Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राजनीती»शिंदे का सरेंडर, कहा-मुझे सीएम बनने की लालसा नहीं, पीएम मोदी और अमित शाह का फैसला मंजूर!
    राजनीती

    शिंदे का सरेंडर, कहा-मुझे सीएम बनने की लालसा नहीं, पीएम मोदी और अमित शाह का फैसला मंजूर!

    News DeskBy News DeskNovember 28, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    शिंदे का सरेंडर, कहा-मुझे सीएम बनने की लालसा नहीं, पीएम मोदी और अमित शाह का फैसला मंजूर!
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली। महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री पद को लेकर राजनीतिक घमासान मचा हुआ है। भाजपा की अगुवाई वाले महायुति से अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, अभी इस पर सस्पेंस बरकार है। इसी बीच शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने ऐलान किया कि मैं अपने आप को कभी मुख्यमंत्री नहीं समझता हूं। मैं हमेशा अपने आपको कॉमन मैन समझता हूं। शिंदे ने कहा कि मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन किया था। मैंने उनसे कहा कि हमारी तरफ से मुख्यमंत्री को लेकर कोई अड़चन नहीं आएगी। हमारा पूरा सहयोग रहेगा। मुझे सीएम बनने की लालसा नहीं, पीएम मोदी और अमित शाह का फैसला मंजूर होगा। महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री दिल्ली से ही तय होगा।
    दरअसल, महाराष्ट्र का चुनाव एकनाथ शिंदे के चेहरे पर लड़ा गया था। लेकिन भाजपा को महायुति में सबसे ज्यादा 132 सीटें मिलीं तो सीएम को लेकर खींचतान जारी हो गई। आखिरकार अब एकनाथ शिंदे ने खुद ये ऐलान कर दिया है कि वह भाजपा के हर फैसले को मानने के लिए तैयार हैं। ऐसे में अब सीएम के लिए चल रहा गतिरोध खत्म होता दिख रहा है। दरअसल, महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद से ही नए मुख्यमंत्री को लेकर खींचतान जारी है। चाहे एकनाथ शिंदे हों, देवेंद्र फडणवीस हों या फिर अजित पवार… तीनों के ही समर्थक अपने नेता को मुख्यमंत्री बनते देखना चाहते हैं। इसकी बानगी नतीजे वाले दिन भी देखने को मिली थी, जब तीनों नेताओं के समर्थकों ने खुलकर अपने लीडर को सीएम बनाने की मांग शुरू कर दी थी। बता दें कि एकनाथ शिंदे इस समय कार्यवाहक मुख्यमंत्री हैं।

    मैंने राज्य की बेहतरी के लिए काम किया
    एकनाथ शिंदे ने इस दौरान शाह और मोदी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि भाजपा और शाह-मोदी ने मेरा पूरा साथ दिया। वो चट्टान बनकर मेरे साथ खड़े रहे। मैंने पीएम मोदी को फोन करके कहा है कि हमारी तरफ से कोई दिक्कत नहीं है। आप जिसे भी सीएम के लिए चुनेंगे उसे मेरा सपोर्ट है। इस दौरान शिंदे ने कहा कि मैंने हमेशा राज्य की बेहतरी के लिए काम किया है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र की लाडली बहनों का मैं लाडला भाई हूं। अभी बहुत काम करना है। मैंने ढाई साल में राज्य के लिए खूब काम किया है। आगे भी हम इसी रफ्तार से काम करेंगे। महायुति मजबूत है और हम सब मिलकर काम करने को तैयार हैं। एकनाथ शिंदे ने कहा कि हमने पिछले ढाई साल में लगातार काम किया है। मैं लाडली बहनो का लाडला भाई हूं। मैं हमेशा तत्पर रहता हूं। मैं आगे भी काम करने के लिए तैयार हूं।

     शिवसेना बोली- डिप्टी सीएम पोस्ट स्वीकार नहीं
    उधर, शिवसेना ने दो टूक कह दिया है कि एकनाथ शिंदे उपमुख्यमंत्री का पद स्वीकार नहीं करेंगे। शिवसेना का कहना है कि एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री का पद स्वीकार नहीं करेंगे। शिवसेना के प्रवक्ता संजय शिरसाट ने कहा कि विधानसभा चुनाव एकनाथ शिंदे के चेहरे पर लड़ा गया। इस बात को देवेंद्र फडणवीस और भाजपा के वरिष्ठ नेता भी मानते हैं। इसलिए शिंदे मुख्यमंत्री बनने के योग्य हैं।  उन्होंने कहा कि ये हमारी मांग है कि जो चेहरा सामने आया है, उसे प्राथमिकता देनी चाहिए। भाजपा अगर हमारी डिमांड पूरी करती है तो लोगों में अच्छा मैसेज जाएगा। अगर एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री बनते है तो आने वाले चुनावों में हमें फायदा होगा। शिंदे की वजह से ही चुनाव में महायुति को फायदा हुआ है।

    हम रामदास अठावले को गंभीरता से नहीं लेते
    एकनाथ शिंदे को लेकर केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले के बयान के बारे में पूछे जाने पर उन्होने कहा कि शिवसेना कह चुकी है कि हम अठावले को गंभीरता से नहीं लेते। उन्होंने कहा कि वो रामदास अठावले हैं, हम उनको सीरियस नहीं लेते, वो केंद्र के नेता हैं, केंद्र की राजनीति करें। महाराष्ट्र की राजनीति कैसे करनी है वो हम अच्छे से जानते हैं। जो लोग हमें गद्दार कहते है, वो अब घर मे बैठेंगे। मुझे नहीं लगता एकनाथ शिंदे उप मुख्यमंत्री का पद स्वीकारेंगे। बता दें कि इससे पहले मंगलवार को एकनाथ शिंदे ने राजभवन पहुंचकर मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार की मौजूदगी में अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया था।

    दिल्ली बुलाए गए महायुति के नेता
    शिंदे, फडणवीस और पवार को बुलाया गया दिल्ली बता दें कि शिवसेना एनसीपी के प्रमुख नेताओं और देवेंद्र फडणवीस को दिल्ली बुलाया गया है। भाजपा के हाईकमान ने गुरूवार को प्रफुल्ल पटेल, अजीत पवार, देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे के साथ अहम बैठक तय की है। बता दें कि महाराष्ट्र की 288 सीटों में से महायुति को 230 सीट मिली थी। भाजपा ने 132 सीटों पर जीत हासिल की है।  

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    महाकुंभ भगदड़ में आ रही षड्यंत्र की बू, जांच के बाद जिम्मेदार होंगे शर्मिंदा

    February 4, 2025

    वोटिंग से पहले आप को सता रहा ये डर, झुग्गी बस्तियों में लगाईं टीमें

    February 4, 2025

    …जब लोकसभा में अखिलेश ने कहा- अगर यह बात गलत है तो मैं दे दूंगा इस्तीफा

    February 4, 2025

    आचार संहिता के उल्लंघन का मुझ पर केस दर्ज पर बिधूड़ी पर एक्शन ही नहीं: आतिशी 

    February 4, 2025

    कुंभ का पानी सबसे दूषित वाले बयान को लेकर जया बच्चन को गिरफ्तार करने की मांग

    February 4, 2025

    संसद में महाकुंभ पर रार…

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    खेल अनुशासन, ईमानदारी और लक्ष्य के प्रति समर्पण भाव से आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है : सांसद विजय बघेल

    August 31, 2026

    Uttarakhand News: जमैका, जाम्बिया और इथियोपिया में खुलेंगे उत्तराखंड के युवाओं के लिए रोजगार के नए दरवाजे, CM धामी ने अधिकारियों को दिए खास निर्देश…..

    August 31, 2026

    Uttarakhand News: राज्य आंदोलनकारियों के लिए CM धामी का बड़ा तोहफा, पेंशन में ₹10 हजार तक इजाफा; शहीदों को किया नमन…..

    August 31, 2026

    छत्तीसगढ़ ने भारत के महत्वपूर्ण खनिज पारिस्थितिकी तंत्र में अपनी भूमिका को किया सुदृढ़, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खनिज विकास के प्रति राज्य की प्रतिबद्धता पर दिया जोर….

    August 31, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.