Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»खेल»“IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के पीएम ने भारतीय क्रिकेट स्टार्स से मुलाकात की, अक्षरधाम मंदिर का अहम कनेक्शन”
    खेल

    “IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के पीएम ने भारतीय क्रिकेट स्टार्स से मुलाकात की, अक्षरधाम मंदिर का अहम कनेक्शन”

    News DeskBy News DeskNovember 28, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    “IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के पीएम ने भारतीय क्रिकेट स्टार्स से मुलाकात की, अक्षरधाम मंदिर का अहम कनेक्शन”
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    टीम इंडिया इस वक्त ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है और पहले मैच में उसे शानदार जीत भी मिली. टीम इंडिया ने पर्थ टेस्ट जीतकर टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है. टीम इंडिया को अब अगला टेस्ट 6 दिसंबर से एडिलेड में खेलना है लेकिन उससे पहले ये टीम इस मैच की तैयारी के लिए 30 नवंबर से दो दिवसीय वॉर्मअप मैच खेलेगी. ये मुकाबला प्राइम मिनिस्टर इलेवन के खिलाफ होगा. वैसे इस मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया के पीएम एंथनी अल्बानीज़ ने टीम इंडिया के खिलाड़ियों से मुलाकात की है. कैनबरा में हुई इस मुलाकात में वो विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह को देखकर काफी जोश में आ गए.

    बुमराह-विराट के मुरीद अल्बानीज़
    एंथनी अल्बानीज़ बड़ी गर्मजोशी से टीम इंडिया के खिलाड़ियों से मिले. उन्होंने जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी की तारीफ की और साथ ही वो विराट कोहली से भी कुछ देर तक बातचीत करते नजर आए. कप्तान रोहित शर्मा उन्हें टीम के सभी खिलाड़ियों से मिला रहे थे. आर अश्विन, रवींद्र जडेजा सभी ने ऑस्ट्रेलियाई पीएम से मुलाकात की. एंथनी अल्बानीज़ पिछले दो सालों से ऑस्ट्रेलिया के पीएम हैं और आपको बता दें इनका भारत से एक खास नाता भी है.

    अक्षरधाम मंदिर के मुरीद एंथनी
    एंथनी अल्बानीज़ पीएम मोदी के अच्छे दोस्त हैं. उनके पीएम बनने के बाद ऑस्ट्रेलिया और भारत के रिश्ते काफी बेहतर हुए हैं. एंथनी अल्बानीज़ की बात करें तो इनका दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर से भी खास नाता है. दरअसल साल 2018 में जब एंथनी अल्बानीज़ पीएम नहीं थे तो वो इंडिया आए थे. उन्होंने 30 साल बाद राजधानी दिल्ली में कदम रखा था. एंथनी ने एक इंटरव्यू में बताया कि वो अकेले ही बिना सुरक्षा के अक्षरधाम चले गए थे. उन्होंने दिल्ली मेट्रो से अक्षरधाम मंदिर तक का सफर तय किया. एंथनी अक्षरधाम मंदिर को देख उसके मुरीद हो गए और उन्होंने वहां के लोगों की काफी तारीफ की. उनके मुताबिक भारतीय लोग काफी ज्यादा सम्मान देते हैं जो कि एंथनी को काफी पसंद आया.

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    विराट कोहली के पास सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका, 94 रन दूर

    February 4, 2025

    वरुण चक्रवर्ती को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मिली जगह, T20 सीरीज में किया था शानदार प्रदर्शन

    February 4, 2025

    जसप्रीत बुमराह फिट नहीं, भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज के पहले दो मैचों से बाहर

    February 4, 2025

    भारत-इंग्लैंड पहला वनडे 6 फरवरी को नागपुर में, पिच की कैसी होगी चुनौती?

    February 4, 2025

    RCB के कप्तान के सवाल पर टीम का बड़ा बयान, क्या विराट कोहली वापस करेंगे कमान?

    February 4, 2025

    श्रीलंकाई क्रिकेट स्टार दिमुथ करुणारत्ने ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा, 150वां मैच होगा आखिरी

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand: प्रदेश की विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति जारी; आत्मनिर्भर उत्तराखंड को मिलेगा नया आधार

    June 10, 2026

    Uttarakhand News: उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 जारी, स्थानीय समस्याओं के समाधान और टेक्नोलॉजी आधारित विकास को मिलेगी नई रफ्तार….

    June 10, 2026

    Uttarakhand News: उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 जारी, स्थानीय समस्याओं के समाधान और टेक्नोलॉजी आधारित विकास को मिलेगी नई रफ्तार….

    June 10, 2026

    Uttarakhand News- PM मोदी के 12 साल पूरे: CM धामी ने दी बधाई, कहा- विकास, सुशासन और वैश्विक प्रतिष्ठा में भारत ने रचा नया इतिहास…..

    June 10, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.