Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»खेल»Syed Mushtaq Ali Trophy: सभी 11 खिलाड़ियों ने की गेंदबाजी, विकेटकीपर भी बना रिकॉर्ड का हिस्सा
    खेल

    Syed Mushtaq Ali Trophy: सभी 11 खिलाड़ियों ने की गेंदबाजी, विकेटकीपर भी बना रिकॉर्ड का हिस्सा

    News DeskBy News DeskNovember 29, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Syed Mushtaq Ali Trophy: सभी 11 खिलाड़ियों ने की गेंदबाजी, विकेटकीपर भी बना रिकॉर्ड का हिस्सा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    टी20 क्रिकेट में अकसर आपने बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनते और टूटते देखे होंगे लेकिन सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में दिल्ली की टीम ने 11 खिलाड़ियों से गेंदबाजी कराकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया. दिल्ली की टीम ने मणिपुर के खिलाफ हुए इस मुकाबले में सभी 11 खिलाड़ियों से गेंदबाजी करा दी. टी20 क्रिकेट इतिहास में पहली बार ऐसा देखने को मिला है. इससे पहले टी20 की एक पारी में सबसे ज्यादा 9 गेंदबाज इस्तेमाल हुए थे लेकिन अब दिल्ली ने कुछ अजूबा ही कर दिखाया है.

    सभी 11 खिलाड़ियों ने की गेंदबाजी

    मणिपुर ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी. शुरुआत खराब रही और ओपनर कांगबम प्रियोजीत सिंह 0 पर निपट गए. इसके बाद दिल्ली के कप्तान आयुष बढोनी ने एक ऐसी रणनीति अपनाई जो सच में हैरान करने वाली थी. उन्होंने अपनी टीम के सभी खिलाड़ियों से गेंदबाजी करा दी. आयुष सिंह, अखिल चौधरी के अलावा हर्ष त्यागी, दिग्वेश राठी, मयंक रावत ने गेंदबाजी की. इसके बाद आयुष बढोनी विकेटकीपिंग छोड़कर खुद गेंदबाजी करने आ गए. इनके अलावा आर्यन राणा, हिम्मत सिंह, प्रियांश आर्या, यश ढुल और अनुज रावत ने भी गेंदबाजी की.

    मणिपुर को 120 पर रोका

    दिल्ली की टीम के सभी 11 खिलाड़ियों ने गेंदबाजी की लेकिन इसके बावजूद मणिपुर की टीम सिर्फ 120 रन ही बना पाई. दिल्ली की ओर से सबसे अच्छी गेंदबाजी दिग्वेश राठी ने की, जिन्होंने 8 रन देकर 2 विकेट लिए. हर्ष त्यागी को भी 2 विकेट मिले.विकेटकीपर और कप्तान आयुष बढोनी को भी एक विकेट हासिल हुआ. एक वक्त पर मणिपुर ने 41 रन पर 6 विकेट गंवा दिए थे लेकिन अंत में रेक्स सिंह ने 23 और अहमद शाह ने 32 रन बनाकर किसी तरह टीम को 120 रनों तक पहुंचा दिया.

    दिल्ली ने जीता मैच

    दिल्ली की टीम ने ये मुकाबला तो जीत लिया लेकिन मणिपुर ने उसकी हालत खराब कर दी. दिल्ली को सिर्फ 9 गेंद पहले जीत मिली और उसके 6 विकेट गिर गए थे. दिल्ली की ओर से सिर्फ यश ढुल ने नाबाद 59 रन बनाए. दिल्ली के बाकी बल्लेबाज संघर्ष करते नजर आए.

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    विराट कोहली के पास सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका, 94 रन दूर

    February 4, 2025

    वरुण चक्रवर्ती को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मिली जगह, T20 सीरीज में किया था शानदार प्रदर्शन

    February 4, 2025

    जसप्रीत बुमराह फिट नहीं, भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज के पहले दो मैचों से बाहर

    February 4, 2025

    भारत-इंग्लैंड पहला वनडे 6 फरवरी को नागपुर में, पिच की कैसी होगी चुनौती?

    February 4, 2025

    RCB के कप्तान के सवाल पर टीम का बड़ा बयान, क्या विराट कोहली वापस करेंगे कमान?

    February 4, 2025

    श्रीलंकाई क्रिकेट स्टार दिमुथ करुणारत्ने ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा, 150वां मैच होगा आखिरी

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खेलों पर आधारित फोटो प्रदर्शनी और कॉफी टेबल बुक ‘हमारे खिलाड़ी’ का किया विमोचन…..

    August 29, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने अखिल भारतीय फिडे रेटेड शतरंज प्रतियोगिता का किया शुभारंभ….

    August 29, 2026

    विभिन्न विकास योजनाओं के लिए मुख्यमंत्री ने दी ₹ 53.72 करोड़ की स्वीकृति 

    August 29, 2026

    सुवाखोली में प्रस्तावित बिजली घर के चयनित भूमि का स्थलीय निरीक्षण करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

    August 29, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.