Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»एटीआर प्रबंधन की नई पहल, वन्य प्राणी विचरण बोर्ड के साथ हाथी प्रभावित क्षेत्र की दी सूचना
    छत्तीसगढ़

    एटीआर प्रबंधन की नई पहल, वन्य प्राणी विचरण बोर्ड के साथ हाथी प्रभावित क्षेत्र की दी सूचना

    News DeskBy News DeskNovember 29, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    एटीआर प्रबंधन की नई पहल, वन्य प्राणी विचरण बोर्ड के साथ हाथी प्रभावित क्षेत्र की दी सूचना
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बिलासपुर

    अचानकमार टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने वन्य प्राणियों की सुरक्षा को लेकर एक नई पहल की है। यह पहल सुरक्षा में मदद कर रही है। इसके साथ ही पर्यटकों के बीच उत्साह का माहौल बन रहा है। इसके लिए प्रबंधक ने टाइगर रिजर्व के भीतर पर्यटन मार्ग से लेकर कई जगहों पर वन्य प्राणी विचरण क्षेत्र का बोर्ड लगाया है। हाथी प्रभावित क्षेत्र की सूचना भी दी जा रही है, ताकि पर्यटकों के अलावा ग्रामीण भी सजग रहे।

    टाइगर रिजर्व के अंदर बड़ी संख्या में बोर्ड लगाए जा रहे
    पर्यटकों की सुविधा और भ्रमण का भरपूर लुत्फ दिलाने के लिए प्रबंधन ने लगातार कुछ न कुछ नया करने का प्रयास कर रहा है। यह प्रयास वन्य प्राणियों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर किया जा रहा है। इसी के तहत ही टाइगर रिजर्व के अंदर बड़ी संख्या में बोर्ड लगाए जा रहे हैं।

    पीले रंग के इस सूचना बोर्ड को बेहद आकर्षक बनाया गया है। उसमें वन्य प्राणियों की तस्वीर है और टाइगर रिजर्व का नया लोगो भी है। ताकि इस बात की जानकारी रहे कि यह अधिकृत बोर्ड है और प्रबंधन की ओर से ही लगाए गए हैं। कुछ बोर्ड में वन्य प्राणी विचरण के साथ हाथी प्रभावित क्षेत्र की सूचना दी गई है। दरअसल एटीआर में हाथियों को मूमेंट है।

    हार्न न बजाने व गति सीमा की जानकारी भी
    नए बोर्ड में पर्यटकों को बताया जा रहा है कि इस क्षेत्र में हार्न न बजाए, इससे वन्य प्राणी प्रभावित हो सकते हैं। इसके अलावा 20 किमी की गति से चलने का निर्देश भी दिया गया, ताकि वाहन से किसी भी वन्य प्राणी को नुकसान न पहुंचे। इससे पहले पीडब्ल्यूडी से निवेदन कर सकरी बोर्ड से लेकर एटीआर तक बोर्ड लगाए गए। जिसके जरिए एटीआर पहुंचने की राह पर्यटकों के लिए आसान हो गई है।

    पर्यटकों एटीआर आ रहा पसंद
    अचानकमार टाइगर रिजर्व पर्यटकों पसंद आ रहा है। यहां पर्यटकों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। पिछले साल नवंबर माह में पर्यटकों की संख्या 650 थी। इस वर्ष नवंबर माह में 825 पर्यटकों की उपस्थिति दर्ज की गई है। इतना ही नहीं राजस्व में 25 फीसद इजाफा भी हुआ है। प्रबंधन इस आंकड़े से खुश है और बेहतर प्रबंधन का प्रयास कर रहा है। बेहतर प्रबंधन के कारण ही पर्यटक को टाइगर रिजर्व का भ्रमण पसंद आ रहा है।

    एटीआर पहुंचे पीसीसीएफ, विस्थापन पर जनप्रतिनिधयों से की चर्चा
    पीसीसीएफ वाइल्ड लाइफ सुधीर अग्रवाल गुरुवार को अचानकमार टाइगर रिजर्व पहुंचे। इस दौरान उन्होंने गांवों के विस्थापन व बाघ, हाथी सहित अन्य वन्यजीवों की सुरक्षा के संबंध में अधिकारियों और कोर एरिया के जनप्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक की।

    बैठक में विस्थापन के संबंध में गांव के जनप्रतिनिधियों से उनकी इच्छा एवं समस्याओं के बारे में जानकारी ली। उनके समाधान के संबंध में व्यापक चर्चा की गई। इसके अतिरिक्त शिवतराई स्थित बैगा रिसार्ट पहुंचे पर्यटक से मुलाक़ात की और इको टूरिज्म के संबंध में प्रबंधन द्वारा किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा भी की। बाघ और हाथी को केंद्र में रखकर प्रत्येक स्तर पर सिक्युरिटी मानिटरिंग के लिए निर्देशित किया।

    गांवों में वन्यजीव मुआवजा प्रकरण में तेज़ी लाकर वन्यजीवो की सुरक्षा में ग्रामीणों की भागीदारी बढ़ाने आवश्यक कदम उठाने के लिए कहा। बैठक वन्य प्राणी सीसीएफ मनोज पांडेय, डिप्टी डायरेक्टर गणेश यू आर उपस्थित रहे।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    धमतरी में ‘STREE’ परियोजना का शुभारंभ: 300 ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा आत्मनिर्भरता का नया रास्ता….

    April 15, 2026

    दशकों के अंधेरे से उजियारे में आया गारपा, नियद नेल्लानार योजना से पहली बार घर-घर पहुँची बिजली, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में कभी घोर नक्सल प्रभावित रहे क्षेत्र में हुआ तेज़ी से विकास…..

    April 15, 2026

    कटे होंठ से टूटी हिम्मत तक… एक ऑपरेशन और बदल गई जिंदगी, सुकमा की बेटी लावण्या को मिली नई मुस्कान, मुख्यमंत्री ने दिया आशीर्वाद…..

    April 15, 2026

    समाज कल्याण की मजबूत ढाल: जशपुर में 82 हजार से अधिक हितग्राहियों तक पहुंच रही योजनाएं…..

    April 15, 2026

    Uttarakhand News: राष्ट्र निर्माण उत्सव में CM धामी का संदेश: युवाओं को बनना होगा फ्यूचर-रेडी, नौकरी नहीं रोजगार सृजन की सोच अपनाएं…..

    April 15, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार 2026 के आयोजन को लेकर कलेक्टरों को लिखी चिट्ठी, राज्य में जन शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए चलेगा विशेष अभियान…..

    April 15, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    धमतरी में ‘STREE’ परियोजना का शुभारंभ: 300 ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा आत्मनिर्भरता का नया रास्ता….

    April 15, 2026

    दशकों के अंधेरे से उजियारे में आया गारपा, नियद नेल्लानार योजना से पहली बार घर-घर पहुँची बिजली, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में कभी घोर नक्सल प्रभावित रहे क्षेत्र में हुआ तेज़ी से विकास…..

    April 15, 2026

    कटे होंठ से टूटी हिम्मत तक… एक ऑपरेशन और बदल गई जिंदगी, सुकमा की बेटी लावण्या को मिली नई मुस्कान, मुख्यमंत्री ने दिया आशीर्वाद…..

    April 15, 2026

    समाज कल्याण की मजबूत ढाल: जशपुर में 82 हजार से अधिक हितग्राहियों तक पहुंच रही योजनाएं…..

    April 15, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.