Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»व्यापार»शेयर बाजार तेजी के साथ बंद 
    व्यापार

    शेयर बाजार तेजी के साथ बंद 

    News DeskBy News DeskNovember 27, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    शेयर बाजार तेजी के साथ बंद 
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मुम्बई ।  भारतीय शेयर बाजार बुधवार को हल्की तेजी के साथ बंद हुआ। बाजार में ये उछाल दुनिया भर से मिलेजुले संकेतों के बाद भी खरीददारी हावी होने से आया है। अदाणी समूह के साथ ही  एचडीएफ़सी बैंक के शेयर में तेजी से भी बाजार को बल मिला। दिन भर के कारोबार के बाद तीस शेयरों पर आधारित  बीएसई सेंसेक्स  0.29 फीसदी करीब 230.02 अंक बढ़कर 80,234.08 पर बंद हुआ। वहीं इसी प्रकार 50 शेयरों वाला नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 भी 0.33 फीसदी तकरीबन 80.40 अंक की बढ़त के साथ ही  24,274.90 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी की 25 कंपनियों के शेयर लाभ के साथ ही ऊपर आये जबकि 25 शेयरों में गिरावट रही। आज सेंसेक्स की 30 कंपनियों में अदाणी पोर्ट्स का शेयर सबसे ज्यादा 6 फीसदी से अधिक बढ़ा। इसके अलावा एनटीपीसी, एचडीएफ़सी बैंक, बजाज फाइनेंस, मारुति, जेएसडब्ल्यू स्टील, टेक महिंद्रा, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एक्सिस बैंक, बजाज फिनसर्व के शेयर मुख्य रुप से लाभ में रहे।वहीं दूसरी ओर टाइटन का शेयर 0.77 फीसदी नीचे आया। इसके अलावा इंडसइंड बैंक, स्टेट बैंक, सनफार्मा, एशियन पेंट्स, टीसीएस, एचसीएल टेक के शेयर भी नीचे आये। अदाणी समूह के शेयरों में आयी तेजी से भी बाजार उछला। इसके अलावा एचडीएफ़सी बैंक के शेयरों में तेजी ने भी शेयर मार्केट को बल मिला। उर्जा, , मीडिया, धातु और वित्तीय सेवाओें के शेयरों में 0.52 फीसदी और 1.45 फीसदी के बीच बढ़त हुई। जबकि फार्मा, रियल्टी और आईटी प्रमुख नुकसान में रहे। इंडिया वीआईएक्स 4.44फीसदी नीचे आकर 14.6250 हो गया, ये  बाजार की अस्थिरता में गिरावट का संकेत है। यह निवेशकों के बेहतर विश्वास और कम समय के लिए अधिक स्थिर कारोबारिक माहौल को दिखाता है।अदाणी समूह की लिस्टेड सभी कंपनियों के शेयर में अच्छी बढ़त रही। बीएसई पर अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस का शेयर 10.00 फीसदी, अदाणी पावर का 19.66 फीसदी, अदाणी टोटल गैस का 19.76 फीसदी, अदाणी ग्रीन एनर्जी का 10.00 फीसदी और अदाणी एंटरप्राइजेज का 11.56 फीसदी बढ़ा। अदाणी विल्मर में 8.46 फीसदी, अंबुजा सीमेंट्स में 4.40 फीसदी, अदाणी पोर्ट्स में 6.29 फीसदी, सांघी इंडस्ट्रीज में 4.73 फीसदी और एसीसी में 1.37 फीसदी की तेजी आई। 

    इससे पहले आज सुबह बाजार की गिरावट के साथ शुरुआत हुई। 
    आज सुबह 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स और 50 शेयरों पर आधारित एनएसई निफ्टी गिरावट में गिरावट दर्ज की गयी। सेंसेक्स ने 117 अंकों (0.2 प्रतिशत) की बढ़त के साथ 80,121 पर कारोबार की शुरुआत की पर कुछ देर में ही ये नीचे आने लगा और 79,879 के निचले स्तर तक पहुंच गया, जो शुरुआती स्तर से 100 अंक से ज्यादा की गिरावट दिखा रहा है। वहीं निफ्टी भी फिसलकर 50 24,170 के स्तर पर कारोबार करता दिखा।
    आज सुबह एशियाई बाजारों में मिलाजुला रुख देखा गया जबकि गत दिवस अमेरिकी शेयर रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुए। नये राष्ट्रपति के लिए निर्वाचित डोनाल्ड ट्रंप द्वारा चीन और पड़ोसी देशों पर अधिक टैरिफ लगाने की चेतावनी से भी बाजार पर विपरीत प्रभाव पड़ा है। शुरुआती कारोबार में, एशिया-प्रशांत बाजार में एएसएक्स 200 में 0.4 फीसदी की बढ़त दर्ज की गयी है वहीं दूसरी ओर, निक्केई 0.5 फीसदी नीचे आया। कोस्पी में भी शुरुआती कारोबार में 0.1 फीसदी की गिरावट रही।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    एक पेड़ मां के नाम अवश्य लगे पर्यावरण बचाएं

    July 2, 2025

    बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

    June 24, 2025

    बड़ी कंपनियों का नया खेला

    June 24, 2025

    गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

    June 19, 2025

    गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

    June 18, 2025

    गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

    June 17, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में अंतिम व्यक्ति तक पहुंची सरकार….

    April 21, 2026

    सुशासन तिहार-2026 : 1 मई से 10 जून तक जिले में “जन समस्या निवारण शिविरों” का होगा आयोजन….

    April 21, 2026

    मनरेगा की ‘डबरी’ और ‘बिहान’ के सहयोग से सविता बनीं आत्मनिर्भर…..

    April 21, 2026

    Mussoorie: सीएम धामी ने किया शिव मंदिर के निर्माणाधीन पुल का स्थलीय निरीक्षण, काम जल्द पूरा करने के निर्देश

    April 21, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.