 2025

    June 28, 2025

    आज का राशिफल 25 जून 2025

    June 25, 2025

    आज का राशिफल 24 जून 2025

    June 24, 2025

    आज का राशिफल 23 जून 2025

    June 23, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिला मालिकाना हक : बालोद में अधिकार अभिलेख वितरण तेज…..

    April 13, 2026

    विकसित भारत 2047 के स्वप्न को साकार करने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका-केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया….

    April 13, 2026

    डीएमएफ से होगा कोरबा जिला का अतिरिक्त विकास : मंत्री लखनलाल देवांगन…..

    April 13, 2026

    Uttarakhand News- PM मोदी का 28वां उत्तराखंड दौरा: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे समेत देश के पहले वेरिएबल स्पीड पंप स्टोरेज प्लांट का करेंगे लोकार्पण….

    April 13, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.