Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»हृदय रोग पीड़ित जैन को पीएमश्री एयर एम्बुलेंस से लिफ्ट कर भेजा हैदराबाद
    मध्यप्रदेश

    हृदय रोग पीड़ित जैन को पीएमश्री एयर एम्बुलेंस से लिफ्ट कर भेजा हैदराबाद

    News DeskBy News DeskNovember 29, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    हृदय रोग पीड़ित जैन को पीएमश्री एयर एम्बुलेंस से लिफ्ट कर भेजा हैदराबाद
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल : पीएम एयर एम्बुलेंस सेवा आपात स्थितियों में नागरिकों को समय से उपयुक्त चिकित्सकीय सेवा मुहैया कराने में वरदान साबित हो रही है। इससे बहुमूल्य जीवन को बचाया जा रहा है। नरसिंहपुर जिले के करेली निवासी हृदय रोग से पीड़ित विमल कुमार जैन (उम्र-70 वर्ष) को पीएमएयर एम्बुलेंस सेवा से बेहतर उपचार के लिये एयर लिफ्ट कर हैदराबाद भेजा गया।

    जिला चिकित्सालय नरसिंहपुर द्वारा ह्रदय रोगी जैन की स्थिति को देखते हुए कीम्स अस्पताल, हैदराबाद रेफर किया गया। जिला चिकित्सालय नरसिंहपुर से 108 एम्बुलेंस से जैन को जबलपुर एयरपोर्ट तक पहुंचाया गया। जबलपुर से उन्हें पीएमएयर एम्बुलेंस सेवा से कीम्स अस्पताल, हैदराबाद के लिए भेजा गया। यह सेवा आयुष्मान भारत योजना के हितग्राही जैन को नि:शुल्क प्रदान की गई।

    पीएम एयर एम्बुलेंस सेवा से प्रदेश में कहीं भी चिकित्सा आपात स्थिति उत्पन्न होने या चिन्हित विशेष प्रकार की चिकित्सा सुविधा या चिकित्सा विशेषज्ञों की आवश्यकता निर्मित होने पर कठिन भौगोलिक परिस्थिति में प्रदेश के दूरस्थ अंचलों तक पहुंचकर उन्नत आपातकालीन चिकित्सा द्वारा मरीजों को स्थिर कर उच्च चिकित्सा केन्द्रों तक एयर लिफ्ट किये जाने की सेवा प्रदाय की जाती है। पीएमएयर एम्बुलेंस सेवा के अंतर्गत हेली एम्बुलेंस एवं फिक्सड विंग कनवरटेंट फलाईंग एम्बुलेंस संचालित हो रही हैं। पीएम एयर एम्बुलेंस में उच्च स्तरीय प्रशिक्षित चिकित्सकीय एवं पैरामेडिकल स्टॉफ की टीम हमेशा तैनात रहती है।

    पीएमएयर एम्बुलेंस सेवा सड़क एवं औद्योगिक दुर्घटना अथवा प्राकृतिक आपदा में पीड़ित को राज्य में एवं बाहर शासकीय अथवा निजी चिकित्सालय में निशुल्क परिवहन किया जाता है। आयुष्मान कार्डधारी के उपचार के लिये राज्य में एवं राज्य के बाहर सभी शासकीय एवं आयुष्मान सम्बद्ध अस्पतालों में उपचार हेतु निशुल्क परिवहन की व्यवस्था है। अन्य हितग्राही जो कि आयुष्मान कार्डधारी नहीं हैं, उनके उपचार के लिए राज्य के अंदर स्थित शासकीय अस्पतालों में निःशुल्क परिवहन जबकि राज्य के बाहर के किसी भी अस्पताल में अनुबंधित दर पर सशुल्क परिवहन सेवा उपलब्ध है।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    मसूरी में मौसम ने बदली करवट, बारिश और कोहरे से तापमान में गिरावट

    September 29, 2026

    लिफ्ट लेकर और बोल्डर पार कर आपदा प्रभावित गांव पहुंचे धन सिंह रावत।

    September 28, 2026

    दो दिन बाद फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा, मौसम सुधरने पर हटाई रोक

    September 28, 2026

    दो दिन बाद फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा, मौसम सुधरने पर हटाई रोक

    September 28, 2026

    मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, रायपुर से रवाना हुए श्रद्धालु, शिर्डी, शनि शिंगणापुर और त्र्यंबकेश्वर के करेंगे दर्शन…..

    September 28, 2026

    सेवा संकल्प अभियान : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने तैयारियों की समीक्षा की….

    September 28, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मसूरी में मौसम ने बदली करवट, बारिश और कोहरे से तापमान में गिरावट

    September 29, 2026

    लिफ्ट लेकर और बोल्डर पार कर आपदा प्रभावित गांव पहुंचे धन सिंह रावत।

    September 28, 2026

    दो दिन बाद फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा, मौसम सुधरने पर हटाई रोक

    September 28, 2026

    दो दिन बाद फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा, मौसम सुधरने पर हटाई रोक

    September 28, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.