Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»समन्वय से बनेगा जिला और मंडल अध्यक्ष
    मध्यप्रदेश

    समन्वय से बनेगा जिला और मंडल अध्यक्ष

    News DeskBy News DeskNovember 29, 2024No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    समन्वय से बनेगा जिला और मंडल अध्यक्ष
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल । संगठन चुनाव में जुटी भाजपा समन्वय से जिला और मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति करेगी। पार्टी ने इसके लिए सांसदों और विधायकों से भी जिला और मंडल अध्यक्ष के दावेदारों का नाम मांगा है। नाम आने के बाद नामों पर चर्चा की जाएगी और समन्वय से जिला और मंडल अध्यक्षों को नियुक्त किया जाएगा। पार्टी नेताओं का कहना है कि  जिलाध्यक्ष और मंडल अध्यक्ष सभी कुछ नियम से ही बनेंगे। लेकिन ऐसा भी नहीं होगा कि सांसद-विधायक की मर्जी के खिलाफ या उनके किसी विरोधी को पद दे दिया जाए। कोशिश ऐसी होनी चाहिए कि जिसे पद दिया जा रहा है वह न तो पूरी तरह एंटी हो। न ही ऐसा हो कि सांसद और विधायक के कहने पर ही पद दे दिया जाए। ऐसा प्रयास किया जाए कि जो नाम उभरकर आए, उस पर सहमति बन सके।
    गौरतलब है कि भाजपा ने सक्रिय, सशक्त और समर्पित कार्यकर्ताओं को मंडल और जिलाध्यक्ष बनाने का फैसला लिया है। इसके तहत निर्णय लिया गया है कि सांसद-विधायकों द्वारा थोपे गए नेता को मंडल और जिलाध्यक्ष नहीं बनाया जाएगा। हालांकि भाजपा के आला नेताओं ने भले ही सांसद-विधायकों की पंसद के कार्यकर्ताओं को मंडल और जिलाध्यक्ष पद न देने की बात कही है पर इन पदों के लिए उनकी राय लेने का काम शुरू हो गया है। इसे लेकर पार्टी संभागवार बैठकें कर रही है। इसकी शुरुआत भोपाल से हुई। प्रदेश भाजपा कार्यालय में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने भोपाल संभाग के विधायकों से चर्चा कर मंडल और जिला अध्यक्ष के चुनाव में समन्वय बनाने की बात कही। इसके बाद जामवाल प्रदेश के सभी संभागों का दौरा करके वहां बैठक लेंगे। जामवाल ने बैठक में सभी विधायकों से अपने-अपने नाम चुनाव अधिकारी को देने के साथ ही इन नामों पर समन्वय बनाने की बात कही। अगर समन्वय नहीं बनाता है तो पार्टी सामंजस्य बनाने का प्रयास करेगी। हालांकि पार्टी ने इन पदों को सासंदों, विधायकों के परिजनों को न देने की बात कही है। आज इंदौर संभाग की बैठक होगी।

    डॉ. सरोज पांडे को बनाया गया पर्यवेक्षक
    संगठन चुनावों के लिए पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. सरोज पांडे को पर्यवेक्षक बनाया गया है। डॉ. पांडे दिसम्बर माह में सभी संभागों का दौरा करके बैठक लेंगी। इस दौरान डॉ. पांडे सभी सांसदों विधायकों और संगठन पदाधिकारियों से वन-टू-वन चर्चा करेंगी। इसके बाद ही इन पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। संगठन द्वारा मंडल एवं जिला अध्यक्ष के नामों को लेकर जो नियम बनाए है जिसमें उम्र का काईटेरिया तय किया है उस हिसाब से कई लोग बाहर हो सकते है। वही पुराने मंडल एवं जिला अध्यक्षों की फिर मौका मिल सकता है। इसके लिए उन मंडल एवं जिला अध्यक्षों के क्षेत्र में किए गए पार्टी संगठन के कामों और विधानसभा, लोकसभा चुनाव में उनके योगदान का आंकलन किया जाएगा। क्षेत्र के विधायक एवं सांसद पुराने मंडल और जिला अध्यक्ष के नाम को लेकर सहमति जताते है तो फिर उन्हें मौका मिल सकता है। पार्टी के संविधान में इस बात की व्यवस्था है कि एक व्यक्ति लगातार दो बार पद पर रह सकता है।

    विधायकों की पंसद को ज्यादा तरजीह
    भाजपा भले ही विधायकों की पसंद के कार्यकर्ता को मंडल अध्यक्ष का पद न देने की बात करें पर संगठन चुनाव शुरू होते ही विधायक अपनी पसंद के कार्यकर्ताओं को मंडल अध्यक्ष बनाने को लेकर सक्रिय हो गए है। हर विधानसभा क्षेत्र में कम से कम आठ से दस मंडल आते हैं। इन मंडल अध्यक्षों की विधानसभा चुनाव में बड़ी भूमिका रहती है, लिहाजा विधायक अपनी पसंद के कार्यकर्ता को ही मंडल अध्यक्ष का पद देने के लिए पूरा जोर लगा दते है। पार्टी भी विधानसभा चुनाव हर हाल में जीतना चाहती है, यही वजह है कि वह भी विधायकों की पंसद को ज्यादा तरजीह देती है। पिछली बार हुए संगठन के चुनाव में भी सांसद- विधायक की पसंद के कार्यकर्ता ही मंडल अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए थे। इस बार भी संगठन ने विधायकों से नाम मांगे है। माना जा रहा है कि विधायकों द्वारा दिए गए अधिकांश नामों पर ही समन्वय बनाने का प्रयास किया जाएगा। इस मामले में सांसद की भी राय ली जाएगी।

    दोनों पदों के लिए आयु सीमा बढ़ाई
    गौरतलब है कि संगठन चुनाव से ठीक पहले भाजपा ने दोनों पदों के लिए आयु सीमा 10-10 साल बढ़ा दी। अभी तक मंडल अध्यक्ष के लिए उम्र सीमा 35 और जिलाध्यक्ष के लिए 50 थी। पार्टी नेताओं का कहना है कि उम्र का यह पैमाना कोई संविधान नहीं हैं, लेकिन ऐसा माना जाता है, कि 35 साल तक कार्यकर्ता युवा मोर्चा में काम करता है, इसके बाद वो मंडल में आए। मंडल अध्यक्ष चाहे तो पदाधिकारी किसी भी उम्र का बना सकता है। यही बात जिलाध्यक्ष में लागू हो जाएगी। मंडल में 45 तक काम करने वाला कार्यकर्ता जिले में आ जाएगा। उधर, विधायकों से कहा गया है कि विधायक किसी भी व्यक्ति को पद देने का पहले से वादा ना करें। ऐसा करने से मनमुटाव होता है। क्षमतावान, विचारवान लोगों को संगठन में लेकर आइए।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    मसूरी में मौसम ने बदली करवट, बारिश और कोहरे से तापमान में गिरावट

    September 29, 2026

    लिफ्ट लेकर और बोल्डर पार कर आपदा प्रभावित गांव पहुंचे धन सिंह रावत।

    September 28, 2026

    दो दिन बाद फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा, मौसम सुधरने पर हटाई रोक

    September 28, 2026

    दो दिन बाद फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा, मौसम सुधरने पर हटाई रोक

    September 28, 2026

    मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, रायपुर से रवाना हुए श्रद्धालु, शिर्डी, शनि शिंगणापुर और त्र्यंबकेश्वर के करेंगे दर्शन…..

    September 28, 2026

    सेवा संकल्प अभियान : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने तैयारियों की समीक्षा की….

    September 28, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मसूरी में मौसम ने बदली करवट, बारिश और कोहरे से तापमान में गिरावट

    September 29, 2026

    लिफ्ट लेकर और बोल्डर पार कर आपदा प्रभावित गांव पहुंचे धन सिंह रावत।

    September 28, 2026

    दो दिन बाद फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा, मौसम सुधरने पर हटाई रोक

    September 28, 2026

    दो दिन बाद फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा, मौसम सुधरने पर हटाई रोक

    September 28, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.