Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»विदेश»रूस ने यूक्रेनी ऊर्जा संयंत्रों पर हमला कर 10 लाख लोगों को किया प्रभावित
    विदेश

    रूस ने यूक्रेनी ऊर्जा संयंत्रों पर हमला कर 10 लाख लोगों को किया प्रभावित

    News DeskBy News DeskNovember 29, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    रूस ने यूक्रेनी ऊर्जा संयंत्रों पर हमला कर 10 लाख लोगों को किया प्रभावित
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    कीव। रूस ने गुरुवार को यूक्रेन के ऊर्जा संयंत्रों पर इस महीने में दूसरी बार बड़ा हवाई हमला किया। इस हमले के कारण यूक्रेन के मध्य, पश्चिम और दक्षिण भागों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। इससे भीषण ठंड के मौसम में 10 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। यह रूसी हमला तब हुआ है जब शीत लहर का दौर करीब है। उस दौरान प्रभावित इलाकों का तापमान शून्य के करीब रहता है और उस समय घरों और कार्यालयों को गर्म रखने के लिए बिजली की जरूरत होती है।

    यूक्रेनी अधिकारियों ने कहा कि इस वर्ष मार्च से यूक्रेन के बिजली संयंत्रों पर रूस का यह 11 वां बड़ा हमला था। इनसे यूक्रेन की आधी से ज्यादा विद्युत क्षमता नष्ट हो चुकी है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा है कि गुरुवार के हमले में रूस ने क्रूज मिसाइलों और क्लस्टर बमों का इस्तेमाल किया।

    यूक्रेनी वायुसेना ने दावा किया है कि हमले के लिए आई रूस की 91 मिसाइलों में से 79 को और 35 ड्रोन को आकाश में ही नष्ट कर दिया गया। फरवरी 2022 से जारी युद्ध में इसी महीने अमेरिका और ब्रिटेन ने अपनी मिसाइलों से रूस के अंदरूनी हिस्सों में हमले की यूक्रेन को अनुमति दी है तो जवाब में रूस ने अपनी नई हाइपरसोनिक बैलेस्टिक मिसाइल से हमला कर कड़े जवाब का संदेश दिया है, उसके हमले भी तेज हुए हैं।

    यूक्रेन को अगर परमाणु हथियार मिलते हैं तो रूस अपने पास उपलब्ध सभी हथियारों का इस्तेमाल उसके खिलाफ करेगा। यह बात रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कजाखस्तान की राजधानी अस्ताना में प्रेस कान्फ्रेंस में कही है। पुतिन की यह प्रतिक्रिया उस प्रश्न के उत्तर में आई है जिसमें उनसे रिपोर्ट के बारे में पूछा गया था जिसमें कहा गया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन जनवरी में पद छोड़ने से पहले यूक्रेन को परमाणु हथियार दे सकते हैं।

    पुतिन ने कहा कि अगर हमसे लड़ रहा देश परमाणु शक्ति संपन्न बनता है तो हमें क्या करना चाहिए ? इसका जवाब स्पष्ट है। हम अपने पास उपलब्ध सभी विध्वंसकारी हथियारों का इस्तेमाल उसके खिलाफ करेंगे।

    पुतिन ने कहा, हमारी नजर हर गतिविधि पर है। अगर कोई आधिकारिक रूप से परमाणु हथियार का हस्तांतरण करता है तो वह परमाणु अप्रसार संधि का उल्लंघन होगा। उन्होंने कहा, यूक्रेन खुद परमाणु हथियार नहीं बना सकता है। हां, वह कुछ डर्टी बम तैयार कर सकता है जिनमें रेडियोएक्टिव तत्वों का इस्तेमाल हो सकता है। ऐसे बम विकिरण पैदा कर कुछ लोगों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। अगर यूक्रेन ने ऐसी हरकत की तो हम उसे समुचित जवाब देंगे।

    विदित हो कि सोवियत संघ के विघटन के समय 1991 में यूक्रेन को भी परमाणु हथियार मिले थे लेकिन 1994 में उसने रूस, अमेरिका और ब्रिटेन से मिले सुरक्षा के आश्वासन के बाद उन्हें त्याग दिया था। एक प्रश्न के उत्तर में पुतिन ने कहा कि यूक्रेन के साथ बिना शर्त शांति वार्ता शुरू करने के लिए रूस तैयार है लेकिन इसके लिए यूक्रेन को इच्छा प्रदर्शित करनी होगी।

    रूसी राष्ट्रपति ने चेतावनी दी कि रूस कीव के नीतियां बनाने वाले ठिकानों को निशाना बना सकता है। ये भवन पश्चिमी देशों के दिए एयर डिफेंस सिस्टम की सुरक्षा में भी हैं। लेकिन पुतिन ने कहा है कि रूस की नई ओर्शनिक हाइपरसोनिक मिसाइल को रोक पाने में कोई भी डिफेंस सिस्टम सक्षम नहीं है। इसलिए अमेरिका और ब्रिटेन की मिसाइलों के इस्तेमाल से लड़ाई के क्षेत्र को बढ़ाया न जाए।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

    February 4, 2025

    अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

    February 4, 2025

    ब्रिबी द्वीप में शार्क के हमले से महिला की मौत, तैरते समय आई गंभीर चोटें

    February 4, 2025

    अफ्रीका में शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग, हिंदू छात्र का कलावा काटने पर बवाल

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    पोषण 2.0 के प्रभावी क्रियान्वयन से ही कुपोषण पर लगेगा निर्णायक अंकुश : संचालक डॉ. रेणुका श्रीवास्तव…..

    April 20, 2026

    अतिरिक्त पीठ की स्थापना उपभोक्ता मामलों के शीघ्र निपटारे की दिशा में एक उल्लेखनीय पहल : न्यायमूर्ति गौतम चौरड़िया….

    April 20, 2026

    बदलते कोरबा – संवरते कोरबा की एक और निशानी है कोरबा रायफल शूटिंग रेंज – उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन….

    April 20, 2026

    बस्तर के लिए खुलेगा वैश्विक द्वार, 4 घंटे में पूरा होगा समंदर तक का सफर, रायपुर-विशाखापट्टनम कॉरिडोर से बस्तर को मिलेगा वैश्विक कनेक्शन……

    April 20, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.