Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»धर्म»विवाह में देरी या दांपत्य जीवन में हो रही है परेशानी? विवाह पंचमी पर आजमाएं ये सरल उपाय
    धर्म

    विवाह में देरी या दांपत्य जीवन में हो रही है परेशानी? विवाह पंचमी पर आजमाएं ये सरल उपाय

    News DeskBy News DeskNovember 29, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    विवाह में देरी या दांपत्य जीवन में हो रही है परेशानी? विवाह पंचमी पर आजमाएं ये सरल उपाय
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    इस वर्ष विवाह पंचमी 6 दिसंबर 2024 को मनाई जाएगी. यह दिन भगवान श्रीराम और माता सीता के विवाह की शुभ तिथि मानी जाती है. कहा जाता है कि इस दिन विशेष पूजा-अर्चना करने से न केवल विवाह संबंधी बाधाएं दूर होती हैं, बल्कि वैवाहिक जीवन भी मधुर और सुखमय बनता है.

    उत्तराखंड के ऋषिकेश में स्थित श्री सच्चा अखिलेश्वर महादेव मंदिर के पुजारी शुभम तिवारी ने बताया कि विवाह पंचमी के दिन विवाहित जोड़े पूजा करके अपने दांपत्य जीवन में प्रेम और मधुरता बढ़ाने का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं. इस वर्ष विवाह पंचमी 6 दिसंबर 2024 को मनाई जाएगी. इस पावन अवसर पर माता सीता को सुहाग की सामग्री जैसे चूड़ियां, बिंदी, सिंदूर आदि चढ़ाएं और किसी ब्राह्मण महिला को यह सामग्री दान करें. ऐसा करने से विवाह में आ रही अड़चनें दूर हो सकती हैं और विवाह योग्य युवक-युवतियों के लिए अच्छे रिश्तों के प्रस्ताव आने लगते हैं. वहीं इस दिन भगवान श्रीराम और माता सीता की पूजा के साथ “श्रीराम रक्षा स्तोत्र” का पाठ करने का विशेष महत्व है. मान्यता है कि इससे संतान प्राप्ति की मनोकामना पूरी होती है और दांपत्य जीवन सुखद बनता है.

    सुखी वैवाहिक जीवन के लिए उपाय
    अगर आपके विवाह में देरी हो रही है या रिश्ते बार-बार टूट रहे हैं, तो विवाह पंचमी के दिन कुछ सरल उपाय करके इन समस्याओं से मुक्ति पाई जा सकती है. इस दिन माता सीता को सुहाग सामग्री अर्पित करें, जैसे लाल चूड़ी, सिंदूर, महावर, बिंदी आदि. इसके बाद ब्राह्मण स्त्री को ये सामग्री दान करें. यह माना जाता है कि ऐसा करने से शादी के प्रस्ताव आने लगते हैं और विवाह की संभावनाएं बढ़ जाती हैं. विवाह पंचमी के दिन श्रीराम और माता सीता का विधिपूर्वक पूजन करें. पूजन के दौरान “श्रीराम रक्षा स्तोत्र” का पाठ करना बहुत शुभ माना जाता है. यह पाठ करने से वैवाहिक जीवन सुखमय होता है और संतान प्राप्ति की इच्छा भी पूर्ण होती है. इस दिन व्रत रखने का भी विशेष महत्व है. यदि संभव हो, तो किसी गरीब या जरूरतमंद कन्या के विवाह में आर्थिक मदद का संकल्प लें

    लव मैरेज के लिए उपाय
    यदि आप प्रेम विवाह करना चाहते हैं, लेकिन किसी कारणवश रुकावट आ रही है, तो विवाह पंचमी के दिन रामचरितमानस में वर्णित राम-सीता विवाह प्रसंग का पाठ करें. इससे आपके रिश्ते में मजबूती आएगी और विवाह की बाधाएं समाप्त होंगी.

    छोटे-छोटे उपाय बड़े लाभकारी
    विवाह पंचमी पर किए गए ये छोटे-छोटे उपाय बड़े लाभकारी हो सकते हैं. इस दिन राम-सीता के आदर्श जीवन से प्रेरणा लेकर, पूजा और व्रत के माध्यम से अपनी समस्याओं का समाधान करें। यह दिन न केवल व्यक्तिगत जीवन में सकारात्मक बदलाव लाता है, बल्कि परिवार में सुख-समृद्धि का मार्ग भी प्रशस्त करता है.

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    आज का राशिफल 2 जुलाई 2025

    July 2, 2025

    आज का राशिफल 1 जुलाई 2025

    July 1, 2025

    आज का राशिफल 28 जून 2025

    June 28, 2025

    आज का राशिफल 25 जून 2025

    June 25, 2025

    आज का राशिफल 24 जून 2025

    June 24, 2025

    आज का राशिफल 23 जून 2025

    June 23, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह को बोल बम समिति के संयोजक जितेन्द्र वर्मा ने 17 अगस्त को आयोजित विशाल बोल बम कांवर यात्रा में किया आमंत्रित…

    July 23, 2026

    Uttarakhand News: संस्कृत के विकास के लिए उत्तराखण्ड सरकार का बड़ा फैसला, 10 अगस्त तक भेजें सुझाव……

    July 22, 2026

    Uttarakhand News: संस्कृत के विकास के लिए उत्तराखण्ड सरकार का बड़ा फैसला, 10 अगस्त तक भेजें सुझाव……

    July 22, 2026

    Uttarakhand News: एकल महिलाओं को मिलेगा आत्मनिर्भरता का संबल, CM धामी ने जारी की योजना की दूसरी किस्त….

    July 22, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.