Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»मप्र में नए साल में, नई कांग्रेस
    मध्यप्रदेश

    मप्र में नए साल में, नई कांग्रेस

    News DeskBy News DeskNovember 29, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मप्र में नए साल में, नई कांग्रेस
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल । प्रदेश में विधानसभा उपचुनाव के बाद से कांग्रेस में जबर्दस्त उत्साह है। अब पार्टी अगले विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव के लिए जुटने जा रही है। इससे पहले कांग्रेस में पंचायत से लेकर प्रदेश भर में बड़ा बदलाव होना है। अगले एक महीने के भीतर कांग्रेस संगठन में व्यापक परिवर्तन देखने को मिलेगा। तेजतर्रार एवं कांग्रेस के लिए समर्पित नेताओं को ही संगठन में जगह मिलेगा। यानी नए साल 2025 में कांगे्रस पूरी तरह से नए रूपरंग में दिखाई देगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कांग्रेेस में पीढ़ी परिवर्तन में बात कही है।पटवारी ने प्रदेश कांग्रेस में बदलाव को लेकर साफ कहा कि पूरा संगठन पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में ही संगठित होगा। कांग्रेस के लिए समर्पित नेताओं को जगह मिलेगी। ब्लॉक एवं जिलों कमेटियों के लिए पर्यक्षक भेज दिए गए हैं। पटवारी ने कहा कि उन्हें न तो मुख्यमंत्री बनना है और न ही मंत्री, लेकिन अगली सरकार कांग्रेस की बने। इसको ध्यान में रखकर ही मप्र में कांग्रेस काम करेगी। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी के निर्देश पर ज्यादातर ब्लॉक एवं जिलाध्यक्ष 35 से 45 साल की आयु के ही होंगे। नए लोगों के आने से वरिष्ठ नेताओं की पूछपरख कम नहीं होगी। वरिष्ठ नेताओं को पूरा सम्मान दिया जाएगा।

    इतिहास में पहली बार पंचायत कांग्रेस
    पटवारी ने कहा कि पार्टी के इतिहास में पहली बार मप्र में ग्राम पंचायत कांग्रेस कमेटी बनने जा रही है। शहरी क्षेत्र में मोहल्ला समितियां बनेंगी। नए साल में इसकी शुरूआत हो जाएगी। अब गांवों में भी कांग्रेस का कैडर खड़ा होगा। हाईकमान के पास पंचायत एवं मोहल्ला समितियों के पदाधिकारियों का डाटा रहेगा।

    प्रदेश मुख्यालय में खुलेगा चुनाव विंग
    कांग्रेस में अभी तक चुनाव को लेकर कोई विशेष विंग नहीं है। अब नई विंग बनेगी। जिसमें पदाधिकारी एवं कर्मचारी तैनात रहेंगे। जो अगले चुनावों के लिए क्षेत्रवार मतदाता सूचियों से लेकर, परिसीमन आदि की निगरानी का काम करेगी।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    पेड़ों की सुरक्षा और संवर्धन पर समुचित ध्यान देने की आवश्यकता – राज्यपाल रमेन डेका……

    June 10, 2026

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने की विशेष प्रार्थना…..

    June 10, 2026

    विशेष पिछड़ी जनजातियों के बच्चों की शिक्षा को प्राथमिकता दें- राज्यपाल रमेन डेका…

    June 10, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह को वैवाहिक वर्षगांठ पर दी बधाई….

    June 10, 2026

    NEET अभ्यर्थियों के हित में बड़ा फैसला, सरकार देगी परीक्षा के लिए निशुल्क यात्रा सुविधा

    June 10, 2026

    Uttarakhand News: विश्व योगासन चैंपियनशिप 2026 में भारत का परचम, 102 स्वर्ण समेत 114 पदक जीतकर रचा इतिहास; CM धामी ने दी बधाई…..

    June 9, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    पेड़ों की सुरक्षा और संवर्धन पर समुचित ध्यान देने की आवश्यकता – राज्यपाल रमेन डेका……

    June 10, 2026

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने की विशेष प्रार्थना…..

    June 10, 2026

    विशेष पिछड़ी जनजातियों के बच्चों की शिक्षा को प्राथमिकता दें- राज्यपाल रमेन डेका…

    June 10, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह को वैवाहिक वर्षगांठ पर दी बधाई….

    June 10, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.