Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»विदेश»बांग्लादेश में चिन्मय प्रभु की गिरफ्तारी पर शेख हसीना का विरोध, कहा- यह गलत है, उन्हें तुरंत रिहा किया जाए…
    विदेश

    बांग्लादेश में चिन्मय प्रभु की गिरफ्तारी पर शेख हसीना का विरोध, कहा- यह गलत है, उन्हें तुरंत रिहा किया जाए…

    News DeskBy News DeskNovember 29, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    बांग्लादेश में चिन्मय प्रभु की गिरफ्तारी पर शेख हसीना का विरोध, कहा- यह गलत है, उन्हें तुरंत रिहा किया जाए…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना ने बांग्लादेश में हिंदुओं के हालात पर अपनी चिंता व्यक्त की है।

    इस्कॉन के पुजारी चिन्मय प्रभु की गिरफ्तारी की निंदा करते हुए शेख हसीना ने कहा कि यह बहुत ही अन्याय पूर्ण कार्य है। अंतरिम सरकार को उन्हें तुरंत ही रिहा कर देना चाहिए।

    इसके साथ ही शेख हसीना ने बांग्लादेश में जारी मानवाधिकारों के उल्लंघनों को लेकर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि चट्टग्राम में वकील की हत्या में जो भी लोग शामिल हैं उन्हें पकड़कर कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए।

    हसीना की पार्टी आवामी लीग की तरफ से फेसबुक पर पोस्ट किए गए इस बयान के अनुसार, हसीना ने कहा कि सनातन धार्मिक संस्था के एक बड़े नेता को बेहद ही अन्याय पूर्ण तरीके से गिरफ्तार किया गया है, उनकी तुरंत ही रिहाई होनी चाहिए।

    इसके अलावा चट्टग्राम में अपने काम को करने गए एक वकील की दौड़ा-दौड़ाकर हत्या कर दी गई। इस घटना को अंजाम देने वाले लोग कहीं से भी इंसान नहीं है वह आतंकवादी है उन्हें तुरंत ही पकड़कर कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए।

    बांग्लादेश की वर्तमान अंतरिम सरकार की कार्यक्षमताओं पर सवाल उठाते हुए शेख हसीना ने कहा कि असंवैधानिक तरीके से सत्ता हथियाने वाली अंतरिम सरकार सभी मोर्चों पर असफल नजर आ रहे हैं।

    ह न तो दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों पर नियंत्रण स्थापित कर पा रहे हैं और न ही बांग्लादेशी नागरिकों के जीवन की सुरक्षा सुनिश्चित कर पा रहे हैं।

    अगर वह इन दोषियों को सजा देने में भी सफल नहीं हो पाती तो उसे घोर मानवाधिकार उल्लंघन की सजा का सामना करना पड़ेगा।

    बांग्लादेशी नागरिकों से अपील करते हुए शेख हसीना ने कहा कि मैं देश के लोगों से ऐसे उग्रवाद और आतंकवाद के खिलाफ खड़े होने की अपील करती हूं। हमारे देश में हमारे नागरिकों की सुरक्षा बहुत जरूरी है। फिर वह चाहे किसी भी धर्म या पंथ के हों।

    बांग्लादेश में अन्य जगहों पर धार्मिक आधार पर हुई हिंसा कि निंदा करते हुए हसीना ने कहा कि चटगांव में एक मंदिर को जला दिया गया।

    इससे पहले अहमदिया समुदाय की मस्जिदों को भी जलाया गया था, चर्चों, मठों और धार्मिक अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के घरों को भी निशाना बनाया गया। यह सब बहुत ही गलत है।

    अंतरिम सरकार को इस मामले में दखल देना चाहिए। देश में सभी समुदायों की धार्मिक स्वतंत्रता और उनकी सुरक्षा बहुत जरूरी है। यह किसी भी तरीके से सही नहीं है कि धर्म के आधार पर किसी को नुकसान पहुंचाया जाए।

    गौरतलब है कि बांग्लादेश में इस्कॉन के पुजारी चिन्मय प्रभु दास की गिरफ्तारी ने दुनियाभर का ध्यान अपनी ओर खींचा था। विदेश मंत्रालय ने भी इस घटना की निंदा करते हुए अपनी चिंता व्यक्त की थी।

    विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को दिए आधिकारिक बयान में कहा था कि हम बांग्लादेश के अधिकारियों से हिंदुओं और सभी अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह करते हैं, जिसमें शांतिपूर्ण सभा और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का अधिकार भी शामिल है।

    हालांकि इस्कॉन ने दास के बयानों से खुद को अलग कर लिया है। लेकिन दास की गिरफ्तारी एक ऐसे समय में हुई है जब बांग्लादेश में धार्मिक तनाव अपने चरम पर है। शेख हसीना सरकार के पतन के बाद से ही बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार बढ़ गए हैं।

    इसे लेकर पूरे बांग्लादेश में हिंदु संगठन विरोध प्रदर्शनों में शामिल हो रहे हैं। चिन्मय दास की गिरफ्तारी पर अंतरिम सरकार की तरफ से कहा गया है कि उन्हें हिंदू होने की वजह से नहीं बल्कि देशद्रोह के आरोप की वजह से गिरफ्तार किया गया है।

    The post बांग्लादेश में चिन्मय प्रभु की गिरफ्तारी पर शेख हसीना का विरोध, कहा- यह गलत है, उन्हें तुरंत रिहा किया जाए… appeared first on .

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

    February 4, 2025

    अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

    February 4, 2025

    ब्रिबी द्वीप में शार्क के हमले से महिला की मौत, तैरते समय आई गंभीर चोटें

    February 4, 2025

    अफ्रीका में शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग, हिंदू छात्र का कलावा काटने पर बवाल

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand News- चारधाम यात्रा पर PM मोदी का संदेश: तीर्थयात्रियों से पांच संकल्पों का आह्वान, बोले—आस्था, एकता और संस्कृति का भव्य उत्सव….

    April 22, 2026

    Uttarakhand News: चारधाम यात्रा हमारी आस्था, एकता और परंपराओं का उत्सव” — केदारनाथ के कपाट खुलने पर PM मोदी ने जताई श्रद्धा….

    April 22, 2026

    Uttarakhand News- धामी सरकार का बड़ा फैसला: 28 अप्रैल को होगा एक दिवसीय विशेष सत्र, तैयारियां तेज….

    April 22, 2026

    सचिन तेंदुलकर का बस्तर आगमन बदलते बस्तर की सशक्त पहचान : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय….

    April 22, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.