Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»अब नर्मदा का अध्यात्म और आनंद उठा सकेंगे लोग
    मध्यप्रदेश

    अब नर्मदा का अध्यात्म और आनंद उठा सकेंगे लोग

    News DeskBy News DeskNovember 27, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    अब नर्मदा का अध्यात्म और आनंद उठा सकेंगे लोग
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल । मप्र की जीवन रेखा कही जाने वाली नर्मदा नदी के किनारे दोनों और बसे गांवों में अब एमपी टूरिज्म बोर्ड रूरल होम स्टे तैयार कर रहा है। कुछ जगह इसके तहत होम स्टे तैयार किए जा चुके हैं, तो कई जगह काम चल रहा है। प्रदेश के 11 जिलों के 18 गांव इस योजना में लिए जा रहे हैं, जहां विभाग कई महीनों पहले सर्वे और बातचीत भी पूरी कर चुका है।मप्र में नर्मदा नदी को बेहद सम्मान के साथ पूजा जाता है। मप्र की इस विरासत और संस्कृति को लोगों तक पहुंचाने के लिए एमपी टूरिज्म बोर्ड ने नर्मदा किनारे दोनों ओर बसे गांवों में से कुछ को होम स्टे के लिए चुना है। इन होम स्टे में आने वालों को स्थानीय व्यंजनों के साथ संस्कृति से भी रूबरू कराया जाएगा, ताकि पर्यटन के साथ-साथ देसी संस्कृति, आध्यात्म कला और प्राकृतिक धरोहरों को सहेजा जा सके। विभाग ने सर्वे के बाद कई स्थानों पर इसका काम शुरू भी करवा दिया है। ये होम स्टे देसी परंपरागत तरीके से बनाए जा रहे हैं, ताकि वहां की संस्कृति को यहां आने वाले करीब से महसूस कर सके। लोगों के लिए भी ये एक नया अनुभव होगा। इन होम स्टे में रूकने वालों को उस जिले की संस्कृति, स्थानीय व्यंजन, स्थानीय परंपराओं से रूबरू कराया जाएगा।

    सब्सिडी के साथ प्रशिक्षण और प्रचार भी
    एमपी टूरिज्म बोर्ड ग्रामीणों को इसे तैयार करने के लिए सब्सिडी तो देता ही है, प्रशिक्षण और प्रचार की जिम्मेदारी भी लेता है। इसे तैयार करने वाले सामान्य वर्ग को बोर्ड 1-1 लाख की (यानी कुल खर्च का 40 फीसदी) सब्सिडी 2 बार में देता है। वहीं, इसे तैयार करने वाले अगर जनजाति समुदाय से हैं, तो उन्हें 1.5-1.5 लाख की दो सब्सिडी दी जाती है।

    इन  जिलों में हो रहा काम
    एमपी टूरिज्म बोर्ड आलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, हरदा, रायसेन, होशंगाबाद, नरसिंहपुर, जबलपुर, मंडला, डिंडौरी और अनूपपुर जिले के 18 गांवों में काम कर रहा है। इसमें प्रमुख बड़े स्थान बड़वानी का राजघाट, खरगोन का महेश्वर, होशंगाबाद, नरसिंहपुर, जबलपुर और अनूपपुर का अमरकंटक शामिल है। इसमें से कुछ जिलों के गावों में काम हो चुका है और 2 होम स्टे में मेहमान आने भी लगे हैं। 45 का काम चल रहा है।

    केंद्र सरकार को भी भेजा प्रस्ताव
    एमपी टूरिज्म बोर्ड के अधिकारियों के मुताबिक, इसके अलावा विभाग ने केंद्र सरकार को भी 2 जिलों के लिए प्रस्ताव भेजा है। इसमें डिंडौरी और अनूपपुर शामिल हंै। ये प्रस्ताव भारत सरकार की प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान (पीएम जुगा) योजना के लिए है। इस योजना के तहत जनजातीय क्षेत्रों में सामाजिक बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य, शिक्षा और आजीविका क्षेत्र में सुधार करना है। इसके तहत इन 2 जिलों के 26 गांव चुने गए हैं।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    Uttarakhand News: पेपर लीक के खिलाफ केंद्र का बड़ा कदम, सीएम धामी बोले- युवाओं के साथ न्याय होगा…..

    July 23, 2026

    Uttarakhand News: पेपर लीक के खिलाफ केंद्र का बड़ा कदम, सीएम धामी बोले- युवाओं के साथ न्याय होगा…..

    July 23, 2026

    Uttarakhand News: मुख्य सचिव की बड़ी पहल, सड़क हादसों के लिए बनेगी एकीकृत आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली…..

    July 23, 2026

    Uttarakhand News: मुख्य सचिव की बड़ी पहल, सड़क हादसों के लिए बनेगी एकीकृत आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली…..

    July 23, 2026

    Uttarakhand News: धामी सरकार का श्रमिक कल्याण मिशन तेज, 5 नई योजनाएं और मेडिकल मोबाइल वैन की शुरुआत…..

    July 23, 2026

    Uttarakhand News: धामी सरकार का श्रमिक कल्याण मिशन तेज, 5 नई योजनाएं और मेडिकल मोबाइल वैन की शुरुआत…..

    July 23, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand News: पेपर लीक के खिलाफ केंद्र का बड़ा कदम, सीएम धामी बोले- युवाओं के साथ न्याय होगा…..

    July 23, 2026

    Uttarakhand News: पेपर लीक के खिलाफ केंद्र का बड़ा कदम, सीएम धामी बोले- युवाओं के साथ न्याय होगा…..

    July 23, 2026

    Uttarakhand News: मुख्य सचिव की बड़ी पहल, सड़क हादसों के लिए बनेगी एकीकृत आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली…..

    July 23, 2026

    Uttarakhand News: मुख्य सचिव की बड़ी पहल, सड़क हादसों के लिए बनेगी एकीकृत आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली…..

    July 23, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.