Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»मैजिक वूमेन ऐप्स से लडक़ी की आवाज में बिछाया जाल फिर हड़पे 20 लाख
    छत्तीसगढ़

    मैजिक वूमेन ऐप्स से लडक़ी की आवाज में बिछाया जाल फिर हड़पे 20 लाख

    News DeskBy News DeskNovember 29, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मैजिक वूमेन ऐप्स से लडक़ी की आवाज में बिछाया जाल फिर हड़पे 20 लाख
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बिलासपुर । फेसबुक पर लडक़ी की फोटो और फर्जी आईड़ी बनाकर लोगों को प्रेमजाल में फांसने के बाद आनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का साइबर पुलिस टीम ने किया भंडा- फोड़ा है। पकड़े गए आरोपी फर्जी आईडी बनाकर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजते थे। प्रेम जाल में फंसाने के बाद अपनी जरूरतों को पूरा करने क्यूआर कोड़ से ठगी को अंजाम देते थे। पकड़े गए आरोपी मैजिक वूमेन एप्स के जरिये लोगों को फंसाने के लिए मैजिक वोमेन एप्पलीकेशन से लडक़ी की आवाज में बातचीत करने के बाद अपराधिक गतिविधियों को अंजाम देते है। आरोपियों ने दोस्ती कर 20,29,199 रूपयों की ठगी को अंजाम दिया है।आज बिलसगुड़ी में पुलिस की प्रेस कॉन्फ्रेंस से मिली जानकारी अनुसार जांजगीर चांपा थाना पाली निवासी मुरली पटेल ने थाना पहुंचकर अपराध दर्ज कराया कि हाल फिलहाल केन्द्रीय विद्यालय के सामने रेलवे कालोनी में निवास करता है।आरोपियों ने फेसबुक पर लडक़ी के नाम से फर्जी आईडी बनाया है।और लोगो को फ्रेन्ड रिक्वेस्ट भेजकर ठगी को अंजाम दिया है। बातों में फंसाकर छोटी-छोटी जरूरत के लिए क्यूआर को से पैसा मांगते हैं। पीडि़त ने बताया कि आरोपी ने अधिक राशि ठगने के लिये रायगढ़ बुलाया।एक नाबालिक लडक़ी से मिलाकर विश्वास में लिया। पैसा देने से जब मना किया तो लडक़ी ने आत्म-हत्या की कहानी बनाकर सुसाईड नोट भेजा। साथ ही पुलिस कार्यवाही की धमकी दी। इसके बाद बदनामी से बचने के लिए लडक़ी को अलग अलग जगह जाकर कुल 2029199 से अदिक रूपया दिया।

    टीम का किया गया गठन
    पीड़़ित की शिकायत को गंभीरता से लिया गया। बीएनएस की धारा 318(4), 3(5)के तहत् अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया। छानबीन के दौरान जानकारी मिली कि प्रकरण में लोकल नम्बरों से ठगी की घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस कप्तान रजनेश सिंह के आदेश पर आरोपियों को पकडऩे टीम का गठन किया गया। ठगी की रकम प्राप्त करने में उपयोग किये गये बैंक खातों को तकनीकी जानकारी के आधार पर खंगाला गया। जानकारी मिली कि आरोपी रायगढ़ में कही छिपे हैं।

    पुलिस टीम ने किया गिरफ्तार
    पुलिस कप्तान के आदेश पर टीम को तत्काल रायगढ़ के लिए रवाना किया गया। आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की कार्रवाई की गयी। आरोपियों ने जुर्म भी कबूल किया। आरोपियों से लैपटॉप, मोबाईल और ठगी के रकम से खरिदे गये घरेलू सामान समेत सोने-चांदी के जेवरात को बरामद किया गया।

    आरोपियों का नाम और ठिकाना
    1. प्रितम महंत पिता स्व. सुबेचंद महंत उम्र 26 वर्ष, निवासी वार्ड क्र. 9 जकेला थाना जूटमीट रायगढ़
    2. कामेष साव पिता कार्तिक राम साव उम्र 24 वर्ष, निवासी वार्ड क्र. 7 रामनगर कोडातराई थाना जूटमीट रायगढ़।
    3. हेमसागर पटेल उर्फ डिकेष पिता खगेष्वर पटेल उम्र 22 वर्श निवासी वार्ड क्र.04 जकेला थाना पुसौर रायगढ़।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर मुस्लिम समाज की बैठक 1 सितंबर को रायपुर में…..

    August 30, 2026

    मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बालिका गृह की बेटियों के साथ सुनी ‘मन की बात’…..

    August 30, 2026

    छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार-2026’…..

    August 30, 2026

    नारी के सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन से ही बनेगा समृद्ध छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    August 30, 2026

    इतिहास, संस्कृति और स्वदेशी से आत्मनिर्भरता तक—‘मन की बात’ में देश की विकास यात्रा के विविध आयामों पर प्रधानमंत्री का प्रेरक संदेश…..

    August 30, 2026

    नेपाल में बाढ़ के बाद भारतीय नागरिकों के लापता होने पर मंत्री राजेश अग्रवाल चिंतित, अंबिकापुर की डॉ. मीना गुप्ता की सुरक्षित वापसी के लिए विदेश मंत्रालय और भारतीय दूतावास के संपर्क में हैं अधिकारी…..

    August 30, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर मुस्लिम समाज की बैठक 1 सितंबर को रायपुर में…..

    August 30, 2026

    मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बालिका गृह की बेटियों के साथ सुनी ‘मन की बात’…..

    August 30, 2026

    छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार-2026’…..

    August 30, 2026

    नारी के सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन से ही बनेगा समृद्ध छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    August 30, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.