Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»मोरहाबादी मैदान में हेमंत सोरेन का शपथ ग्रहण, रांची पुलिस ने संभाली कमान
    राज्य

    मोरहाबादी मैदान में हेमंत सोरेन का शपथ ग्रहण, रांची पुलिस ने संभाली कमान

    News DeskBy News DeskNovember 27, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मोरहाबादी मैदान में हेमंत सोरेन का शपथ ग्रहण, रांची पुलिस ने संभाली कमान
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रांची। मुख्यमंत्री के रूप में हेमंत सोरेन सहित उनके मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर मोरहाबादी मैदान में तैयारी पूरी कर ली गई है। इसे लेकर जिला प्रशासन से पुलिस प्रशासन के द्वारा मोरहाबादी मैदान में सुरक्षा के साथ-साथ शपथ ग्रहण समारोह को भव्य बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। वीवीआईपी और वीआईपी अतिथियों के लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है।

    संभावना जतायी जा रही है कि शपथ ग्रहण समारोह में विभिन्न जिलों से करीब 35 हजार से अधिक लोग मोरहाबादी मैदान पहुंचेंगे। इधर, हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण के दौरान उनके समर्थक राजधानी अभी से ही पहुंचने लगे हैं, शहर के कई हाटलों व लाज की बुकिंग शुरू हो चुकी है।

    कई बड़े राजनेता सहित विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री भी शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत करेंगे। यही वजह है कि रांची पुलिस और जिला प्रशासन के द्वारा शपथ ग्रहण समारोह को भव्य बनाने के लिए युद्ध स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।

    मोरहाबादी मैदान एक बार फिर हेमंत सोरेन की ताजपोशी का साक्षी बनेगा। शपथ ग्रहण समारोह के लिए मोरहाबादी मैदान में बड़ा मंच बनाया जा रहा है, जिसमें 50- 60 लोग बड़े आराम से बैठ सकते हैं। मंच को बेहद मजबूत बनाया गया है। मैदान को पांच लेयर में बांटा गया है जिसमें बैठने की व्यवस्था होगी। मंच के सामने की जगह को पूरी तरह से खुला रखा जा रहा है ताकि जिन्हें बैठने की जगह न मिले वे सामने से खड़ा होकर शपथ ग्रहण देख सकेंगे।

    रांची पुलिस के अनुसार शपथ ग्रहण समारोह को लेकर एयरपोर्ट, होटल, सर्किट हाउस और मोरहाबादी मैदान की सुरक्षा काफी सख्त रहेगी। शपथ ग्रहण में कई राज्यों के मुख्यमंत्री सहित 10-12 वीवीआइपी अतिथियों के आने की संभावना है। कुछ अतिथि एक दिन पहले बुधवार को ही रांची पहुंच जाएंगे, ऐसे में रांची एयरपोर्ट से लेकर होटल तक और रांची के सभी सर्किट हाउस तक सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। वीआइपी अतिथियों के लिए स्काट वाहन तैयार हो चुके हैं, जिसकी जिम्मेवारी डीएसपी रैंक के अधिकारियों के जिम्मे होगी।

    एसपी सिटी ने बताया की वरिष्ठ अधिकारियों के साथ वह खुद मोरहाबादी सहित सभी स्थलों की सुरक्षा का जायजा ले चुके हैं। वीआईपी सुरक्षा के तहत तैयारियां पूरी की जा रही हैं। रांची के डीआईजी ग्राउंड, रांची कालेज ग्राउंड, मोरहाबादी मैदान के साथ अन्य मैदानों में पार्किंग की व्यस्था की जा रही है। पार्किंग स्थल पर पुलिस के जवानों की भी तैनाती की जाएगी।

    4000 जवान संभालेंगे सुरक्षा की जिम्मेवारी 
    रांची एयरपोर्ट, होटल, सर्किट हाउस, मोरहाबादी मैदान और रुट में तैनाती के लिए चार हजार से अधिक जवानों की तैनाती होगी। ट्रैफिक मैनेजमेंट के लिए स्पेशल जवानों को जिम्मेवारी दी जाएगी। पुलिस मुख्यालय से अतिरिक्त बल भी मुहैया कराया जा रहा है। राजधानी का पूरा रूट मैप चार्ट बुधवार को जारी कर दिया जाएगा। जिसमें मोरहाबादी मैदान की ओर आने वाले सामान्य वाहनों को डायवर्ट किया जा सकता है। साथ ही कई जगहों पर वाहन जांच अभियान भी चलाए जाएंगे।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    IMA Passing Out Parade 2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उत्तराखंड दौरे में बढ़ाई सैन्य समारोह की गरिमा

    June 13, 2026

    BMO/BPM एवं सेक्टर मेडिकल ऑफिसर्स की समीक्षा बैठक संपन्न*  

    June 12, 2026

    मीडिया संवाद: सीएम धामी ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, कहा-पीएम मोदी के नेतृत्व में देश सुरक्षित

    June 12, 2026

    Uttarakhand News: दिग्गज निशानेबाज जसपाल राणा का निधन, CM धामी बोले- देश और उत्तराखंड ने खोया एक महान खिलाड़ी…..

    June 12, 2026

    Uttarakhand News: दिग्गज निशानेबाज जसपाल राणा का निधन, CM धामी बोले- देश और उत्तराखंड ने खोया एक महान खिलाड़ी…..

    June 12, 2026

    Uttarakhand News: नीति आयोग बैठक में CM धामी का विजन: वेलनेस-ग्रीन एनर्जी पर जोर, हिमालयी राज्यों के लिए विशेष नीति समर्थन की मांग….

    June 12, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    IMA Passing Out Parade 2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उत्तराखंड दौरे में बढ़ाई सैन्य समारोह की गरिमा

    June 13, 2026

    BMO/BPM एवं सेक्टर मेडिकल ऑफिसर्स की समीक्षा बैठक संपन्न*  

    June 12, 2026

    मीडिया संवाद: सीएम धामी ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, कहा-पीएम मोदी के नेतृत्व में देश सुरक्षित

    June 12, 2026

    Uttarakhand News: दिग्गज निशानेबाज जसपाल राणा का निधन, CM धामी बोले- देश और उत्तराखंड ने खोया एक महान खिलाड़ी…..

    June 12, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.