Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»मनोरंजन»Friday Release: थिएटर से लेकर ओटीटी तक, इस हफ्ते देखें ये शानदार फिल्में
    मनोरंजन

    Friday Release: थिएटर से लेकर ओटीटी तक, इस हफ्ते देखें ये शानदार फिल्में

    News DeskBy News DeskNovember 29, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Friday Release: थिएटर से लेकर ओटीटी तक, इस हफ्ते देखें ये शानदार फिल्में
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    Friday OTT-Theatre Release: शुक्रवार सप्ताह का एक ऐसा अहम दिन है, जब मेकर्स की सांस ऊपर-नीचे होती है। किसी भी फिल्ममेकर के लिए ये दिन वैसा ही होता है, जैसे बच्चों के लिए उनकी परीक्षा के रिजल्ट का दिन। मनोरंजन के साधन अब बढ़ गए हैं, जहां हर हफ्ते थिएटर में फिल्में रिलीज होती हैं, ठीक उसी तरह ओटीटी पर भी फिल्मों और सीरीज की लाइन लग जाती हैं।

    इस फ्राइडे भी कुछ ऐसा ही होने वाला है, क्योंकि थिएटर के साथ-साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी फिल्मों और सीरीज की बाढ़ आने वाली है। कहीं आप 29 नवम्बर को रिलीज होने वाली अपनी फेवरेट फिल्म और सीरीज को मिस न कर दें, इसलिए चलिए

     बिना देरी किए डालते हैं फटाफट एक नजर:

    सिकंदर का मुकद्दर (Sikandar Ka Muqaddar)
    फिल्म बनेगी 'सिकंदर का मुकद्दर' और डायरेक्टर होंगे 'हम'। बेबी, स्पेशल 26 और एम एस धोनी जैसी फिल्मों के निर्देशक नीरज पांडे अब हीरो की हेरा-फेरी की सस्पेंस से भरपूर एक ऐसी कहानी लेकर आ रहे हैं, जो निश्चित तौर पर ऑडियंस को बहुत पसंद आने वाली है।

    इस फिल्म में जिमी शेरगिल जहां एक बार फिर पुलिस ऑफिसर के दमदार किरदार में नजर आएंगे। रेड सॉलिटेयर के चुराने की आरोपी नंबर 1 तमन्ना भाटिया खुद को इस मुसीबत से कैसे बाहर निकालेंगी, इसका खुलासा कल हो ही जाएगा। ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।

    लकी भास्कर ( Lucky Bhaskar)

    दुलकर सलमान की फिल्मों का इंतजार थिएटर के साथ-साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी दर्शकों को बड़ी ही बेसब्री से रहता है। बीते महीने रिलीज हुई उनकी क्राइम ड्रामा फिल्म 'लकी भास्कर' को ऑडियंस और समीक्षकों से काफी अच्छा रिस्पांस मिला था। अगर आप थिएटर में ये फिल्म नहीं देख पाए हैं, तो घबराइए मत, क्योंकि अब ये मूवी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो गई है। लकी भास्कर को आज यानी कि 28 नवंबर को नेटफ्लिक्स (Netflix) पर स्ट्रीम किया गया है।

    द ट्रंक (The Trunk)
    के-ड्रामा की फैन फॉलोइंग पूरी दुनियाभर में है। ऐसे में ओटीटी प्लेटफॉर्म भी ज्यादा से ज्यादा इस तरह का कंटेंट लेकर आ रहे हैं। किम रियो-रियोंग की नॉवेल पर आधारित 'द ट्रंक' में सेओ ह्यून-जिन और गोंग यू मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। ये दो ऐसे लोगों की कहानी है जो एक साल का मैरिज कॉन्ट्रैक्ट करते हैं, लेकिन उनकी जिंदगी में एक नाटकीय मोड़ आ जाता है, जब एक रहस्यमयी ट्रंक किनारे पर बहकर आता है और उनकी शादीशुदा जिंदगी की नींव हिल जाती है। इस सीरीज का पहला सीजन आप नेटफ्लिक्स पर 29 नवंबर को देख सकते हैं।

     डिवोर्स के लिए कुछ भी करेगा ( Divorce Ke Liye Kuch Bhi Karega)
    अगर आप बहुत दिनों से उदास हैं और हंसने का कारण ढूंढ रहे हैं, तो आपको ऋषभ चड्ढा और एबिगेल पांडे की वेब सीरीज 'डिवोर्स के लिए कुछ भी करेगा' बिल्कुल भी मिस नहीं करनी चाहिए। ये कहानी दो ऐसे रिपोर्टर की है, जो बहुत ही कॉम्पिटेटिव है। अगले प्राइम टाइम एंकर का स्पॉट पाने के लिए वह किसी भी हद तक जा सकते हैं। आगे निकलने की होड़ उन दोनों के बीच एक नई दुश्मनी की शुरुआत करवा देती है। हालांकि, एक शॉकिंग ट्विस्ट आता है और वह गलती से शादी कर लेते हैं। ये वेब सीरीज ZEE5 पर आप देख सकते हैं।

    भैराटी रनगल (Bhairathi Ranagal) 

    ओटीटी प्लेटफॉर्म पर किन फिल्मों और सीरीज का बोलबाला होगा ये तो आप जान चुके हैं, लेकिन ये जानकर थोड़ा निराश हो सकते हैं कि इस हफ्ते थिएटर में कोई बॉलीवुड फिल्म नहीं रिलीज होगी। इस हफ्ते सिर्फ एक बड़ी कन्नड़ भाषीय फिल्म 'भैराटी रनगल' सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के 25 साल: एक यादगार सफर पर स्मृति ईरानी, एकता कपूर और अमर उपाध्याय की भावुक यादें

    July 3, 2025

    बॉलीवुड एक्टर मुकुल देव का 54 साल की उम्र में निधन

    May 24, 2025

    एजाज खान पर महिला अभिनेत्री ने लगाया रेप का आरोप, दर्ज हुआ केस

    May 5, 2025

    आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप को फिर हुआ ब्रेस्ट कैंसर

    April 7, 2025

    दिग्गज एक्टर मनोज कुमार का 87 की उम्र में निधन

    April 4, 2025

    मुंबई-नागपुर हाइवे पर सोनू सूद की पत्नी का हुआ एक्सीडेंट, अस्पताल में कराया गया भर्ती

    March 25, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand: प्रदेश की विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति जारी; आत्मनिर्भर उत्तराखंड को मिलेगा नया आधार

    June 10, 2026

    Uttarakhand News: उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 जारी, स्थानीय समस्याओं के समाधान और टेक्नोलॉजी आधारित विकास को मिलेगी नई रफ्तार….

    June 10, 2026

    Uttarakhand News: उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 जारी, स्थानीय समस्याओं के समाधान और टेक्नोलॉजी आधारित विकास को मिलेगी नई रफ्तार….

    June 10, 2026

    Uttarakhand News- PM मोदी के 12 साल पूरे: CM धामी ने दी बधाई, कहा- विकास, सुशासन और वैश्विक प्रतिष्ठा में भारत ने रचा नया इतिहास…..

    June 10, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.