Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»भूपेश बघेल ने EVM पर उठाया सवाल, लोस चुनाव में जिस बूथ से हम जीते, वहां विस चुनाव में एक वोट नहीं मिला, कैसे !
    छत्तीसगढ़

    भूपेश बघेल ने EVM पर उठाया सवाल, लोस चुनाव में जिस बूथ से हम जीते, वहां विस चुनाव में एक वोट नहीं मिला, कैसे !

    News DeskBy News DeskNovember 27, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    भूपेश बघेल ने EVM पर उठाया सवाल, लोस चुनाव में जिस बूथ से हम जीते, वहां विस चुनाव में एक वोट नहीं मिला, कैसे !
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर

     छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक बार फिर ईवीएम पर सवाल उठाए हैं. महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव में जिस पोलिंग बूथ से हम जीते थे, आज वहां एक भी वोट नहीं मिल रहा है, ये कैसे संभव है? आदमी जुड़े घटाए और ग़लत हो जाए तो समझ आता है. लेकिन मशीन का जोड़ना-घटाना ग़लत हो जा रहा है, ये कैसे संभव है?

    पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सीडब्ल्यूसी की बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली रवाना होने से पहले मीडिया से चर्चा की. इस दौरान ईवीएम को लेकर किए गए सवालों का जवाब देते हुए कहा कि जब हम बैलेट पेपर से चुनाव करवाते थे, तो शाम-रात तक मतदान का प्रतिशत पता चल जाता था. लेकिन आज ईवीएम में दूसरे दिन तक आंकड़े बदलते रहते हैं. इसका अंतर थोड़ा बहुत नहीं लाखों-करोड़ों में होता है.

    बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमले को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि इस हमले पर भाजपा क्यों? भारत सरकार को आवाज उठाना चाहिए न, भारत सरकार का सोई हुई है. दुनिया में कहीं भी भारतीय हैं, तो उसकी जिम्मेदारी भारत सरकार की है. इसकी जिम्मेदारी विश्व गुरु की है, हर जगह भाजपा राजनीति न करे. घड़ियाली आँसू न बहाए. भारत सरकार को प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री से बात कर सुरक्षा प्रदान करनी चाहिए. ये शर्मनाक बात हैं, उन्हें इस्तीफ़ा देना चाहिए.

    छत्तीसगढ़ सरकार के गुड गवर्नेंस पर भूपेश बघेल ने कहा कि राजधानी समेत पूरे प्रदेश में हत्याएं, लूट, बलात्कार और सामूहिक बलात्कार जैसी घटनाएँ हो रही हैं. लेकिन सरकार गुड गवर्नेंस की बात करती है. शिक्षक अपनी छात्रा के साथ बलात्कार कर रहे हैं. ऐसी सरकार से भगवान बचाए.

    वहीं कवर्धा में फर्जी मतदाता पर कहा कि बृजमोहन अग्रवाल सहित सारे लोग घुसपैठियों की बात करते थे. सालभर हो गया सरकार बने, कितने घुसपैठियों को चिन्हित किया और उनके खिलाफ क्या कार्रवाई किए सरकार बताएं.

    कांग्रेस की वर्किंग कमेटी की बैठक को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि आगामी 29 तारीख को कांग्रेस अध्यक्ष ने सीडब्ल्यूसी की बैठक बुलाई है. बैठक में कोई ठोस निर्णय होगा, ऐसा मैं मानता हूँ. सविधान दिवस के अवसर पर खड़गे के वक्तव्य से लगता है कि हम उस दिशा में आगे बढ़ेंगे. महाराष्ट्र, हरियाणा समेत अन्य राज्यो में हमारे मुताबिक निर्णय नहीं आया है, लेकिन हम इसका आकलन करेंगे.

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    चेकडैम बना ग्रामीण आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार, जल संरक्षण से बदली खेती की तस्वीर….

    April 22, 2026

    लेमनग्रास -किसानों के लिए कम पानी में ज्यादा कमाई का साधन, ‘अब्दुल कलाम’ किस्म बनी उम्मीद की नई किरण….

    April 22, 2026

    सुशासन तिहार की तैयारी: ग्राम पंचायतों में आवेदन संग्रहण प्रारंभ, कलेक्टर के निर्देशानुसार 22 से 29 अप्रैल तक जिले की समस्त ग्राम पंचायतों में लिए जा रहे आवेदन, 01 मई से होगा सुशासन तिहार का शुभारंभ…

    April 22, 2026

    जल जीवन मिशन से बदली तस्वीर, हर घर तक पहुंचा शुद्ध पानी….

    April 22, 2026

    कलेक्टर एस. जयवर्धन ने ली खाद्य विभाग की समीक्षा बैठक, विभागीय योजनाओं की प्रगति का लिया जायजा…

    April 22, 2026

    पोलमपल्ली से अरलमपल्ली सड़क बनने से खुश है ग्रामीण, नक्सल गढ़ में विकास की नई जीत….

    April 22, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    चेकडैम बना ग्रामीण आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार, जल संरक्षण से बदली खेती की तस्वीर….

    April 22, 2026

    लेमनग्रास -किसानों के लिए कम पानी में ज्यादा कमाई का साधन, ‘अब्दुल कलाम’ किस्म बनी उम्मीद की नई किरण….

    April 22, 2026

    सुशासन तिहार की तैयारी: ग्राम पंचायतों में आवेदन संग्रहण प्रारंभ, कलेक्टर के निर्देशानुसार 22 से 29 अप्रैल तक जिले की समस्त ग्राम पंचायतों में लिए जा रहे आवेदन, 01 मई से होगा सुशासन तिहार का शुभारंभ…

    April 22, 2026

    जल जीवन मिशन से बदली तस्वीर, हर घर तक पहुंचा शुद्ध पानी….

    April 22, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.