Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»77वें आलमी तब्लीगी इज्तिमा का आगाज़ 
    मध्यप्रदेश

    77वें आलमी तब्लीगी इज्तिमा का आगाज़ 

    News DeskBy News DeskNovember 29, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    77वें आलमी तब्लीगी इज्तिमा का आगाज़ 
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल। राजधानी भोपाल के इटखेड़ी में चार दिवसीय 77वें आलमी तब्लीगी इज्तिमा का फजर की नमाज़ के साथ आगाज़ हो गया। इज्तिमा स्थल पर पहले दिन मुफ्ती अब्दुल अजीज़ इंदौरी ने अपनी तक़रीर में मौजूद लोगों को भलाई के रास्ते पर चलने की सीख दी। उन्होंने ईमान और यकीन पर जोर देते हुए कहा कि दावत का काम नबियों वाला काम है जिसको आल्लाह के हुकुम से नबियों ने किया और फिर मोहम्म्मद साहब ने आगे बढ़ाया।तब्लीग सहाबा इकराम ने की और जब दावत का काम मजबूत हो गया तो सहाबा ने इस काम के जरिए मुल्कों पर हुकूमत कर अमन शांति कायम की। मुफ्ती अब्दुल अजीज़ ने कलमे की दावत पर जोर देते हुए कहा कि दोनों जहां में कामयाबी की बुनियाद कलमा और दीन की दावत है। इससे पहले रात को ईशा की नमाज़ के बाद इस्तकबालिया तकरीर में भोपाल के आलिम ए दीन मौलाना अब्दुल मलिक ने दुनिया भर से आए हुए मेहमानों का इस्तकबाल करते हुए कहा कि यहां पर सभी लोग दावत की मेहनत के लिए अपने ईमान 
    और यकीन को बनाने के लिए अपना घर अपना शहर और अपना देश छोड़कर शहर से बाहर आसमान के नीचे आए हुए हैं, इसका मकसद सिर्फ अपने ईमान और यकीन को बनाना है और अल्लाह और उसके रसूल के बताए हुए तरीके के मुताबिक अमल करना है। इस इज्तिमा का मकसद सिर्फ यह है कि मुसलमान शत प्रतिशत नमाजी हो जाए और उनका हर अमल मोहम्मद साहब की सुन्नतों के मुताबिक हो। जब ईमान और यकीन बन जाएगा तो मुश्किल से मुश्किल काम आसान हो जाएगा आज हालात इस तरह है कि इंसान को मुश्किल से मुश्किल काम आसान है मगर नमाज जैसा अमल जो खुदा से रूबरू होने का अमल है और फर्ज है वह पढ़ना मुश्किल है।

    22 देश के मुस्लिमों ने शिरकत की 

    इज्तिमा में 22 देश के मुस्लिम धर्मावलंबियों ने शिरकत की है। भोपाल पहुंची जमातों में म्यांमार, मोरक्को, कजाकिस्तान, सऊदी अरब, बांग्लादेश, जर्मनी, मलेशिया, उज्बेकिस्तान, सूडान, एजीपट, फांस, ट्यूनीशिया, केन्या, इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया, सिंगापुर, याईलैंड, यूएस ए, सनी जेल, यूके, इराक के लोग शामिल हैं। इसके अलावा देश भर के विभिन्न राज्यों से सैकड़ो जमात पहुंच चुकी हैं।इज्तिमा कमेटी के मीडिया प्रभारी डॉक्टर उमर हफीज़ के अनुसार इज्तिमा में शिरकत करने मरकज़ के उलेमा भोपाल पहुंच चुके हैं और अब हर नमाज के बाद उलेमा ए किराम की तकरीर होगी और दो दिसंबर को सामूहिक दुआ का आयोजन होगा, जिसमें लाखों लोग शामिल होंगे।

     

    प्रशासन, पुलिस और नगर निगम के व्यापक इंतजाम

    कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देश अनुसार एसडीम विनोद सोनकिवा जिले के 22 विभागों के अधिकारियों के साथ मौजूद हैं और पुलिस प्रशासन की ओर से लगभग डेढ़ हजार का अतिरिक्त बल लगाया गया है जो सुरक्षा और पार्किंग व्यवस्था की कमान संभाले हुए है। इसके अलावा नगर निगम, पीएचई, बिजली विभाग के कर्मचारी और अधिकारी भी बारी-बारी से 24 घंटे कार्यक्रम स्थल पर ड्यूटी दे रहे हैं। 

    इज्तिमा स्थल पर नमाज का समय

    फजर  सुबह 6:15 बजे

    जोहर  दोपहर 1.30 बजे 

    असर  4:15 बजे 

    मगरिब  5:40 बजे 

    ईशा की नमाज बाद बयान होंगे।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विभागों में चयनित 276 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, कहा- जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें…..

    June 1, 2026

    Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विभागों में चयनित 276 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, कहा- जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें…..

    June 1, 2026

    उद्योग मंत्री व महापौर ने किया पार्षद कक्ष का लोकार्पण, पार्षदों को बैठने व साकेत के कार्यालयीन कार्य निपटाने में नहीं होगी परेशानी…

    June 1, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आम पेड़ के नीचे लगाई चौपाल, ग्रामीणों से योजनाओं का लिया फीडबैक, देवगुड़ी निर्माण के लिए 5 लाख देने की घोषणा….

    June 1, 2026

    सुशासन तिहार में सामुदायिक पुलिसिंग को मिली नई मजबूती, मुख्यमंत्री ने हेलमेट पहनकर दिया सड़क सुरक्षा का संदेश, ‘उन्नयन’ पुस्तिका का किया विमोचन….

    June 1, 2026

    Chamoli: नीती एक्सट्रीम अल्ट्रा रन; सीएम धामी की घोषणा, रिमखिम और बाड़ाहोती में बनाएंगे सीमा दर्शन केंद्र

    June 1, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विभागों में चयनित 276 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, कहा- जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें…..

    June 1, 2026

    Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विभागों में चयनित 276 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, कहा- जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें…..

    June 1, 2026

    उद्योग मंत्री व महापौर ने किया पार्षद कक्ष का लोकार्पण, पार्षदों को बैठने व साकेत के कार्यालयीन कार्य निपटाने में नहीं होगी परेशानी…

    June 1, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आम पेड़ के नीचे लगाई चौपाल, ग्रामीणों से योजनाओं का लिया फीडबैक, देवगुड़ी निर्माण के लिए 5 लाख देने की घोषणा….

    June 1, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.