Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»विदेश»लेबनान में संघर्ष पर ब्रेक, इजरायल ने हिजबुल्लाह के साथ युद्धविराम समझौते को दी मंजूरी 
    विदेश

    लेबनान में संघर्ष पर ब्रेक, इजरायल ने हिजबुल्लाह के साथ युद्धविराम समझौते को दी मंजूरी 

    News DeskBy News DeskNovember 27, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    लेबनान में संघर्ष पर ब्रेक, इजरायल ने हिजबुल्लाह के साथ युद्धविराम समझौते को दी मंजूरी 
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बेरूत। इजरायल लेबनान के साथ युद्धविराम पर सहमत हो गया है। यह समझौता 27 नवंबर की आधी रात (इजरायल समय) पर लागू होगा। इजरायल की सुरक्षा कैबिनेट, सरकार के तहत देश की शीर्ष निर्णय लेने वाली संस्था, युद्धविराम पर सहमत हो गई है। प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने समझौते के बाद अपने भाषण में कहा कि संघर्ष विराम की अवधि इस बात पर निर्भर करती है कि लेबनान में क्या होता है। हम समझौते को लागू करेंगे और किसी भी उल्लंघन का जोरदार जवाब देंगे। हम जीत तक एकजुट रहेंगे।

    उधर, संघर्ष विराम की बढ़ती उम्मीदों के बीच इजरायल के लड़ाकू विमानों ने मंगलवार को लेबनान की राजधानी बेरूत में कई लक्ष्यों को निशाना बनाकर बमबारी की। इन हमलों को इजरायली कैबिनेट की बैठक से पहले अंजाम दिया गया। अमेरिका की मध्यस्थता से समझौता कराने का प्रयास किया जा रहा है।

    इजरायल के एक वरिष्ठ अधिकारी और लेबनानी विदेश मंत्री अब्दुल्ला हबीब ने समझौता होने की संभावना जताई है। इससे इजरायल-हिजबुल्लाह के बीच संघर्ष समाप्त होने का मार्ग खुल सकता है। हालांकि हिजबुल्लाह के वरिष्ठ अधिकारी और सांसद हसन फदलल्लाह ने कहा कि संघर्ष विराम के बावजूद उनका संगठन सक्रिय रहेगा। जबकि यूरोपीय संघ (ईयू) की विदेश नीति के प्रमुख जोसेफ बोरेल ने इजरायल से संघर्ष विराम समझौते को स्वीकार करने की अपील की है।

    अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि आज, मेरे पास मध्य पूर्व से रिपोर्ट करने के लिए अच्छी खबर है। मैंने लेबनान और इजरायल के प्रधानमंत्रियों से बात की है और मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि उन्होंने इजरायल और हिजबुल्लाह के बीच विनाशकारी संघर्ष को समाप्त करने के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है।

    जी-7 के विदेश मंत्रियों ने कहा कि अब लेबनान संघर्ष विराम समझौते का समय है।इस बीच, इजरायल ने बेरूत के दक्षिणी उपनगर में कई जगहों पर हवाई हमले किए। घनी आबादी वाला यह क्षेत्र हिजबुल्ला का गढ़ बताया जाता है।

    इजरायली सेना ने कहा कि केवल 120 सेकेंड में 20 लक्ष्यों पर हमले किए गए। पूरे शहर में हिजबुल्ला के ठिकानों को निशाना बनाया जा रहा है। इधर, मध्य बेरूत में मंगलवार शाम कई हवाई हमले किए गए।

    इजरायली सेना ने शहर के चार इलाकों को खाली करने के लिए पहला आदेश जारी करने के बाद यह हमला किया। इजरायली सेना ने गाजा सिटी में एक स्कूल को भी निशाना बनाया है। चिकित्सा अधिकारियों के अनुसार, विस्थापित परिवारों ने यहां शरण ले रखी थी। हमले में दस फलस्तीनी मारे गए।
     

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

    February 4, 2025

    अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

    February 4, 2025

    ब्रिबी द्वीप में शार्क के हमले से महिला की मौत, तैरते समय आई गंभीर चोटें

    February 4, 2025

    अफ्रीका में शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग, हिंदू छात्र का कलावा काटने पर बवाल

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नोनी सुरक्षा योजना दे रही बेटियों के भविष्य को नई उम्मीद, आर्थिक सुरक्षा से कम हुई चिंता, पढ़ाई और विवाह जैसे महत्वपूर्ण पड़ावों के लिए संबल बनी योजना….

    August 30, 2026

    ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से पर्यावरण संरक्षण का संदेश, मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया वृक्षारोपण….

    August 30, 2026

    अब धमाकों की नहीं, रेडियो की गूंज, दूरस्थ वनांचल छिंदनार के लोगों ने सुनी प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’…

    August 30, 2026

    महत्वपूर्ण एवं रणनीतिक खनिजों की नीलामी के लिए नवा रायपुर में कल होगा रोड शो का आयोजन…..

    August 30, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.