Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»साईबर ठगोरो ने फिर इंदौर को बनाया टारगेट, कमोडिटी मार्केट में काम करने वाली महिला को डिजिटल अरेस्ट कर ठगे 1.60 करोड़ 
    मध्यप्रदेश

    साईबर ठगोरो ने फिर इंदौर को बनाया टारगेट, कमोडिटी मार्केट में काम करने वाली महिला को डिजिटल अरेस्ट कर ठगे 1.60 करोड़ 

    News DeskBy News DeskNovember 29, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    साईबर ठगोरो ने फिर इंदौर को बनाया टारगेट, कमोडिटी मार्केट में काम करने वाली महिला को डिजिटल अरेस्ट कर ठगे 1.60 करोड़ 
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    इन्दौर, साइबर ठगोरो का साफ्ट टारगेट बन चुके इन्दौर में विगत तीन महीनों में 65 लोगों को डिजिटल अरेस्ट कर उनके साथ करोड़ों की ठगी कर ली गई है। इन्दौर में इन साइबर ठगोरो ने साफ्टवेयर इंजीनियर, बैंक मैनेजर, कैट साइंटिस्ट्स, रिटायर्ड आर्मी आफिसर जैसे वेल एजुकेटेड और प्रोफेशनल लोगों को अपना शिकार बनाया। यही नहीं तीन दिन पहले तो इन्दौर पुलिस के एडीसीपी को भी इन ठगोरो ने ठगने की कोशिश की लेकिन विडियो कालिंग में उन्हें वर्दी में देख उन्होंने काल डिस्कनेक्ट कर दिया । परन्तु अब इन साइबर ठगोरो ने इन्दौर की एक महिला कारोबारी को तीन दिन तक डिजिटल अरेस्ट रख उनसे करीब 1.60 करोड़ रुपए ठगने की वारदात को सफलता पूर्वक अंजाम दे दिया। अपने चिरपरिचित अंदाज में इन्दौर की इस कारोबारी महिला को साइबर ठगोरो ने पहले ईडी और सीबीआई अफसर बनकर डराया फिर मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसाने का बोल बैंक अकाउंट्स की जानकारी ले पैसों के वैरिफिकेशन के नाम पर धमकाकर करीब 1.60 करोड़ ऑनलाइन ट्रांसफर करवा लिए। महिला ने नेशनल साइबर क्राइम हेल्प लाईन पर शिकायत की थी जहां से इंदौर क्राइम ब्रांच को जानकारी लगने पर उन्होंने महिला को बुलाया था। इसके बाद मामले में महिला ने साइबर सेल में शिकायत दर्ज करवाई। साइबर सेल के अनुसार वंदना गुप्ता पति राजीव गुप्ता उम्र चालीस साल राठी ग्रुप के साथ शेयर एंड कमोडिटी का काम करती है उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि 9, 10 व 11 नवंबर को उनके पास वीडियो कॉल आया जिसमें कॉलर ने ईडी अफसर बनकर बात की और कहा- तुम्हारे खातों में अवैध ट्रांजेक्शन हुए हैं। ये एक मनी लॉन्ड्रिंग केस है। इसमें हमने नरेश गोयल नामक व्यक्ति को पकड़ा है। उसने आपके खाते में ये रुपए ट्रांसफर किए जाने की बात कही है। आपके खातों का वैरिफिकेशन करना होगा। ठगों ने खुद को ईडी अधिकारी बताकर एक करोड़ 60 लाख रुपए ट्रांसफर करवाए और गोल्ड लोन लेने का दबाव बनाया। वंदना ने अपनी शिकायत में साइबर सेल को बताया कि उन्होंने ऑनलाइन केस में फंसाने का बोलकर उसे इतना डरा दिया कि उसने  अपनी 1 करोड़ की एफडी तुड़वा वो राशि भी वैरिफिकेशन के नाम पर ठगोरो के खातों में आरटीजीएस कर दी। जब साइबर सेल के अधिकारियों ने वंदना को कहा कि डिजिटल अरेस्ट के इतने मामले आए दिन मीडिया में आ रहे, फिर भी आप कैसे फंस गई तो उन्होंने कहा- वे जागरूक नहीं थीं। फिलहाल साइबर सेल ने मामला दर्ज कर जांच कार्रवाई शुरू कर दी है। 

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    लिफ्ट लेकर और बोल्डर पार कर आपदा प्रभावित गांव पहुंचे धन सिंह रावत।

    September 28, 2026

    दो दिन बाद फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा, मौसम सुधरने पर हटाई रोक

    September 28, 2026

    दो दिन बाद फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा, मौसम सुधरने पर हटाई रोक

    September 28, 2026

    मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, रायपुर से रवाना हुए श्रद्धालु, शिर्डी, शनि शिंगणापुर और त्र्यंबकेश्वर के करेंगे दर्शन…..

    September 28, 2026

    सेवा संकल्प अभियान : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने तैयारियों की समीक्षा की….

    September 28, 2026

    सेवा संकल्प अभियान : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने तैयारियों की समीक्षा की….

    September 28, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    लिफ्ट लेकर और बोल्डर पार कर आपदा प्रभावित गांव पहुंचे धन सिंह रावत।

    September 28, 2026

    दो दिन बाद फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा, मौसम सुधरने पर हटाई रोक

    September 28, 2026

    दो दिन बाद फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा, मौसम सुधरने पर हटाई रोक

    September 28, 2026

    मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, रायपुर से रवाना हुए श्रद्धालु, शिर्डी, शनि शिंगणापुर और त्र्यंबकेश्वर के करेंगे दर्शन…..

    September 28, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.