Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राजनीती» आज का यह क्षण न केवल कांग्रेस परिवार बल्कि पूरे देश के लिए गर्व करने वाला क्षण
    राजनीती

     आज का यह क्षण न केवल कांग्रेस परिवार बल्कि पूरे देश के लिए गर्व करने वाला क्षण

    News DeskBy News DeskNovember 28, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
     आज का यह क्षण न केवल कांग्रेस परिवार बल्कि पूरे देश के लिए गर्व करने वाला क्षण
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    प्रियंका गांधी वाड्रा के शपथ ग्रहण का कांग्रेस का पोस्ट 

    नई दिल्ली। कांग्रेस नेता प्रचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने प्रियंका गांधी वाड्रा के लोकसभा सांसद के रूप में शपथ लेने पर कहा कि आज का यह क्षण न केवल कांग्रेस परिवार बल्कि पूरे देश के लिए गर्व और प्रेरणा का एक भावुक क्षण है। प्रचार प्रमुख खेड़ा ने लिखा, हम सभी बचपन से टेलीविजन पर इंदिरा जी की हत्या के समय या फिर राजीव जी की हत्या के मौके पर गांधी परिवार के सदस्यों को एक कमाल की गरिमा का परिचय देते हुए देखा है। पूरा देश सिसकियां भर उठता था। मगर, देश के लिए सर्वस्व न्यौछावर करने वाली अनुपम परंपरा के प्रतीक गांधी परिवार ने हमेशा देश को अपने निजी दुख से बड़ा माना। उन्होंने लिखा, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने संविधान की प्रति हाथ में लेकर आज पहली बार जब संसद सदस्य के रूप में शपथ ली। आज का यह क्षण न केवल कांग्रेस परिवार बल्कि पूरे देश के लिए गर्व और प्रेरणा का एक भावुक क्षण है।

    देश और पार्टी के लिए काम करना ही मेरी प्राथमिकता
    वहीं, शपथ ग्रहण को लेकर संसद परिसर में प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, जनता के जरूरी मुद्दों को उठाना, देश और पार्टी के लिए काम करना ही मेरी प्राथमिकता होगी। हमारे लिए संविधान से ऊपर कुछ नहीं है। हम संविधान के उसूलों के लिए लड़ते हैं और लड़ते रहने वाले है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, मुझे पूरा विश्वास है कि प्रियंका गांधी संसद में देश के लोगों की, खासकर महिलाओं की सशक्त आवाज बनेंगी। उनका कुशल नेतृत्व, करुणा, साहस, शालीनता और दृढ़ संकल्प तथा संविधान के सिद्धांतों के प्रति उनकी दृढ़ प्रतिबद्धता, देश की जनता को लाभ पहुंचाएगा।
    प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार को लोकसभा सांसद के रूप में शपथ ली। शपथ ग्रहण के दौरान वह भाई और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की तरह हाथ में संविधान की कॉपी पकड़ी हुई थी। इसके अलावा प्रियंका गांधी केरल की पारंपरिक साड़ी कसावु में नजर आई। प्र‍ियंका गांधी वाड्रा के शपथ ग्रहण समारोह में राहुल गांधी के साथ-साथ उनकी मां सोनिया गांधी भी संसद पहुंची थी। केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में प्रियंका गांधी वाड्रा ने भारी अंतर से जीत दर्ज की है। उन्होंने कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के प्रत्याशी सत्यन मोकेरी को 4 लाख 10 हजार के भारी मतों के अंतर से हराया। 

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    महाकुंभ भगदड़ में आ रही षड्यंत्र की बू, जांच के बाद जिम्मेदार होंगे शर्मिंदा

    February 4, 2025

    वोटिंग से पहले आप को सता रहा ये डर, झुग्गी बस्तियों में लगाईं टीमें

    February 4, 2025

    …जब लोकसभा में अखिलेश ने कहा- अगर यह बात गलत है तो मैं दे दूंगा इस्तीफा

    February 4, 2025

    आचार संहिता के उल्लंघन का मुझ पर केस दर्ज पर बिधूड़ी पर एक्शन ही नहीं: आतिशी 

    February 4, 2025

    कुंभ का पानी सबसे दूषित वाले बयान को लेकर जया बच्चन को गिरफ्तार करने की मांग

    February 4, 2025

    संसद में महाकुंभ पर रार…

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    लिफ्ट लेकर और बोल्डर पार कर आपदा प्रभावित गांव पहुंचे धन सिंह रावत।

    September 28, 2026

    दो दिन बाद फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा, मौसम सुधरने पर हटाई रोक

    September 28, 2026

    दो दिन बाद फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा, मौसम सुधरने पर हटाई रोक

    September 28, 2026

    मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, रायपुर से रवाना हुए श्रद्धालु, शिर्डी, शनि शिंगणापुर और त्र्यंबकेश्वर के करेंगे दर्शन…..

    September 28, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.